Fantasy

प्रतिबंधित ड्रग के सेवन के मामले में मधवीरे और मावुता प्रतिबंधित

क्रिकेट खेलने पर चार महीने का लगा प्रतिबंध, आर्थिक सज़ा भी

मधवीरे ने दिसंबर 2023 में आख़िरी बार ज़िम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया था  Getty Images

ज़िम्बाब्वे के ऑलराउंडर वेस्ली मधेवीरे और ब्रैंडन मावुता को प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करने के मामलों में चार महीने के प्रतिबंध की सज़ा सुनाई गई है। उनके तीन महीने का वेतन भी आधा कटेगा और यह सज़ा जनवरी 2024 से लागू होगी।

Loading ...

सात टेस्ट मैचों के अनुभव वाले बल्लेबाज़ केविन कसूज़ा को भी इसी मामले में प्रतिबंधित किया गया है। पिछले सप्ताह ही कसूज़ा का घर में डोप टेस्ट हुआ था, वहीं मधवीरे और मावुता का डोप टेस्ट पिछले महीने हुआ था। मधवीरे और मावुता को आरोप लगने के बाद ही निलंबित कर दिया गया था। अब आरोप सिद्ध होने पर उन्हें प्रतिबंधित किया गया है।

मधवीरे और मावुता ने दिसंबर 2023 में आख़िरी बार ज़िम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया था, जब आयरलैंड की टीम मेहमान थी। मधवीरे ने तीन टी20आई मैचों की सीरीज़ के तीनों, जबकि मवूता ने आख़िरी टी20आई खेला था। इसके बाद मधवीरे ने लोगन कप का घरेलू मैच भी खेला था।

Wessly MadhevereBrandon MavutaKevin KasuzaZimbabwe