Features

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले बल्‍लेबाज़ बने पथुम निसंका

श्रीलंकाई ओपनर ने पल्‍लेकेले में अफ़ग़ानिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ पहले वनडे में रचा इतिहास

पथुम निसंका ने अफ़ग़ानिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ पहले वनडे में इतिहास रचा  AFP/Getty Images

1 वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पथुम निसंका श्रीलंका के पहले बल्‍लेबाज़ बने हैं। श्रीलंका की ओर से इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर सनथ जयासूर्या के नाम था जिन्होंने 2000 कोका-कोला चैंपियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में भारत के ख़‍िलाफ़ 189 रन बनाए थे।

Loading ...

वहीं निसंका श्रीलंकाई लिस्‍ट ए क्रिकेट में भी दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, इससे पहले चार महिला खिलाड़‍ियों सदामली दोलावटे (231* 2007 में), श्रीपली वीराकोडी (271* 2007 में), सुव‍िनी डी एलविस (236* 2010 में) और चमारी अट्टापटटु (201* 2013 में) ने ऐसा किया था।

169 कुमार संगाकारा ने 2013 में कोलंबो में साउथ अफ़्रीका के ख़‍िलाफ़ 169 रन बनाए थे। निसंका की पारी से पहले श्रीलंका में यही सर्वाधिक निजी स्‍कोर था।

210* निसंका की पल्‍लेकेले में खेली यह नाबाद 210 रन की पारी अफ़ग़ानिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ वनडे में सर्वाधिक स्‍कोर है। इससे पहले 2023 वनडे विश्‍व कप में ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने नाबाद 201 रन की पारी खेली थी।

136 निसंका को 200 रन तक पहुंचने में 136 गेंद लगी, जो पुरुष वनडे तीसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक है। इशान किशन ने बांग्‍लादेश के ख़‍िलाफ़ 2022 में 126 गेंद में दोहरा शतक लगाया था, जबकि मैक्‍सवेल ने 128 गेंद में अफ़ग़ानिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ ऐसा किया था।

128 निसंका ने अपनी नाबाद 210 रन की पारी में 128 रन बाउंड्री से लगाए। यह वनडे में किसी श्रीलंकाई बल्‍लेबाज़ का सर्वश्रेष्‍ठ है। इससे पहले 1996 में पाकिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ जयासूर्या ने 110 और 2019 में न्‍यूज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ तिसारा परेरा ने भी 140 रन की पारी में 110 रन बाउंड्री जुटाए थे।

2 दो बल्‍लेबाज़ निसंका (25 साल, 267 दिन) से छोटे थे जब उन्‍होंने दोहरा शतक वनडे में लगाया। शुभमन गिल ने जब 2023 में न्‍यूज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ 208 रन बनाए तो वह 23 साल और 132 दिन के थे, जबकि इशान ने बांग्‍लादेश के ख़‍िलाफ़ ऐसा किया तो वह 24 साल और 145 दिन के थे।

381 पर 3 श्रीलंका का श्रीलंका में तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है। 1996 विश्‍व कप में केन्‍या के ख़‍िलाफ़ बनाए गए 5 विकेट पर 398 रन नंबर एक पर हैं। जबकि उन्‍होंने 2010 एशिया कप में बांग्‍लादेश के ख़‍िलाफ़ 7 विकेट पर 385 रन बनाए थे।

Pathum NissankaSri LankaSri Lanka vs AfghanistanAfghanistan tour of Sri Lanka

संपथ बंडारुपल्‍ली ESPNcricinfo में स्‍टेटिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है।