Features

आंकडे़ : पांचवीं बार एशिया कप फ़ाइनल में भारत, राधा का अनोखा मेडन ओवर

भारत और बांग्‍लादेश के बीच खेले गए पहले सेमीफ़ाइनल से जुड़े आंकड़ों पर एक नज़र

Radha Yadav rocked Bangladesh with figures of 4-1-14-3  ACC

5 महिला एशिया कप टी20 के सभी पांच संस्‍करणों में भारतीय टीम फ़ाइनल में पहुंची है। वे 2012, 2016 और 2022 में जीते, जबकि 2018 में उप विजेता रहे।

Loading ...

3 महिला टी20 एशिया कप में तीन ही बार 10 विकेट से जीत हुई हैं, जिसमें भारत की यह जीत भी शामिल है। यह सारे परिणाम एक सप्‍ताह के अंदर आए हैं। पाकिस्‍तान ने मंगलवार को 104 रन का पीछा करते हुए UAE को 10 विकेट से हराया था, जबकि बुधवार को श्रीलंका ने थाइलैंड को 94 रन का पीछा करते हुए 10 विकेट से हराया था।

1 इससे पहले केवल एक ही बार महिला टी20आई नॉकआउट मैच को 10 विकेट से जीता गया था। महिलाओं के बालकन कप फ़ाइनल में ग्रीस ने रोमानिया को 2022 में 10 विकेट से हराया था।

3 भारत की यह टी20आई में तीसरी जीत है, जहां स्‍मृति मांधना और शेफ़ाली वर्मा ओपनिंग बल्‍लेबाज़ रहीं। इससे पहले उन्‍होंने 2019 में वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ 104 और इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ़्रीका के ख़‍िलाफ़ 85 रनों का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की।

केवल एक ही ओपनिंग जोड़ी है, जिन्‍होंने तीन से अधिक बार महिला टी20आई में 10 विकेट से जीत हासिल की। थाइलैंड के लिए नथाकन चांथम और नन्‍नापट कोंचारोएंकी ने चार बार ऐसा किया।

5 पांच बार ऐसा हुआ है जब रेणुका ठाकुर ने टी20आई के पावरप्‍ले में तीन या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इससे पहले उन्‍होंने CWG 2022 में ऑस्‍ट्रेलिया के ख़‍िलाफ़, CWG 2022 में ही बारबेडोस के ख़‍िलाफ़, 2022 एशिया कप फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ और 2023 टी20 विश्‍व कप में इंग्‍लैंड के ख़‍िलाफ़ ऐसा किया था। जहां तक गेंद दर गेंद डाटा उपलब्‍ध है, उसमें किसी भी अन्‍य महिला ने तीन से अधिक बार टी20आई में ऐसा नहीं किया था।

1 राधा यादव टी20आई में 20वां ओवर दो बार मेडन करने वाली पहली गेंदबाज़ बनी हैं। इससे पहले उन्‍होंने 2019 में वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ ऐसा किया था। नौ अन्‍य महिला और आठ पुरुष टी20आई में 20वां ओवर मेडन कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी यह दो बार नहीं किया।

3433 मांधना के टी20आई में 3433 रन हो गए हैं, जो महिला क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक हैं, वह सूज़ी बेट्स के 4348 रनों से ही पीछे हैं। मांधना के बाद मेग लानिंग (3405) और हरमनप्रीत कौर (3415) को पछाड़ा।

4 मांधना ने टी20आई नॉकआउट मैचों में चौथा अर्धशतक लगाया था। टी20आई नॉकआउट में मांधना से आगे केवल बेथ मूनी (5) हैं।

Bangladesh WomenIndia WomenBAN Women vs IND WomenWomen's Asia Cup

संपत बंडारुपल्‍ली ESPNcricinfo में स्‍टैट्शियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है।