मैच (23)
ILT20 (2)
IND(W) vs SL(W) (1)
विजय हज़ारे ट्राफ़ी (19)
BBL (1)
आगामी मैच
परिणाम
ओमान Flag

ओमान

ज़िम्बाब्वे Flag

ज़िम्बाब्वे

मैच शुरू होना बाक़ी

ऑस्ट्रेलिया Flag

ऑस्ट्रेलिया

ज़िम्बाब्वे Flag

ज़िम्बाब्वे

मैच शुरू होना बाक़ी

आयरलैंड Flag

आयरलैंड

ज़िम्बाब्वे Flag

ज़िम्बाब्वे

मैच शुरू होना बाक़ी

श्रीलंका Flag

श्रीलंका

ज़िम्बाब्वे Flag

ज़िम्बाब्वे

मैच शुरू होना बाक़ी

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम न्‍यूज़ और मैच

कप्तान : क्रेग अरवाइन (टेस्‍ट और वनडे), सिकंदर रज़ा (T20I)
कोच: जस्टिन सैमंस (प्रमुख कोच), डिअन इब्राहिम (सहायक कोच), चार्ल लैंगवेल्‍डट (गेंदबाज़ी कोच), स्‍टुअर्ट मत्‍सिकेनयेरी (क्षेत्ररक्षण कोच)
पहला अंतर्राष्‍ट्रीय मैच: 1983
क्रिकेट बोर्ड: ज़‍िम्‍बाब्‍वे क्रिकेट (ZC)

ज़‍िम्‍बाब्‍वे पुरुष क्रिकेट टीम का इतिहास


19वीं सदी के अंत के समय से ज़‍िम्बाब्वे में क्रिकेट खेला जाने लगा था। लॉर्ड हॉक और एचडीजी लेवेसन गॉवर 1899 और 1910 के बीच रोडेशिया (स्वतंत्रता से पहले देश को इसी नाम से जाना जाता था) में दौरे पर गए और 20वीं सदी के पहले भाग में ज़‍िम्बाब्वे साउथ अफ़्रीका की घरेलू प्रणाली में करी कप का छोटा बहुत हिस्सा रहा। ICC के एसोसिएट सदस्य के रूप में उन्होंने तीन विश्व कप खेले, जिसमें 1983 में अपने पहले वनडे मैच में उन्‍होंने ऑस्ट्रेलिया को हराया। इस बीच उन्‍होंने 1987 और 1992 वनडे विश्‍व कप भी खेले। ये टीम 1992 में पूर्ण सदस्य बनी और उसी साल अक्‍तूबर में हरारे में एक टेस्ट के लिए भारत की मेज़बानी की।

बतौर टेस्‍ट देश शुरुआती सालों में इनके पास से कई कौशल निकले, 2001 में एंडी फ़्लॉवर आए जो दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज़ों में से एक रहे हैं। इस बीच उनके भाई ग्रांट को कौन भूल सकता है। इसके साथ ही इनके पास हीथ स्‍ट्रीक, एंडी ब्लिंगनॉट और नील जॉनसन जैसे खिलाड़ी भी रहे। इनके पास दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ ऑलराउंडरों की फ़ौज थी। इसके बावजूद वे साल दर साल कमजोर होते गए, जहां पर उन्‍होंने अपने पहले 30 टेस्‍ट में केवल एक जीता। हालांकि 21वीं सदी के अंत में उन्‍होंने हरारे में दो बार भारत को हराया और एक बार पाकिस्‍तान को उनके घर में शिकस्‍त दी।

1992 में ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने वनडे विश्‍व कप में इंग्‍लैंड को हराया। इसके बाद कुछ सालों तक यह टीम वनडे की सर्वश्रेष्‍ठ टीमों में से एक रही जहां पर उन्‍होंने 1997 में घर पर इंग्‍लैंड को 3-0 से हराया और इसके बादद 2000-01 में न्‍यूज़ीलैंड को घर और बाहर शिकस्‍त दी।

2000 के दशक की शुरुआत ज़‍िम्बाब्वे क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर था। 2003 के विश्व कप में ज़‍िम्‍बाब्‍वे सह मेज़बान था। इस विश्‍व कप को एंडी फ़्लावर और हेनरी ओलंगा द्वारा रॉबर्ट मुगाबे के शासन के ख़‍िलाफ़ "लोकतंत्र की मौत" के विरोध के लिए याद किया जाता है। जिसके बाद उन्हें विदेश में राजनीतिक शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। 2004 में, कप्तान स्ट्रीक को बर्खास्त करने से शुरू हुए खिलाड़ियों के विद्रोह ने टीम को इस हद तक कमजोर कर दिया कि ICC और ज़‍िम्‍बाब्‍वे क्रिकेट ने टीम को अस्थायी रूप से टेस्ट क्रिकेट से हटाने का फै़सला किया। वे सात साल बाद ही पूरी तरह से वापस लौटे, हालांकि वनडे और टी20 टीमें विश्व कप में खेलना जारी रखती रहीं।

ततेंडा तायबु, हैमिल्‍टन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन टेलर, सिकंदर रज़ा, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगरावा और सीन विलियम्‍स इनके 21वीं सदी में दूसरे और तीसरे दशक के स्‍टार रहे हैं। ज़‍िम्‍बाब्‍वे ने इस दौरान कोई बड़ा ख़‍िताब नहीं जीता है और 2019 और 2023 में वे वनडे विश्‍व कप में क्‍वाल‍िफ़ाई भी नहीं कर पाए थे। हाल के सालों की बात क जाए तो उनको 2022 टी20 विश्‍व कप में पर्थ में पाकिस्‍तान पर एक रन की जीत मिली और सिलहल में उन्‍होंने बांग्‍लादेश को हराकर टेस्‍ट जीता।

ज़‍िम्‍बाब्‍वे पुरुष क्रिकेट टीम के रिकॉर्ड



ज़‍िम्‍बाब्‍वे पुरुष क्रिकेट टीम की उपलब्धियां




1997: पहली वनडे सीरीज़ जीत, घर में इंग्‍लैंड को 3-0 से हराया

1998: घर के बाहर पहली टेस्‍ट और सीरीज़ जीत 1-0 से पाकिस्‍तान को तीन टेस्‍ट की सीरीज़ में

fan-ratings
टीम फैन रेटिाग्‍स
टेस्ट
वनडे
टी20आई
अन्य मैच
1.
ब्रैड एवंस
ज़िम्बाब्वे
रन: 42विकेट: 7
8.5
2.
शॉन विलियम्स
ज़िम्बाब्वे
रन: 1946विकेट: 26
6.2
3.
बेन करन
ज़िम्बाब्वे
रन: 495विकेट: 0
5.9

सर्वाधिक रन

पिछले एक साल में
टेस्ट
वनडे
टी20आई
शॉन विलियम्स
ज़िम्बाब्वे,  Lhb
837
पारी: 18औसत: 52.31
क्रेग अरवाइन
ज़िम्बाब्वे,  Lhb
587
पारी: 19औसत: 32.61
बेन करन
ज़िम्बाब्वे,  Lhb
495
पारी: 15औसत: 33.00
बेन करन
ज़िम्बाब्वे,  Lhb
313
पारी: 5औसत: 78.25
ब्रायन बेनेट
ज़िम्बाब्वे,  Rhb
268
पारी: 5औसत: 53.60
सिकंदर रज़ा
ज़िम्बाब्वे,  Rhb
217
पारी: 4औसत: 72.33
ब्रायन बेनेट
ज़िम्बाब्वे,  Rhb
936
पारी: 25औसत: 37.44
रायन बर्ल
ज़िम्बाब्वे,  Lhb
558
पारी: 25औसत: 31.00
सिकंदर रज़ा
ज़िम्बाब्वे,  Rhb
536
पारी: 25औसत: 24.36

सर्वाधिक विकेट

पिछले एक साल में
टेस्ट
वनडे
टी20आई
ब्लेसिंग मुज़ाराबानी
ज़िम्बाब्वे,  Rfm
43
पारी: 16औसत: 27.39
रिचर्ड एन्गरावा
ज़िम्बाब्वे,  Lfm
16
पारी: 10औसत: 30.56
टनका चिवंगा
ज़िम्बाब्वे,  Rf
14
पारी: 8औसत: 43.00
रिचर्ड एन्गरावा
ज़िम्बाब्वे,  Lfm
10
पारी: 5औसत: 23.80
ब्लेसिंग मुज़ाराबानी
ज़िम्बाब्वे,  Rfm
7
पारी: 5औसत: 38.28
ट्रेवर ग्वांडू
ज़िम्बाब्वे,  Rm
5
पारी: 3औसत: 31.00
ब्रैड एवंस
ज़िम्बाब्वे,  Rf
30
पारी: 17औसत: 15.13
रिचर्ड एन्गरावा
ज़िम्बाब्वे,  Lfm
30
पारी: 22औसत: 21.23
सिकंदर रज़ा
ज़िम्बाब्वे,  Ob, Lb
23
पारी: 23औसत: 23.43