चलिए छक्का लग गया है और जीत गई श्रीलंका, चौथे स्टंप पर लेंथ बॉल, उठाकर मारा है लांग ऑन की दिशा में बेहद ही आसानी के साथ और इसी के साथ आठ विकेट से जीत गई है श्रीलंका
इंग्लैंड vs श्रीलंका, 25वां मैच at बेंगलुरु, विश्व कप 2023, Oct 26 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही, मुझे यानि निखिल शर्मा और मेरे साथी नवनीत झा को दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि।
कुसल मेंडिस, श्रीलंका के कप्तान : हां यह अच्छा है कि हम अब जिस स्थिति में हैं। हमने आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, खासतौर से गेंदबाजी में जिसकी जरूरत थी वही किया। अभी भी कुछ मैच हमारे बचे हैं। उम्मीद है कि हम आने वाले मैच जीत सकेंगे और टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने के अपने मौके को बना सकते हैं। लाहिरू कुमारा ने आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, उसको अपने रोल के बारे में पता है। वह 140 से 145 किमी प्रति घंटा से गेंदबाजी कर सकता है। मैं बहुत खुश हूं कि उसने आज बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। एंजेलो मैथ्यूज के पास बहुत अनुभव है। उन्होंने गेंदबाजी अच्छी की। पांच ओवर करते हुए दो विकेट लिए। वह बल्लेबाजी कर सकते हैं, वह मैच का लुत्फ लेते हैं। वह परिस्थिति को समझते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि वह टीम में आए हैं। क्षेत्ररक्षण में आज सभी ने बहुत अच्छा किया। मुझे उम्मीद है कि आने वाले मैचों में भी हम इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे।
लाहिरू कुमारा, प्लेयर ऑफ़ द मैच : मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। मैंने ऑस्ट्रेलिया मैच से अलग कुछ नहीं किया। उसमें मेरा दिन ख़राब था। जहां तक एंजेलो मैथ्यूज की बात है तो वह काफी अनुभवी हैं और उन्होंने मिडऑफ पर मेरी बहुत मदद की है। उनको वापस खेलता देखना अच्छा लगा। रणनीति मध्य ओवरों में नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने पर थी। हम प्लान पर बने रहे और हमें विकेट मिलते रहे।
7.19 pm जितना जल्दी हो सके इंग्लैंड आज के दिन के मैच को भुलना चाहेगी। जब तक मलान आउट नहीं हु19ए थे लगा था कि इंग्लैंड आज बेंगलुरु के विकेट पर 350 से अधिक रन बना सकते हैं, लेकिन एंजेलो मैथ्यूज ने जो विकेट लेकर शुरुआत की इंग्लैंड की टीम उबर ही नहीं पाई और 156 रन ही बना सकी। बाद में डेविड विली ने जरूर शुरुआती दो विकेट लिए लेकिन निसंका और सदीरा ने अर्धशतक लगाए और तीसरे विकेट के लिए नाबाद 137 रनों की साझेदारी करके टीम को आठ विकेट से बड़ी जीत दिला दी।
ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, मिडविकेट के बायीं ओर पंच किया
चौथे स्टंप पर लेंथ बॉल, गुगली, पंच किया है एक्स्ट्रा कवर पर
ऑफ स्टंप पर फुलर, उठाकर मारने का प्रयास लांग ऑन पर, दूरी नहीं मिल पाई, बाउंड्री के पास जाकर गिरी गेंद
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, कवर प्वाइंट पर रोककर तेजी से सिंगल लिया
चौथे स्टंप पर गुड लेंथ, मिडविकेट के दायीं ओर धकेलकर सिंगल लिया
पांचवें स्टंप पर बाउंसर, जाने दिया गेंद को कीपर के पास
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, डीप स्क्वायर लेग पर धकेलकर सिंगल लिया
मिडिल एंड लेग स्टंप पर गुड लेंथ, मिडविकेट पर रोका आसानी से
पांचवें स्टंप पर गुड लेंथ, कट किया है डीप प्वाइंट पर सिंगल के लिए
चौथे स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पंच किया है डीप प्वाइंट पर सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल, मिडविकेट पर रोका आसानी से
एक और चौका, चौथे स्टंप पर फुलर, रिवर्स स्वीप लगा दिया है इस बार, जीत के करीब ले गए हैं श्रीलंका को
इस बार चौका निकाल लिया है आसानी से, ऑफ स्टंप पर फुलर, एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में ड्राइव लगा दी है बेहद ही आसानी से
ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, पंच किया लांग ऑन पर सिंगल के लिए
ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल, डीप कवर पर पंच किया है सिंगल के लिए
मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल, मिडविकेट पर रोका गेंद को, फंबल हुआ और एक रन मिल गया
ऑफ स्टंप पर फुलर, स्ट्रेट में रोकने गए लेकिन थोड़ा हवा में थी गेंद, गेंदबाज ने कैच के लिए आगे डाइव लगाई लेकिन ले नहीं सके
लेग स्टंप पर लोअर फुल टॉस, डीप स्क्वायर लेग पर फ्लिक कर दिया है आसानी से, मिल जाएगा एक और चौका
ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ, डिफेंस किया आसानी से
ओवर 26 • श्रीलंका 160/2
श्रीलंका की 8 विकेट से जीत, 146 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |