MI और सूर्यकुमार यादव ने तो कुछ बेहद बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने 40 या उससे ज़्यादा रन और 25 या उससे ज़्यादा गेंद शेष रहते छह मैच जीते हैं
ऐरन: केएल राहुल को DC ने IPL 2025 में मंदिर का घंटा बना दिया
IPL 2025 के 63वें मुक़ाबले MI vs DC का सटीक विश्लेषण वरुण ऐरन के साथमुंबई इंडियंस (MI) द्वारा दिल्ली कैपिटल्स (DC) को IPL 2025 में हराने के बाद दोनों टीमों के प्लेऑफ़ में पहुंचने की स्थिति तय हो गई है। एक तरफ़ जहां MI प्लेऑफ़ में पहुंच चुकी है तो दूसरी तरफ़ DC प्लेऑफ़ की रेस से बाहर है।
11 - IPL के 11 सीज़न में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ (या सेमीफ़ाइनल) में पहुंची है। इससे पहले MI ने 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015, 2017, 2019, 2020 और 2023 में क्वालिफ़ाई किया था। केवल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (12 बार) ही MI से ज़्यादा बार IPL के टॉप चार में पहुंची है।
1 - दिल्ली कैपिटल्स IPL इतिहास की पहली टीम बन गई जिसने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की, फिर भी टॉप चार में जगह नहीं बना सकी। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली में 29वें मुक़ाबले में DC की जीत की लय तोड़ी थी, और वानखेड़े में बुधवार को हुए 63वें मैच में मिली हार ने DC की प्लेऑफ़ दौड़ ख़त्म कर दी।
6 - MI की आठ में से छह जीतें IPL 2025 में 40 या उससे ज़्यादा रन या 25 या उससे ज़्यादा गेंदें शेष रहते हुए आई हैं। किसी भी IPL सीज़न में किसी टीम की इस तरह की जीतों की यह संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा संख्या है। MI ने 2020 में भी छह बड़ी जीत दर्ज की थीं, जिनमें प्लेऑफ़ में मिली जीत भी शामिल थी।
DC के ख़िलाफ़ MI की जीत IPL 2025 में 50 या उससे ज़्यादा रनों के अंतर से उनकी तीसरी जीत थी। MI ने 2010 और 2013 में भी ऐसी तीन-तीन जीतें हासिल की थीं।
5 - MI ने IPL 2025 में पांच बार अपने विरोधियों को ऑलआउट किया है। इस सीज़न में बाकी सभी टीमों ने मिलकर अपने विरोधियों को केवल सात बार ही ऑलआउट किया है। किसी भी IPL सीज़न में केवल एक टीम ने इससे ज़्यादा बार विरोधियों को आउट किया है - कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2024 में छह बार।
7- MI ने प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की करने वाली चौथी टीम बनने का गौरव हासिल किया है लेकिन सात मैच अभी लीग चरण में बुधवार के मुक़ाबले के बाद बचे हैं। IPL इतिहास में पहली बार प्लेऑफ़ की सभी चार टीमों का फ़ैसला इतनी जल्दी हो गया है। इससे पहले ऐसा सबसे जल्दी 2011 में हुआ था, जब 70 लीग मैचों वाले सीज़न के 67वें मुक़ाबले तक प्लेऑफ़ टीमें तय हो गई थीं।
13 - लगातार 13 बार सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में 25 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। पुरुषों के T20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज़ के लिए यह संयुक्त रूप से सबसे लंबी ऐसी स्ट्रीक है। उन्होंने तेम्बा बवूमा की बराबरी की है, जिन्होंने 2019 से 2020 के बीच लगातार 13 पारियों में ऐसा किया था। सूर्यकुमार के नाम यह IPL रिकॉर्ड पहले से ही है। उन्होंने रॉबिन उथप्पा (2014 में दस बार) का रिकॉर्ड तोड़ा था।
11 - मिचेल सैंटनर ने बुधवार को अपने चार ओवरों में 11 रन दिए। यह वानखेडे स्टेडियम में IPL में किसी स्पिन गेंदबाज़ द्वारा चार ओवर में दिए गए संयुक्त रूप से सबसे कम रन हैं। इस मैदान पर IPL के किसी मुक़ाबले में केवल तीन गेंदबाज़ों ने चार ओवर में इससे भी कम रन दिए हैं। (पूरा आंकड़ा देखें)
48 - MI ने अपनी पारी के आख़िरी दो ओवरों में 48 रन बनाए। IPL में केवल एक बार उन्होंने 19वें और 20वें ओवर में इससे ज़्यादा रन बनाए हैं। 2024 में DC के ख़िलाफ़ वानखेडे में ही उन्होंने 51 रन बनाए थे। ESPNcricinfo के फ़ोरकास्टर ने 18वें ओवर के बाद MI के द्वारा आख़िरी दो ओवरो में सिर्फ़ 24 रन बनाने की भविष्यवाणी की थी।
Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.