मैच (13)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
HKG T20 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
परिणाम
चौथा टेस्ट, मेलबर्न, December 26 - 30, 2024, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा
(T:340) 369 & 155

ऑस्ट्रेलिया की 184 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, ऑस्ट्रेलिया
49, 3/89, 41 & 3/28
pat-cummins
रिपोर्ट

रेड्डी के शतक की बदौलत भारत की उम्मीदें ज़िंदा

वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी के बीच आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी हुई

Nitish Kumar Reddy knew how he wanted to celebrate his hundred, Australia vs India, 4th Test, Melbourne, 3rd day, December 28, 2024

Nitish Kumar Reddy का वॉशिंग्टन सुंदर ने भी भरपूर साथ दिया  •  Cricket Australia via Getty Images

भारत 358/9 (रेड्डी 105*, वॉशिंगटन 50 और बोलैंड 3/57) ऑस्ट्रेलिया 474 (स्टीव स्मिथ 140, सैम कॉन्स्टास 60 और बुमराह 4/94) से 116 रन पीछे
नीतीश कुमार रेड्डी जब 97 के निजी स्कोर पर थे तब वॉशिंगटन सुंदर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी टूट गई। अब सिर्फ़ दो विकेट शेष थे और जसप्रीत बुमराह बल्लेबाज़ी के लिए आए थे। हालांकि अगले ओवर में स्ट्राइक रेड्डी के पास ही थी लेकिन स्कॉट बोलैंड के ओवर में सिंगल लेने का मौक़ा मिलने के बावजूद उन्होंने सिंगल नहीं लिया। रेड्डी का बुमराह में अधिक विश्वास ना दिखाने के पीछे बड़ी वजह थी कि वह अपने करियर का सबसे यादगार पल जीने से चूक सकते थे और अगले ओवर की तीसरी गेंद पर जब बुमराह आउट हुए तब भारतीय प्रशंसकों की सांसें थम गईं।
क्योंकि गेंदबाज़ी पैट कमिंस कर रहे थे और अभी उनकी तीन गेंदें बची हुई थीं। अब रेड्डी के शतक के लिए उम्मीद मोहम्मद सिराज की बल्लेबाज़ी पर निर्भर थी। मैदान पर रेड्डी के पिता भी मौजूद थे और उनके साथ पूरा भारत उनके बेटे के शतक का इंतज़ार कर रहा था। और करता भी क्यों नहीं? रेड्डी की इस पारी ने भारत के हाथ से फिसलते मैच को अपनी पारी और वॉशिंगटन के साथ 127 रनों की साझेदारी करते हुए वापसी की राह पर ला दिया था।
रेड्डी जब बल्लेबाज़ी करने आए तब दिन का पहले घंटा समाप्त होने के बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जाडेजा की जोड़ी पंत के अपरंपरागत शॉट खेलने के चलते टूट गई थी।जाडेजा भी उनका ज़्यादा साथ नहीं दे पाए और 191 पर सातवां विकेट गिर गया। अब भारत के सामने फ़ॉलोऑन बचाने की चुनौती थी और भारत अभी भी इसे टालने के लिए 84 रन पीछा था।
वॉशिंगटन और रेड्डी ने भारतीय पारी को संभालना शुरू किया और बारिश के चलते जब टी ब्रेक लिया गया तब तक रेड्डी (85*) और वॉशिंगटन (40*) ने मिलकर भारत को 327 के स्कोर तक पहुंचा दिया था।
टी के बाद जब दोनों बल्लेबाज़ी करने आए तब उन्हें लय दोबारा हासिल करने में देर हुई लेकिन देखते ही देखते रेड्डी 95 के स्कोर तक पहुंच गए थे और वॉशिंगटन अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। रेड्डी इस स्कोर पर पहुंचने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में नंबर आठ या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज़ बन गए थे।
हालांकि रेड्डी (161) और वॉशिंगटन (156) ने लगभग एक दूसरे की जितनी ही गेंदें खेली थीं। एक तरफ़ रेड्डी रन बनाने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ रहे थे तो वहीं वॉशिंगटन विपक्षी गेंदबाज़ों को कोई मौक़ा देने को तैयार नहीं थे। लेकिन 50 के निजी स्कोर पर वॉशिंगटन के आउट होने अब बारी ऑस्ट्रेलिया की थी जो रेड्डी को अब रन बनाने का मौक़ा ना देने में जुट गई थी।
हालांकि 97 के स्कोर पर रेड्डी ने बोलैंड की अंतिम गेंद पर हवा में शॉट खेला लेकिन वह मिड ऑफ़ और कवर के बीच में से ज़्यादा दूर नहीं जा पाया, जिस वजह से वह 99 के स्कोर तक पहुंच गए। सिराज को तीन गेंदें संभालनी थीं लेकिन पहली गेंद पर वह बाहरी किनारा लगने से बाल बाल बचा। कमिंस ने अगली गेंद शॉर्ट डाली और सिराज को डक करता देख ख़ुद रेड्डी सिराज का अभिवादन करने से रोक नहीं पाए। इस अभिवादन में आभार का भाव छुपा हुआ था और जैसे ही सिराज ने अंतिम गेंद को डिफेंड किया वैसे ही MCG दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।
अब बोलैंड एक बार फिर रेड्डी के सामने थे और पहली गेंद डिफेंड करने के बाद दूसरी गेंद पैड पर लग गई, एलबीडब्ल्यू की अपील हुई लेकिन लेग स्टंप के बाहर जाती प्रतीत होती गेंद पर की गई अपील को अंपायर ने नकार दिया। अगली गेंद जब हुई तब ख़ुद वो विराट कोहली रेड्डी के लिए तालियां बजा रहे थे जिनके साथ रेड्डी कभी सेल्फी नहीं ले पाए थे। रेड्डी ने फुलर गेंद को लॉन्ग ऑन पर दे मारा था और 171 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया था।
इसके बाद सिर्फ़ एक ओवर का ही खेल हो पाया क्योंकि ख़राब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा। हालांकि भारत तब तक ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ़ 116 रन ही पीछा था और सबसे सकारात्मक पहलू यह था कि भारत तीसरे दिन का पूरा खेल खेल चुका था। अब इस मैच में सिर्फ़ दो दिन का खेल बचा हुआ है और रेड्डी के इस प्रदर्शन ने भारत को कम से कम मैच बचाने की उम्मीद तो दे दी है।

नवनीत झा ESPNcricinfo हिंदी में कंसल्टेंट सब एडिटर हैं।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
भारत पारी
<1 / 3>

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप