परिणाम
24वां मैच, ग्रुप डी (N), अहमदाबाद, February 14, 2026, T20 विश्व कप

साउथ अफ़्रीका की 7 विकेट से जीत, 17 गेंद बाकी

marco-jansen
प्लेयर ऑफ़ द मैच
, सा. अफ़्रीका
4/40
marco-jansen
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, सा. अफ़्रीका
Updated: Feb 14, 2026, 4:48 PM (8 hrs ago)Published Feb 14, 2026, 10:37 AM

NZ vs SA Highlights, T20 World Cup 2026: यानसन, मारक्रम ने दिलाई SA को जीत

By नवनीत झा

यानसन, मारक्रम ने दिलाई SA को जीत

साउथ अफ़्रीका 178 पर 3 (मारक्रम 86*, मिलर 24* और रविंद्र 1-9) ने न्यूज़ीलैंड 175 पर 7 (चैपमैन 48, मिचेल 32, ऐलन 31 और यानसन 4-40) को सात विकेट से हराया
साउथ अफ़्रीका ने T20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड को लगातार पांचवीं हार थमाई है। साउथ अफ़्रीका की इस जीत में मार्को यानसन और ऐडन मारक्रम ने अहम भूमिका निभाई। यानसन ने चार विकेट निकाले तो वहीं मारक्रम ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली। T20 विश्व कप में साउथ अफ़्रीका की न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ यह लगातार पांचवीं जीत है और न्यूज़ीलैंड अब तक एक भी बार T20 विश्व कप में साउथ अफ़्रीका को नहीं हरा पाया है।
साउथ अफ़्रीका ने टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था और टिम साइफ़र्ट और फ़िन ऐलन ने न्यूज़ीलैंड को आक्रामक शुरुआत भी दिलाई थी। लेकिन यानसन ने आक्रामक शुरुआत के बीच पावरप्ले में न्यूज़ीलैंड को तिहरे झटके दिए और पावरप्ले के बाद केशव महाराज ने ग्लेन फ़िलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
न्यूज़ीलैंड ने महज़ 64 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन यहां से डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन के बीच साझेदारी पनप गई और दोनों बल्लेबाज़ न्यूज़ीलैंड के स्कोर को 138 तक ले गए। ऐसा लगने लगा जैसे न्यूज़ीलैंड 200 का स्कोर भी बना सकती है लेकिन तभी चैपमैन यानसन का शिकार बन गए और अर्धशतक से चूक गए।
इसके अगले ही ओवर में लुंगी एन्गिडी ने भी मिचेल का शिकार कर लिया और अगले ओवर में जॉर्ज लिंडे की जगह खेल रहे कॉर्बिन बॉश ने कप्तान मिचेल सैंटनर को रवाना कर दिया। लगातार तीन ओवर में तीन झटकों ने न्यूज़ीलैंड की पारी को धक्का दे दिया और 20 ओवर की समाप्ति तक न्यूज़ीलैंड की टीम स्कोरबोर्ड पर 175 रन ही जोड़ पाई।
साउथ अफ़्रीका के सामने लक्ष्य बड़ा नहीं था और अंडर लाइट्स पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल भी हो गई थी। साउथ अफ़्रीका की सलामी जोड़ी ने आते ही धावा बोल दिया और मारक्रम और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने तीन ओवर में ही अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। मारक्रम ने विशेषकर साउथ अफ़्रीका की रन गति को धीमा नहीं पड़ने दिया और मात्र 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो कि T20 विश्व कप में साउथ अफ़्रीका की ओर से सबसे तेज़ अर्धशतक भी है।
न्यूज़ीलैंड मुक़ाबले में कभी वापस नहीं आ पाया और अंत में साउथ अफ़्रीका ने सात विकेट और 17 गेंद शेष रहते यह मुक़ाबला जीत लिया। यह इस विश्व कप में साउथ अफ़्रीका की लगातार तीसरी जीत है।

मारक्रम का ज़ोरदार छक्का

मारक्रम के अर्धशतक से SA मज़बूत

मारक्रम के अर्धशतक से साउथ अफ़्रीका काफ़ी मज़बूत स्थिति में है। साउथ अफ़्रीका ने मात्र 7.2 ओवर में ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया।
19 मारक्रम ने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया
1

फ़र्ग्युसन ने दिया पहला झटका, डी कॉक आउट

लॉकी फ़र्ग्युसन ने न्यूज़ीलैंड को पहली सफलता दिलाई है, उन्होंने धीमी गति की गेंद पर डी कॉक को बोल्ड कर दिया है।

साउथ अफ़्रीका के 50 रन पूरे

ऐडन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ़्रीका को बेहद आक्रामक शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर में ही साउथ अफ़्रीका की पारी में 50 रन पूरे हो गए हैं।

ब्रेविस का बढ़िया प्रयास

डी कॉक के 3 हज़ार रन पूरे

3000 क्विंटन डी कॉक ने T20I में तीन हज़ार रन पूरे कर लिए हैं
1

यानसन के चार झटकों से SA को 176 का लक्ष्य

मार्को यानसन के चार झटकों से साउथ अफ़्रीका न्यूज़ीलैंड को 175 के स्कोर पर रोकने में क़ामयाब हुआ है। मार्क चैपमैन ने न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक 48 रन बनाए। वहीं मिचेल ने 32 जबकि ऐलन ने 31 रन बनाए। अहमदाबाद की पिच को देखते हुए साउथ अफ़्रीका के सामने लक्ष्य बड़ा नहीं है। न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों को बेहतरीन गेंदबाज़ी करनी होगी।
1

एन्गिडी ने किया मिचेल और बॉश ने सैंटनर का शिकार

एक समय न्यूज़ीलैंड आसानी से 200 के स्कोर की ओर अग्रसर लग रही थी लेकिन लुंगी एन्गिडी ने पहले डैरिल मिचेल का शिकार किया और फिर कॉर्बिन बॉश ने मिचेल सैंटनर का शिकार कर लिया। न्यूज़ीलैंड ने लगातार तीन ओवर में विकेट गंवाए।

ऐलन का छक्का

1

यानसन ने तोड़ी साझेदारी, चैपमैन आउट

मार्को यानसन ने एक बार फिर न्यूज़ीलैंड को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने मार्क चैपमैन को पवेलियन भेजते हुए डैरिल मिचेल के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ दिया है।
1

दबाव कम करने वाली साझेदारी

64 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर न्यूज़ीलैंड की टीम काफ़ी मुश्किल में नज़र आ रही थी। हालांकि मिचेल और चैपमैन के बीच बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी बनी है। शुरुआती पलों में सिंगल और डबल्स के ज़रिये पारी को आगे बढ़ाया गया और अब आक्रामक शॉट्स लगाए जा रहे हैं। यहां से न्यूज़ीलैंड की टीम कम से कम 180 के स्कोर तक पहुंचना चाहेगी और मंच भी तैयार है।

विकेटों की झड़ी लग गई है

यानसन के बाद केशव महाराज ने भी न्यूज़ीलैंड को झटका दिया है और उन्होंने ग्लेन फ़िलिप्स को बोल्ड कर दिया है।

ऐलन भी आउट

मार्को यानसन ने ऐलन को भी पवेलियन भेज दिया है और उन्होंने पावरप्ले में न्यूज़ीलैंड को तिहरा झटका दिया है। पावरप्ले के अंतिम ओवर में उन्होंने रविंद्र और ऐलन दोनों का शिकार किया।
1

रविंद्र आउट

न्यूज़ीलैंड को रचिन रविंद्र के रूप में दूसरा झटका लगा है। दूसरा झटका भी मार्को यानसन ने ही दिया है। हालांकि न्यूज़ीलैंड तेज़ गति से रन बना रहा है और उन्होंने पावरप्ले के भीतर ही 50 आंकड़ा पार कर लिया है।
यानसन के विकेट वाले ओवर
6
W
1
4
6
6
W
1lb
W

यानसन ने दिया पहला झटका, साइफ़र्ट आउट

पहली गेंद पर साइफ़र्ट के हाथों छक्का खाने के बाद मार्को यानसन ने बढ़िया वापसी की और साइफ़र्ट को उछाल पर बीट करते हुए कीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट करा दिया।
6
W
1
4
6
1

न्यूज़ीलैंड की सधी हुई शुरुआत

पहले दो ओवर की शांति के बाद न्यूज़ीलैंड की सलामी जोड़ी ने गियर बदला है। फ़ि ऐलन ने लुंगी एन्गिडी पर आक्रमण शुरू कर दिया और तीसरे ओवर में 18 रन बटोर लिए।
4
4
6
4
1

1

साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाज़ी

सैंटनर ने उछाला सिक्का और मारक्रम ने कहा टेल्स और सिक्का गिरा मारक्रम के पक्ष में। साउथ अफ़्रीका पहले गेंदबाज़ी करेगा। मारक्रम ने कहा अंडर लाइट्स पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल होगी, हालांकि ओस उतनी अधिक नहीं होगी। साउथ अफ़्रीका के एकादश में एक बदलाव है, कॉर्बिन बॉश की वापसी हुई। जबकि जॉर्ज लिंडे बाहर हैं।
सैंटनर ने कहा कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है इसलिए उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अच्छा टोटल खड़ा करने का प्रयास करेगी। सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम जीत हासिल कर अगले दौर में जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। न्यूज़ीलैंड के एकादश में कोई बदलाव नहीं है।
न्यूज़ीलैंड: 1 टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), 2 फ़िन ऐलेन, 3 रचिन रविंद्र, 4 ग्लेन फ़िलिप्स, 5 डेरिल मिचेल, 6 मार्क चैपमैन, 7 मिचेल सैंटनर, 8 जेम्स नीशम, 9 मैट हेनरी, 10 लॉकी फ़र्ग्युसन, 11 जेकब डफ़ी
साउथ अफ़्रीका : 1 ऐडन मारक्रम (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 रयान रिकलटन, 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 मार्को यानसन, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 कगिसो रबाडा, 10 केशव महाराज, 11 लुंगी एन्गिडी
1
1

पिच और परिस्थितियां

साउथ अफ़्रीका-अफ़ग़ानिस्तान के मुक़ाबले की तरह ही इस बार भी लाल मिट्टी वाली पिच का ही उपयोग किया जाएगा। यह एक आदर्श T20 पिच थी, सपाट थी लेकिन पिच से तेज़ गेंदबाज़ और स्पिनर मदद भी ले सकते थे। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। हालांकि शाम का मुक़ाबला होने के चलते इसमें टॉस काफ़ी महत्वपूर्ण हो जाएगा। मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है।

टीम न्यूज़ और संभावित एकादश

टीम न्यूज़ और संभावित एकादश
न्यूज़ीलैंड अफ़ग़ानिस्तान और UAE के ख़िलाफ़ एक ही एकादश के साथ मैदान पर उतरी थी और इस मुक़ाबले में भी उनके एकादश में बदलाव की संभावना कम ही है। हालांकि अगर उपयोग की गई पिच पर मुक़ाबला खेला जाता है तो यह उन्हें अतिरिक्त स्पिनर के रूप में ईश सोढ़ी को एकादश में शामिल करने के लिए प्रेरित कर सकती है।
न्यूज़ीलैंड (संभावित): 1 टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), 2 फ़िन ऐलेन, 3 रचिन रविंद्र, 4 ग्लेन फ़िलिप्स, 5 डेरिल मिचेल, 6 मार्क चैपमैन, 7 मिचेल सैंटनर, 8 जेम्स नीशम, 9 मैट हेनरी, 10 लॉकी फ़र्ग्युसन, 11 जेकब डफ़ी
साउथ अफ़्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ कॉर्बिन बॉश की जगह स्पिनर जॉर्ज लिंडे को मौक़ा दिया था। न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी लाइन अप में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों की भरमार को देखते हुए साउथ अफ़्रीका को बॉश को दोबारा एकादश में शामिल करने का विचार कर सकती है।
साउथ अफ़्रीका (एकादश): 1 ऐडन मारक्रम (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 रयान रिकलटन, 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 मार्को यानसन, 8 कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, 9 कगिसो रबाडा, 10 केशव महाराज, 11 लुंगी एन्गिडी

रबाडा और रविंद्र पर रहेंगी नज़रें

कगिसो रबाडा साउथ अफ़्रीका के महान गेंदबाज़ों में से एक हैं लेकिन पिछले कुछ समय से T20I में उनका फ़ॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है। 2025 की शुरुआत के बाद से उनकी गेंदबाज़ी औसत 34.55 की है और उन्होंने इस दौरान 9.82 की इकॉनमी से रन ख़र्च किए हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान केवल नौ मुक़ाबले ही खेले हैं और इसके लिए ज़िम्मेदार उनकी चोट और कार्यभार प्रबंधन है। अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ 20वें ओवर में वह दो बार ओवरस्टेप कर गए लेकिन इसके बावजूद उनकी जगह ख़तरे में नहीं है और शनिवार को एक बार फिर साउथ अफ़्रीका को उनसे उम्मीदें होंगी।
रचिन रविंद्र T20I में अब तक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जैसी उनसे उम्मीद की जाती है। उन्होंने 40 पारियों में 135.19 के स्ट्राइक रेट और 19.09 की औसत से रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से मात्र तीन अर्धशतक लगे हैं। हालांकि केशव महाराज के रूप में बाएं हाथ के स्पिन के विकल्प को देखते हुए न्यूज़ीलैंड को उनसे काफ़ी उम्मीदें होंगी।
जीत की संभावना
सा. अफ़्रीका 100%
न्यूज़ीलैंडसा. अफ़्रीका
100%50%100%न्यूज़ीलैंड पारीसा. अफ़्रीका पारी

ओवर 18 • सा. अफ़्रीका 178/3

साउथ अफ़्रीका की 7 विकेट से जीत, 17 गेंद बाकी
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions