चौके के साथ भारत को जीत दिलाया है मांधना ने, बाहर की फुल गेंद थी, उसको मार दिया मिड ऑफ के ऊपर से चौके के लिए, 10 विकेट की बड़ी जीत और भारत फ़ाइनल में
BAN-W vs भारत महिला , पहला सेमीफ़ाइनल at Dambulla, एशिया कप, Jul 26 2024 - मैच का परिणाम
चलिए अब हमें दिजिए इजाजत। मिलते हैं फ़ाइनल में।
हरमनप्रीत कौर, कप्तान, भारत: हमारे गेंदबाज़ों ने बेहतरीन काम किया। उन्होंने वही किया, जैसा कि टीम मीटिंग में बात हुई थी। मुझे इस गेंदबाज़ी पर गर्व है। हमारे ऊपर बहुत दबाव था क्योंकि हमारा एशियाई क्रिकेट में दबदबा है। हम वही करना चाहते थे, जो लंबे समय से कर रहे हैं। हमने इसके लिए नेट्स में कड़ी मेहनत की थी, इसलिए हम पर कोई दबाव नहीं था। गेंदबाज़ सकारात्मक अप्रोच से मैदान में उतरें और सही लाइन-लेंथ से गेंदबाज़ी की। इससे मुझे भी आत्मविश्वास मिला।
निगार सुल्ताना, कप्तान, बांग्लादेश: हम यह समझ ही नहीं सके कि हम क्या चाहते हैं। पावरप्ले में अधिक विकेट गंवाने से हमें नुक़सान हुआ। जब शीर्ष क्रम रन नहीं बनाता है तो किसी भी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में कठिनाई होती है। ये मानसिक चीज़ें हैं। वे शॉट खेल सकती हैं, लेकिन भारत के ख़िलाफ़ वे अलग खेलीं। हमें अपनी बल्लेबाज़ी पर काम करने की ज़रूरत है। विश्व कप से पहले हम इसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे।
रेणुका सिंह, प्लेयर ऑफ़ द मैच: मैं बहुत ख़ुश हूं क्योंकि यह बहुत ही महत्वपूर्ण मैच था और टीम फ़ाइनल में पहुंची। शुरू में हवा से भी मदद मिल रही थी। मुझे लगातार चार ओवर करना पसंद है। तीनोंं विकेट में से हर विकेट मेरा पसंदीदा है।
4.26pm: इसी के साथ भारत ने लगातार पांचवीं बार टी20 एशिया कप के फ़ाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम हर बार एशिया कप टी20 के फ़ाइनल में पहुंची है। वहीं वनडे और टी20 मिलाकर भारतीय टीम नौवीं बार एशिया कप ख़िताब के क़रीब पहुंची है, जिसमें वह सात बार विजेता भी बनी है। अब देखना होगा कि रविवार के फ़ाइनल में भारत क्या करता है।
स्टैट अलर्ट: यह इस एशिया कप में तीसरा मौक़ा है, जब किसी टीम को 10 विकेट की जीत मिली है। किसी महिला नॉकआउट टी20 मैच में तो यह पहली बार हुआ है।
GAURRAV KHARUSA: "भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप के फाइनल मे पहुंचने की बहुत बहुत बधाइयां "
एक और चौका मिलेगी, इस बार डेलिकेट लेट कट, बेहद ही बारीकी और हल्के हाथों से खेला था, ऑफ स्टंप के काफी बाहर की नीची रहती गेंद का इंतजार किया और बस बल्ला लगा दिया थर्डमैन की ओर
इस बार चौका मिलेगा, मिडिल स्टंप की फुल गेंद पर टांगें तोड़ी और स्लॉग स्वीप कर दिया वन बाउंस चौके के लिए डीप स्क्वेयर लेग और डीप मिडविकेट के बीच बने गैप में
हटकर खेला मिडिल स्टंप की लेंथ गेंद को कवर प्वाइंट पर
फुलर गेंद को वापस खेला सीधे बल्ले से बोलर की ओर
ऑफ स्टंप की फुल गेंद को स्लॉग स्वीप किया डीप मिडविकेट पर
ड्रिंक्स
कवर की ओर पंच करके सिंगल ले लिया है
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, रिवर्स स्वीप का प्रयास था, इन साइड ऐज लगी
ऑफ स्टंप के करीब फुलर, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल लिया है
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, एक्स्ट्रा कवर की ओर पंच किया और सिंगल के लिए निकल गई
मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, डीप मिडविकेट पर धकेलकर सिंगल लिया है
चौथे स्टंप पर फुलर, डिफेंस किया है आसानी से
ऑफ स्टंप पर फुलर, वाइड लांग ऑन की ओर स्लॉग किया था लेकिन कैच टपका दिया गया है वहां पर
पांचवें स्टंप पर गुड लेंथ, कट किया लेकिन टाइम नहीं कर पाई
ऑफ स्टंप के करीब फुलर, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल लिया है
एक और चौका आ गया है, ऑफ स्टंप के करीब फुलर, कवर की ओर ड्राइव लगा दिया है रूम बनाकर, गैप में गई गेंद
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, बैकफुट पर जाकर पुल का प्रयास लेकिन टाइम नहीं कर पाई, डीप मिडविकेट पर गई गेंद
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, लांग ऑन पर धकेलकर सिंगल लिया है
पांचवें स्टंप पर फुलर, स्लॉग स्वीप का प्रयास लेकिन टाइम नहीं कर पाई, लांग ऑन के पास गई गेंद
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | 1W | |||
1W | ||||
रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम | |
टॉस | बांग्लादेश महिला, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | भारत महिला आगे बढ़े |
मैच नंबर | महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1971 |
मैच के दिन | 26 जुलाई 2024 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |
ओवर 11 • IND-W 83/0
भारत महिला की 10 विकेट से जीत, 54 गेंद बाकी