फ़ॉलोऑन खेलते हुए बाबर आज़म और शान मसूद के बीच हुई पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
क्वेना मफ़ाक़ा साउथ अफ़्रीका के लिए सबसे युवा खिलाड़ी बन गए

2 - मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में साउथ अफ़्रीका दो बार फ़ॉलोऑन देने वाली एकमात्र टीम है, पहले उन्होंने बांग्लादेश को चट्टोग्राम में फ़ॉलोऑन दिया था और अब उन्होंने केपटाउन में पाकिस्तान को दिया है। साउथ अफ़्रीका के अलावा इस चक्र में श्रीलंका फ़ॉलोऑन देने वाली एकमात्र टीम है, श्रीलंका ने गॉल में न्यूज़ीलैंड को 88 पर समेटने के बाद फ़ॉलोऑन दिया था। पाकिस्तान की टीम 2020 में साउथाम्पटन टेस्ट के बाद पहली बार फ़ॉलोऑन खेल रही थी।
205- शान मसूद और बाबर आज़म के बीच 205 रनों की साझेदारी फ़ॉलोऑन खेलते हुए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ़्रीका के ग्रेम स्मिथ और नील मकैंज़ी के नाम था, उन्होंने 2008 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लॉर्ड्स में 204 रनों की साझेदारी की थी जब साउथ अफ़्रीका ने दो दिनों तक बल्लेबाज़ी करते हुए टेस्ट को बचा लिया था। यह साउथ अफ़्रीका में पाकिस्तान के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी और पहले विकेट के लिए सिर्फ़ दूसरी 100 से अधिक रनों की साझेदारी भी है। संयोग से पाकिस्तान के लिए हुई पिछली चार में से तीन 100 से अधिक रनों की साझेदारी 200 से अधिक रनों की साझेदारी में परिवर्तित हुई हैं।
1 - मसूद साउथ अफ़्रीका में शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले 1995 में पाकिस्तान का नेतृत्व करते हुए सलीम मलिक ने जोहान्सबर्ग में 99 रन बनाए थे। वहीं 2007 में इंज़माम उल हक़ नंबर आठ पर बल्लेबाज़ी करते हुए 92 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।
421 - साउथ अफ़्रीका ने पहली पारी में 421 रनों की बढ़त ली जो कि टेस्ट में उनके द्वारा ली गई छठी सर्वाधिक बढ़त है। टेस्ट में पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए यह साउथ अफ़्रीका द्वारा हासिल की गई तीसरी सबसे बड़ी बढ़त भी है। पाकिस्तान ने छठी बार 400 से अधिक रनों की बढ़त दी है, जिसमें तीन बार पहले बल्लेबाज़ी और तीन बार पहले गेंदबाज़ी करते हुई तीन बार बढ़त दी है। यह 21वीं सदी में साउथ अफ़्रीका में पहली पारी में हासिल की गई पांचवीं सबसे बड़ी बढ़त है।
18 वर्ष 272 दिन - क्वेना मफ़ाक़ा साउथ अफ़्रीका के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। तीसरे दिन बाबर का विकेट लेते हुए वह टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने वाले साउथ अफ़्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
3 - बाबर के करियर में यह पहली बार है जब उन्होंने तीन लगातार अर्धशतक लगाए लेकिन एक भी अर्धशतक को शतक में परिवर्तित नहीं कर पाए।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.