पैड पर लगी गेंद, अपील... और अंपायर की उंगली हवा में खड़ी हो गई है, बल्लेबाज़ ने रिव्यू की मांग की, बल्ले के साथ कोई संपर्क नहीं, इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल और विकेट भी अंपायर्स कॉल, जिसका मतलब 38 रन पर सिमट गई है हॉन्ग कॉन्ग की पारी, एक और गूगली गेंद थी शादाब की
पाकिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, ग्रप ए at Sharjah, एशिया कप, Sep 02 2022 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए इतना ही। मिलते हैं कल सुपर 4 के पहले मुक़ाबले के लिए। तब तक के लिए दीजिए हमें इजाज़त। शुभ रात्रि।
9:09 pm प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए मोहम्मद रिज़वान: "हमारे लिए सबसे ज़रूरी है कि हम परिस्थितियों से तालमेल बिठाएं, भले ही वह टी20 क्रिकेट ही क्यों न हो। गेंद नीची रह रही थी। हमने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद, बल्ले पर सही से नहीं आ रही थी। फिर हमने गेंद नीचे रहने की बात को ध्यान में रखते हुए पारी को आगे बढ़ाया। मैं कड़ी मेहनत करने में विश्वास करता हूं... एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते आपको ज़िम्मेदारी लेनी होती है। मैं सभी से पाकिस्तान के लोगों की मदद करने का अनुरोध करता हूं, जो [बाढ़ के कारण] संकट में हैं।"
बाबर आज़म, पाकिस्तान के कप्तान: हमारे लिए बहुत अच्छी जीत थी। विकेट नीचे रह रही थी, लेकिन जिस तरह से हमने बल्लेबाज़ी की और फ़िनिश किया वह शानदार था। हम चाहते हैं कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ अंत तक खड़े रहें और निचले क्रम के बल्लेबाज़ उनके साथ बल्लेबाज़ी करें। नसीम और दहानी ने डेब्यू करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।"
निज़ाकत ख़ान, हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान: "इन दोनों मैचों से बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस तरह से उन्होंने खेला उसका श्रेय पाकिस्तान को जाता है। मैं स्वीकार करता हूं कि हमने ख़राब शॉट खेला। हम इन दोनों टीमों से सीखने की कोशिश करेंगे।"
9:05 pm रनों के लिहाज़ से टी20 अंतर्राष्ट्रीय में पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी जीत है
बल्लेबाज़ों की समझदारी भरी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों की धारदार गेंदबाज़ी के बदौलत पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 10.4 ओवर ही टिकने दिया। शादाब ख़ान और मोहम्मद नवाज़ ने आपस में सात विकेट बांटे और हॉन्ग कॉन्ग को उनके सबसे कम टी20 अंतर्राष्ट्रीय स्कोर पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान की इस जीत का मतलब है कि रविवार यानि 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एक बार फिर दुबई में भिड़ने जा रहे हैं।
फिर से गूगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बीट हुए
नहीं मिलेगी हैट्रिक, शायद एक और गूगली थी, पांव आगे निकाले और डिफ़ेंस किया
एक बार फिर गेंद जाकर स्टंप पर लगी है, गूगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे, बीट हुए और गिल्लियां हवा में उड़ गई, हैट्रिक पर शादाब
चिक: "साफ नजर आ रहा है की पाकिस्तानी पारी के आखरी दो ओवरों ने हांगकांग की हिम्मत पस्त कर दी। "
चलिए समय हुआ है अब ड्रिंक्स ब्रेक का
ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, आसानी से डिफेंस किया
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, कवर के बायीं ओर हल्के हाथ से धकेलकर सिंगल चुराया
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, एक्स्ट्रा कवर की ओर हल्के हाथ से धकेला
मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ, ग्लांस का प्रयास, थाई पैड से लगकर लेग स्लिप पर गेंद, कैच की हल्क अपील
मिडिल एंड लेग स्टंप पर फुलर, फ्लिक का प्रयास, पूरी तरह से चूके
लेग स्टंप पर गुड लेंथ, ग्लांस का प्रयास, अच्छा हुआ संपर्क नहीं हुआ
स्लिप और लेग स्लिप दोनों तैनात
एक और विकैट गिर गया है नवाब को, लंबा शॉट लगाना चाहते थे लांग ऑन की ओर, टाइम नहीं कर पाए, ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, सीधा लांग ऑन के हाथों में गई गेंद
लेग स्लिप के साथ नवाज
एक ओर विकेट, करना क्या चाहते थे पता ही नहीं, पहले ही शफल करके पता नहीं लैप करना चाहते थे या स्लॉग , गुगली गेंद थी ऑफ स्टंप पर, चूके और गेंद जाकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, शॉर्ट थर्ड मैन के दायीं ओर धकेलकर सिंगल निकाला
ऑफ स्टंप के करीब फुलर, आसानी से डिफेंस किया है कवर की ओर
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, बैकफुट पर रूम बनाते हुए कट कर दिया है कवर प्वाइंट की ओर
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, लेट कट किया है बिना टाइम किए थर्ड मैन की ओर
फुल टॉस, गेंदबाज के ऊपर से खेलने का प्रयास, टाइम नहीं कर पाए, गेंदबाज ने कोशिश की कैच लेने की लेकिन चकमा खा गए
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डीप मिडविकेट की ओर धकेलकर सिंगल चुराया
एक और विकैट, यह क्या कर बैठे हैं हॉन्ग कॉन्ग के विकेटकीपर, लगभग यॉर्कर गेंद पर अजीबोगरीब तरीके से स्वीप करना चाहते थे, लगता है गेंद आने से पहले ही उन्होंने इस शॉट का मन बना लिया था, पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधा जाकर स्टंप्स में जा घुसी
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, डिफेंस करने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद डीप स्क्वायर लेग की दिशा में
एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.607 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.006 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.096 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | 3.811 |
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.875 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.467 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.233 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.576 |