एक बदलाव के साथ नेपाल ने चुनी गेंदबाज़ी, करण केसी बाहर
नेपाल को इस संस्करण में खेले अब तक तीनों मुक़ाबलों में हार मिली है

T20 विश्व कप 2026 में नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच मुक़ाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। नेपाल के एकादश में एक बदलाव है जबकि स्कॉटलैंड ने अपने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। नेपाल के एकादश में करण केसी की जगह संदीप जोरा को शामिल किया गया है। दोनों टीमें सुपर-8 की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं इसलिए दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगी।
एकादश
स्कॉटलैंड: 1 जॉर्ज मंसी, 2 माइकल जोंस, 3 ब्रैंडन मक्मलेन, 4 रिची बेरिंग्टन (कप्तान), 5 टॉम ब्रूस, 6 मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), 7 मार्क वॉट, 8 माइकल लीस्क, 9 ओलीवर डेविड्सन, 10 ब्रैड व्हील, 11 ब्रैड क्यूरी
नेपाल : 1 आसिफ़ शेख़ (विकेटकीपर), 2 कुशल भुर्तेल, 3 रोहित पॉडेल (कप्तान), 4 दीपेंद्र ऐरी, 5 आरिफ़ शेख़, 6 लोकेश बाम, 7 गुलशन झा, 8 संदीप जोरा, 9 सोमपाल कामी, 10 नंदन यादव, 11 संदीप लामिछाने
नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि आख़िरकार वह टॉस जीते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पिच पर पहले चार-पांच ओवर बल्लेबाज़ी करना कठिन है। उन्होंने कहा कि पहले मुक़ाबले में उनकी टीम ने अच्छी बल्लेबाज़ी की थी लेकिन पिछले दो मुक़ाबलों में उम्मीद के अनुरूप बल्लेबाज़ी नहीं की। नेपाल टीम में एक बदलाव है, करण केसी आज का मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह संदीप जोरा को एकादश में शामिल किया गया है।
रिची बेरिंग्टन ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। स्कॉटलैंड के एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।बेरिंग्टन ने कहा कि इस पिच पर उनकी टीम का यह पहला मुक़ाबला है लेकिन उनकी टीम अच्छा टोटल खड़ा करने का प्रयास करेगी।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.