अमोल मजूमदार की जगह ओंकार साल्वी बने मुंबई रणजी टीम के कोच
आईपीएल में केकेआर के सहायक गेंदबाज़ी कोच हैं साल्वी

कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक गेंदबाज़ी कोच ओंकार साल्वी को मुंबई टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। मुंबई के पूर्व बल्लेबाज़ विनीत इंदुल्कर को बल्लेबाज़ी कोच और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ओंकार गुरव को फ़ील्डिंग कोच बनाया गया है। लालचंद राजपूत, साहिल कुकरेजा और प्रीति डिमरी की क्रिकेट सुधार समिति ने ये नियुक्तियां की है।
साल्वी, अमोल मजूमदार की जगह लेंगे, जो पिछले सीज़न में मुंबई टीम के मुख्य कोच थे। साल्वी इससे पहले टीम के गेंदबाज़ी कोच थे। वह भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आविष्कार साल्वी के भाई हैं। राजेश पवार को मुंबई अंडर-23 और दिनेश लाड को मुंबई अंडर-19 टीम का कोच बनाया गया है। संदेश कावले अंडर-16 और निलेश मसुरकर अंडर-14 टीम के कोच होंगे।
पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी सुनेत्रा परांजपे को मुंबई सीनियर महिला टीम का कोच बनाया गया है। जयेश दडारकर अंडर-23, अजय कदम अंडर-19 और अपर्णा कांबली अंडर-15 महिला टीम की मुख्य कोच होंगी।
समीर दिघे को एमसीए एकेडमी का प्रमुख बनाया गया है, वहीं विनायक माने बल्लेबाज़ी कोच, प्रदीप सुंदरम और मंदार साने गेंदबाज़ी कोच होंगे। सुनील लिंगायत को एमसीए एकेडमी का फ़िल्डिंग कोच बनाया गया है।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.