परिणाम
पांचवां मैच, ग्रुप सी (D/N), मुंबई, February 08, 2026, T20 विश्व कप

इंग्लैंड की 4 रन से जीत

will-jacks
प्लेयर ऑफ़ द मैच
, इंग्लैंड
39* (18) & 1/17
will-jacks
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, इंग्लैंड
Updated: Feb 8, 2026, 1:10 PMPublished Feb 8, 2026, 6:30 AM

T20 world cup Eng vs Nep Highlights: करन ने इंग्लैंड को उलटफेर से बचाया

By ESPNcricinfo स्टाफ़

नेपाल के हाथ से फिसला इतिहास रचने का मौक़ा

T20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड अपने पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई है। सैम करन ने उन्हें नेपाल के ख़िलाफ़ हार से बचा लिया और नेपाल के जबड़े से जीत छीन ली। अंतिम तीन ओवर में 46 रनों की जरूरत होने पर नेपाल ने दो ओवर में ही 36 रन बना लिए थे। इस समय नेपाल के हाथ में जीत दिख रही थी, लेकिन करन ने आख़िरी ओवर में 10 रन का बचाव करते हुए केवल पांच ही रन ख़र्च किए।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने पांचवें ओवर में ही अपने दोनों ओपनर्स को खो दिया था। फ़िल साल्ट पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही एक रन बनाकर आउट हो गए। जॉस बटलर ने 17 गेंदों में 26 रन बनाया। सातवें ओवर की पहली गेंद पर टॉम बैंटन दो रन बनाकर आउट हुए। 57 के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बावजूद जैकब बेथेल के आक्रमण से इंग्लैंड अधिक परेशानी में नहीं दिख रही थी। बेथेल ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 गेंदों में 71 रन जोड़े। इसके बाद इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 21 रनों की रही।
विल जैक्स ने 18 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेलते हुए इंग्लैंड को 184 के स्कोर तक पहुंचाया। करन केसी के आख़िरी ओवर में कुल 21 रन आए थे। दीपेंद्र ऐरी ने तीन ओवर में 23 और नंदन यादव ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोफ्रा आर्चर की चार गेंदों में तीन चौके लगाकर कुशल भुर्तेल ने नेपाल को आतिशी शुरुआत दिलाई। इसके बाद उन्होंने ल्यूक वुड के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। इस समय नेपाल का रन-रेट आवश्यक से अधिक का हो गया था। पहले तीन ओवर में ही 31 रन बन गए जिसमें से 25 रन केवल 12 गेंदों में भुर्तेल के बल्ले से आए। पारी के चौथे ओवर में लियाम डॉसन ने अपनी पांचवीं गेंद पर आसिफ शेख का विकेट निकाला और नेपाल को पहला झटका दिया।
42 के स्कोर पर ओपनर्स को खोने के बाद नेपाल को उनके दो सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों ने संभाला। ऐरी और कप्तान रोहित पॉडेल ने धीमी शुरुआत के बाद अपने गियर बदले और हर गेंदबाज़ को निशाना बनाया। ख़ास तौर से आदिल रशीद को दोनों बल्लेबाज़ों ने अधिक निशाना बनाया। दोनों के बीच 54 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में करन ने 29 गेंदों में 44 रनों की ऐरी की पारी का अंत किया। इसके तुरंत बाद पॉडेल भी 34 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए।
17वें ओवर में लोकेश बाम ने दो चौके लगाए और नेपाल को कुल 10 रन मिले। अब नेपाल को 18 गेंदों में 46 रनों की जरूरत थी। 18वें ओवर में आरिफ शेख ने आर्चर को एक जोरदार छक्का जड़ा और अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर लोकेश बाम ने लगातार दो शानदार छक्के लगाए। इस ओवर में दो वाइड गेंदें भी शामिल थीं। कुल मिलाकर इस ओवर से 22 रन आए और विश्व कप इतिहास में यह आर्चर का सबसे महंगा ओवर हो गया। अब 12 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी।
ल्यूक वुड ने 19वां ओवर डाला और इससे भी 14 रन आ गए। अब नेपाल को आख़िरी ओवर में 10 रन चाहिए था। करन के हाथ में गेंद थी और उन्होंने लगातार यॉर्कर डालते हुए नेपाल को जीत से दूर रखा। बाम 20 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

करन ने नेपाल से छीनी जीत

1
1
2
1
1
1
1
1

एक और बड़ा ओवर

4
1w
1w
4
1w
2
1
W
वुड पर भी दबाव साफ तौर पर दिख रहा है। पहली ही गेंद पर बाम के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और चौका आ गया। इसके बाद अगली दो गेंदें लगातार वाइड हुईं क्योंकि वुड ऑफ स्टंप के एकदम बाहर गेंद डालना चाह रहे थे। तीसरी गेंद पर फिर एक चौका आ गया। हालांकि, आखिरी गेंद पर यॉर्कर से वुड ने गुलशन झा को क्लीन बोल्ड कर दिया। क्या अंतिम ओवर में बाम 10 रन बनाकर नेपाल को ऐतिहासिक जीत दिला पाएंगे?

बाम के हमले से रोमांचक हुआ मैच

1w
6
W
1
1w
6
6
1
18वें ओवर में आरिफ शेख ने आर्चर को एक जोरदार छक्का जड़ा और अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर लोकेश बाम ने लगातार दो शानदार छक्के लगाए। इस ओवर में दो वाइड गेंदें भी शामिल थीं। कुल मिलाकर इस ओवर से 22 रन आए और विश्व कप इतिहास में यह आर्चर का सबसे महंगा ओवर हो गया। अब 12 गेंदों में 24 रनों की जरूरत है।

18 गेंद, 46 रन; वानखेड़े में रोमांच चरम पर

ऐरी के बाद पॉडेल भी अधिक समय तक मैदान में नहीं रह सके और अगले ही ओवर में कैच आउट हुए। डॉसन को स्लॉग स्वीप करते हुए गेंद उन्होंने हवा में मार दी और साल्ट ने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पूरा किया। इस ओवर से केवल चार रन ही आए। लगातार बढ़ रहा रन-रेट भी दबाव बना रहा है। दोनों सेट बल्लेबाज़ों के आउट हो जाने के बाद नेपाल और भी परेशानी में है। करन द्वारा फेंके गए 17वें ओवर में लोकेश बाम ने दो चौके लगाए और नेपाल को कुल 10 रन मिले।

करन ने तोड़ी साझेदारी

1
W
1
छह ओवर में नेपाल को जीत के लिए 62 रनों की जरूरत थी। ब्रूक ने करन के हाथ में गेंद थमाई और उन्होंने अपने कप्तान के लिए ऐरी का बहुत बड़ा विकेट निकाला। 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलने के बाद ऐरी एक धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए और बाउंड्री पर लपक लिए गए। इसके साथ ही 54 गेंदों में 82 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी का भी अंत हुआ।

नेपाली फैंस का जोश

रशीद के ख़िलाफ़ एक बार फिर आक्रमण देखने को मिला और उनके ओवर से 19 रन निकाले गए। पॉडेल ने उनकी तीसरी गेंद पर एक छक्का जड़ा। ऐरी ने फिर चौके और छक्के से ओवर का अंत किया। इससे पहले आर्चर ने केवल तीन रन देकर एक कसा हुआ ओवर निकाला था।

नेपाल के 100 रन पूरे

नेपाल अभी मुक़ाबले में बना हुआ और रोहित पॉडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी के बीच साझेदारी पनप चुकी है। दोनों बल्लेबाज़ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर चुके हैं और इंग्लैंड एक ब्रेकथ्रू की तलाश में है।

भुर्तेल आउट, नेपाल का आक्रमण जारी

4
1
1
1
6
4
1
1
4
काफ़ी अच्छी लय में दिख रहे भुर्तेल को विल जैक्स ने अपने पहले ओवर में ही कॉट एंड बोल्ड किया। हालांकि, इसके बावजूद नेपाल का आक्रमण रुका नहीं है। आदिल रशीद के पहले ओवर में दीपेंद्र ऐरी ने चौका लगाया और फिर कप्तान रोहित पॉडेल ने स्लॉग स्वीप पर एक बड़ा छक्का लगाते हुए ओवर से 13 रन निकाले।
जैक्स के अगले ओवर में ऐरी ने दो चौके लगाए और इस ओवर से भी 10 रन आए। लगातार दो बड़े ओवर के साथ नेपाल ने इंग्लैंड पर थोड़ा दबाव तो डाला है। ये जोड़ी नेपाल के लिए काफ़ी अहम है क्योंकि ये नेपाल के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ों में से एक हैं।
1

भुर्तेल की आतिशी शुरुआत, इंग्लैंड को मिली सफलता

2
2w
1
1
W
कुशल भुर्तेल ने अपने स्वाभाविक अंदाज़ में पारी का आग़ाज किया है। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की चार गेंदों में तीन चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने ल्यूक वुड के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 15 रन आए और नेपाल जरूरी रन-रेट से अधिक रन प्रति ओवर बनाने लगा। पहले तीन ओवर में ही 31 रन बन गए जिसमें से 25 रन केवल 12 गेंदों में भुर्तेल के बल्ले से आए।
पारी का चौथा ओवर लेकर आए लियाम डॉसन ने अपनी पांचवीं गेंद पर आसिफ शेख का विकेट निकाला और नेपाल को पहला झटका दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज शेख ने नौ गेंदों में सात रन बनाए। डॉसन के इस ओवर से केवल छह रन ही आए।
1

अंतिम ओवर में बने 21 रन

विल जैक्स ने पारी के अंतिम ओवर में तीन छक्के लगाकर इंग्लैंड को एक अच्छे टोटल तक पहुंचा दिया। जैक्स ने छक्के के साथ पारी का अंत किया और 18 गेंदों पर 39 रनों की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन की ओर लौटे। नेपाल को अब यहां से जीत के लिए 185 रन बनाने होंगे।
इंग्लैंड की पारी का अंतिम ओवर
2
6
6
1
W
6
1

ब्रूक भी अर्धशतक बनाकर आउट

हैरी ब्रूक भी अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। ब्रूक नंदन यादव के दूसरे शिकार बने। ब्रूक बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन सीमारेखा के पास शेर मल्ला ने उनका कैच लपक लिया। अब इंग्लैंड को एक अच्छे टोटल तक ले जाने की ज़िम्मेदारी विल जैक्स के कंधों पर है।
1

बेथेल के नाम हुआ यह आंकड़ा

2 T20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले जेकब बेथेल इंग्लैंड के मात्र दूसरे बल्लेबाज़ हैं। उनसे पहले यह कारनामा केविन पीटरसन ने 2007 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ किया था जब उन्होंने 79 रनों की पारी खेली थी।

ऐरी के दोहरे झटकों से नेपाल की वापसी

दीपेंद्र सिंह ऐरी के दोहरे झटकों से नेपाल ने वापसी की है। बेथेल को चलता करने के बाद ऐरी ने सैम करन को अपना शिकार बनाया। सैम करन ने धीमी शुरुआत की थी और रिलीज़ शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने कट करना चाहा लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर स्टंप्स से टकरा गई। अब इंग्लैंड की पारी की ज़िम्मेदारी कप्तान हैरी ब्रूक पर है और वह अंतिम ओवरों को भुनाना चाहेंगे।

बेथेल अर्धशतक बनाकर आउट

दीपेंद्र ऐरी ने नेपाल को बड़ा ब्रेकथ्रू दिलाया है। अर्धशतक बनाकर खेल रहे जेकब बेथेल का उन्होंने शिकार कर लिया है और अब कप्तान हैरी ब्रूक पर बड़ी ज़िम्मेदारी है जो कि अर्धशतक के क़रीब हैं।

बैंटन आउट, बेथेल पर दारोमदार

शुरुआत में ही मिले जीवनदान का लाभ बैंटन नहीं ले सके और संदीप लामिछाने का शिकार बन गए। लामिछाने को भी अपनी पहली ही गेंद पर विकेट मिला है। बेथेल ने दूसरे छोर से आक्रमण जारी रखते हुए अपनी पहली 19 गेंदों में 33 रन बनाए। हालांकि, पिछले तीन ओवर में केवल 20 रन ही आए हैं और ऐसा लग रहा है कि नेपाल के गेंदबाज़ रनों पर अंकुश लगाने में सफल हो रहे हैं।

पावरप्ले हुआ समाप्त

जॉस बटलर ने अपने ही अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और पारी के चौथे ओवर में दीपेंद्र ऐरी को लगातार दो चौके लगाए। इसी बीच वह पुरुष T20 विश्व कप में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बने। 16 गेंदों में 26 रन बना चुके होने के बाद वह नंदन यादव का शिकार बने। नंदन ने अपने पहले ओवर में केवल चार रन देकर बटलर का बड़ा विकेट निकाला।
पावरप्ले के आख़िरी ओवर में बेथेल ने एक बार फिर मल्ला पर हमला बोला और उनकी लगातार गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर से 13 रन आए जिससे पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बाद भी इंग्लैंड ने 57 रन बना लिए। हालांकि, इसी ओवर की आख़िरी गेंद पर टॉम बैंटन को जीवनदान भी मिला जब मल्ला उनका एक कठिन रिटर्न कैच नहीं ले सके।

शेर मल्ला का ड्रीम डेब्यू

शेर मल्ला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है। उन्होंने फ़िल साल्ट जैसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। IPL में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के नेट गेंदबाज़ रह चुके मल्ला ने हाल ही में खेली गई नेपाल प्रीमियर लीग से लोकप्रियता हासिल की है। अब उन्होंने सबसे बड़े मंच पर विकेट के साथ शुरुआत की है।
हालांकि, उन्हें तुरंत ही ये शिक्षा भी मिली है कि इस लेवल पर ग़लती की गुंजाइश बेहद कम होती है। लगातार तीन शॉर्ट गेंद डालने पर उन्हें जैकब बेथेल ने तीन बाउंड्री जड़ी जिसमें एक बड़ा छक्का भी शामिल था।

इंग्लैंड ने चुनी पहले बल्लेबाज़ी

इंग्लैंड ने नेपाल के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है।
ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। मुझे लग रहा है कि पहली पारी में पिच अपने सबसे अच्छे हालात में रहेगी। हल्की स्पिन और उछाल का अनुमान है। हम नई गेंद से दो अच्छे तेज़ गेंदबाज़ लेकर उतरना चाहते थे। हम पावरप्ले में ही विकेट निकालने की कोशिश करेंगे। मेरे हिसाब से श्रीलंका का दौरा तैयारियों के हिसाब से काफ़ी शानदार चीज़ थी और हम इसका पूरा लाभ लेने की कोशिश करेंगे।"
रोहित ने कहा, "हम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेंगे। परिस्थितियों के हिसाब से स्कोर का पीछा करना अच्छा विकल्प है। ये इस्तेमाल किया हुआ विकेट है और यदि टर्न देखने को मिला तो हमें इसका लाभ होगा। सभी मैच यहीं पर खेलना हमारे लिए लाभ की बात है। एशिया की परिस्थितियों में खेलने का लाभ हमारी टीम को मिलेगा।"
पिच रिपोर्ट: यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है जिस पर भारत की मज़बूत बल्लेबाज़ी वाली टीम USA जैसी टीम के ख़िलाफ़ केवल 161 का स्कोर बना पाई थी। पिच पर पानी डाला गया है। शुरुआत में गेंदबाज़ों के लिए थोड़ी नमी हो सकती है जिसका वे लाभ ले सकते हैं।
इंग्लैंड: 1 फ़िल साल्ट, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 जैकब बेथेल, 4 टॉम बैंटन, 5 हैरी ब्रूक (कप्तान), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियाम डॉसन, 9 जोफ्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 ल्यूक वुड।
नेपाल: 1 आसिफ़ शेख (विकेटकीपर), 2 कुशल भुर्तेल, 3 रोहित पॉडेल (कप्तान), 4 दीपेंद्र ऐरी, 5 आरिफ़ शेख, 6 लोकेश बाम, 7 गुलसन झा, 8 करन केसी, 9 शेर मल्ला, 10 नंदन यादव, 11 संदीप लामिछाने।

कैसे करन का वानखेड़े में खेलने का सपना हो रहा पूरा

अपने प्रोफ़ेशनल क्रिकेट करियर के शुरुआती सालों के हर गर्मी के मौसम में करन केसी मुंबई जाते थे। वह वहां उमेश पटवाल द्वारा चलाए जा रहे एकेडमी में ट्रेनिंग करते थे, फिर भी कभी वानखेड़े स्टेडियम में नहीं खेल पाए।
रविवार को जब इंग्लैंड के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप 2026 के अपने शुरुआती मैच में नेपाल की टीम वानखेड़े में उतरेगी, तो करन के लंबे समय से चला आ रहा सपना आख़िरकार पूरा होगा। नेपाल के सभी ग्रुप मैच वानखेड़े में ही होने हैं, जिससे उनके पास इस ऐतिहासिक मैदान पर कुछ यादें बनाने का मौक़ा भी होगा।
ESPNcricinfo से बात करते हुए करन ने कहा, "मैं कांदिवली से ऑटो और लोकल ट्रेन लेकर मुंबई में बहुत घूमा हूं, लेकिन कभी वानखेड़े के अंदर नहीं जा पाया। मैं मैदान को देखना चाहता था, तो हम चर्चगेट तक लोकल ट्रेन से गए। बाहर खड़े होकर, मैदान के इतना क़रीब पहुंचना भी बहुत ख़ास था। हालांकि अब हम वहां खेलेंगे, यह सोचकर ही मैं रोमांचित हो जाता हूं।"
ये पूरी कहानी आप यहां पढ़ सकते हैं

पहली बार आपस में भिड़ेंगी दोनों टीमें

कोलकाता में वर्ल्ड T20 फ़ाइनल तक के अपने असंभव सफ़र के 10 साल बाद, इंग्लैंड उम्मीदों के साथ भारत लौट आया है। कप्तान हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड पिछले 11 पूर्ण T20I में 10 जीत के साथ आगे आने वाली चुनौती के लिए जितना तैयार हो सकते हैं, उतने तैयार हैं।
इसी तरह, उनके पहले मैच के विरोधी भी तैयार हैं। 18 महीने पहले सेंट विंसेंट में, नेपाल लगभग एक बड़े उलटफेर के बेहद क़रीब पहुंच गया था, जब उसने बाद में फ़ाइनल खेलने वाली साउथ अफ़्रीका टीम को कड़ी टक्कर दी थी। वे एक मज़बूत और अनुभवी इकाई के रूप में T20 विश्व कप के मंच पर लौट रहे हैं, दबावों से परिचित, अपनी क़ाबिलियत के सबूत के साथ, और नेपाल प्रीमियर लीग के दो सफल सीज़न उनके पास उन बड़े मौकों की तैयारी के लिए रहे हैं।
इंग्लैंड की तरह, नेपाल भी हालिया शानदार फ़ॉर्म के साथ आ रहा है, भले ही सितंबर के क्वालिफ़ाइंग टूर्नामेंट में कुवैत, जापान और क़तर जैसी टीमों के ख़िलाफ़ छह में छह जीत को पूरी तरह समान स्तर का न माना जाए। फिर भी, वे यहां अपने दम पर पहुंचे हैं और तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके पास युवा लेकिन स्थापित कप्तान रोहित पौडेल हैं, और तेज़ गेंदबाज़ करन केसी जैसे आक्रामक विकल्प भी हैं। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच उनके विकास में गर्व का पल होगा, लेकिन इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के सामने उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
पढ़िए पूरा प्रीव्यू
1