फ़ैंटसी XI :चहल को दी जा सकती है कमान
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुक़ाबले की फ़ैंटसी टीम

5 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स का मुक़ाबला, वानखेड़े का मैदान
सुरक्षित एकादश : जॉस बटलर, संजू सैमसन(संजू सैमसन), फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, शरफ़ेन रदरफ़र्ड, वनिंदु हसरंगा, रियान पराग, युज़वेंद्र चहल(कप्तान), हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
कप्तान : आईपीएल 2021 के पहले चरण में फ़ॉर्म में कुछ गिरावट के बाद, युज़वेंद्र चहल ने भारत और आईपीएल में खेले गए हर एक मुक़ाबले में विकेट झटकाए हैं। उन्होंने टी20 और आईपीएल के 16 मैचों में 15.20 की औसत और 6.22 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ चहल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इच्छुक होंगे।
उपकप्तान : रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस सीज़न में अब तक आठ छक्कों के साथ 55 (27) और 30 (21) के स्कोर दर्ज करते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ आक्रमण में हैं। वानखेड़े स्टेडियम में भी उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 12 मुक़ाबलों में 149.08 की स्ट्राइक रेट से 18 छक्कों के साथ 407 रन बनाए हैं।
धाकड़ खिलाड़ी
वनिंदु हसरंगा : हसरंगा एक विकेटटेकर गेंदबाज़ हैं, लिहाज़ा वे WonderWins फ़ैंटसी इलेवन ऐप में एक आवश्यक खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स और श्रीलंका के लिए अपने पिछले दस मैचों में उन्होंने 10.91 की औसत और 6.60 की इकॉनमी से 23 विकेट झटकाए हैं। वह हाल के टी20 विश्व कप में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने आठ मैचों में 16 विकेट लिए थे।
जॉस बटलर : बटलर के लिए आपको इस खेल में सबसे अधिक क्रेडिट (10.5) खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि वह हर क्रेडिट के लायक हैं। बटलर ने मुंबई के ख़िलाफ़ सनसनीखेज़ शतक लगाकर एक बार फिर ख़ुद को साबित किया है। 2018 के बाद से, उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में सात पारियों में 163.86 की स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए हैं।
ज़रा हट के
प्रसिद्ध कृष्णा : कर्नाटका के 26 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़, 2022 की शानदार शुरुआत के बाद इस समय के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। इस साल आठ मैचों में, उन्होंने सभी प्रारूपों में 11.80 की औसत से 30 विकेट लिए हैं।
शरफ़ेन रदरफ़र्ड : कैरेबियाई स्टाइलिश फिनिशर शेरफ़ेन रदरफ़र्ड मौजूदा समय में टी20 लीग में दुनिया भर में रन बना रहे हैं। 2021 सीपीएल में, वह 37.42 की औसत से 11 मैचों में 262 रन के साथ शीर्ष 10 रन बनाने वालों में शामिल थे।
यह एकादश होगा बड़ा दांव : संजू सैमसन, विराट कोहली, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पड़िक्कल, वनिंदु हसरंगा (उपकप्तान), शाहबाज़ अहमद, युज़वेंद्र चहल, हर्षल पटेल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा(कप्तान), आर अश्विन
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.