शानदार हवाई प्रहार के साथ हेमंता ने मैच को ख़त्म किया, आगे निकल कर ऑफ़ ब्रेक गेंद को मिड ऑन के ऊपर से मारा, एक टप्पे के बाद गेंद सीमा रेखा के बाहर
नीदरलैंड्स vs श्रीलंका, 19वां मैच at Lucknow, विश्व कप 2023, Oct 21 2023 - मैच का परिणाम
एंगलब्रेख्त और लोगन वैन बीक के बीच 130 रन की साझेदारी वनडे में 7th विकेट के लिए नीदरलैंड्स के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने एन अनिल तेजा और शारिज़ अहमद के 110 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच से बस इतना ही। आज के दिन का दूसरा मैच साउथ अफ़्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। उस मैच की कॉमेंट्री आप यहां फ़ॉलो कर सकते हैं
कुसल मेंडिस: "आज मैं बहुत खु़श हूं। हमने हर क्षेत्र में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। गेंदबाज़ों ने पहले दस ओवरों में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के अंत में पिच थोड़ा टर्न लेने लगी थी। सदीरा ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाज़ी की। पथुम और सदीरा ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाज़ी की। आज के मैच में हमारे लिए कई सकारात्मक चीज़ें रहीं।
स्कॉट एडवर्ड्स : "हमने अच्छी शुरुआत नहीं की। हमने ख़ुद को काफ़ी प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। हमने कई ऐसी गेंदें फेंकी जो काफ़ी कमज़ोर थी। साथ ही हमारी फ़ील्डिंग भी काफ़ी ख़राब थी। हमारे गेंदबाज़ पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आर्यन ने आज अच्छी गेंदबाज़ी की। हमारी बल्लेबाज़ी अभी तक अच्छी नहीं रही है।
सदीरा समरविक्रमा को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा, "मैं काफ़ी ख़ुश हूं कि मैंने आज का मैच फ़िनिश किया। हमें जीत की ज़रूरत थी। जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो विकेट आसान नहीं था। गेंद घूम रही थी और तेज़ गेंदबाज़ अच्छी लाइन पर गेंदबाज़ी कर रहे थे। मैंने अपने बेसिक्स को फॉलो किया। मुझे पता था कि बाद में यह पिच कठिन होने जा रही है। इसलिए मैं अंत तक बल्लेबाज़ी करना चाह रहा था।
6.30 pm श्रीलंका ने विश्व कप में अपना खाता खोल लिया है। श्रीलंका की टीम उम्मीद करेगी की इस जीत की लय को वह आगे भी बरकरार रखें। आज के मैच में नीदरलैंड्स ने कई बार वापसी करने का प्रयास किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 91 के स्कोर पर छह विकेट गंवाने के बाद भी एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। इसके बाद गेंदबाज़ी में भी उन्होंने बढिया प्रयास किया। हालांकि मैच आख़िरकार श्रीलंका के पक्ष में गया।
ऑन साइड में ऑफ़ ब्रेक गेंद को खेलने का प्रयास लेकिन लीडिंग एज़ लग कर प्वाइंट के फ़ील्डर के पास गई गेंद
बढ़िया ऑन ड्राइव लेंथ गेंद पर लेकिन सीधे मिड विकेट के फ़ील्डर के पास गई गेंद
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को कवर के फ़ील्डर के पास पुश किया गया
एक और बार वही शॉट, एक और बार वही फ़ील्डिंग, पिछले गेंद की फ़ोटो कॉपी
मिड ऑफ़ के फ़ील्डर ने बाईं तरफ़ डाइव कर के 3 रन बचाए, सीधे बल्ले से ड्राइव किया गया था फुल गेंद को
सीधे बल्ले से ड्राइव करने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लग कर गेंद मिड विकेट की दिशा में गई, दो रन लेने का प्रयास, सीधे निशाना लगाया गया विकेटीकपर की तरफ, तीसरे अंपायर ने चेक कर के नॉट आउट कहा
मिड ऑफ़ के फ़ील्डर के पास फुल गेंद को ड्राइव किया गया
ऑफ़ ब्रेक गेंद को मिड विकेट के फ़ील्डर के पास पुश किया गया बैकफ़ुट से
बोल्ड हो गए धनंजय सिक्सर लगाने के प्रयास में, ऑफ़ ब्रेक गेंद, आगे निकल कर आए धनंजय, ऑफ़ स्टंप के काफ़ी ज़्यादा बाहर से गेंद अंदर आई हवाई शॉट का प्रयास लेकिन कोई कनेक्शन नहीं, विकेट और गेंद की हुई मुलाकात
पांचवें स्टंप की गेंद को पूरा सम्मान दिया गया
पैरों पर लेंथ गेंद, फ्लिक किया गया आराम से लेग साइड में
इस बार रूम बना कर लेंथ गेंद को कट करने का प्रयास लेकिन कोई संपर्क नहीं
मिड विकेट की दिशा में हवाई प्रहार करने का प्रयास ऑफ़ ब्रेक गेंद पर लेकिन कनेक्शन अच्छा नहीं, स्क्वेयर लेग के फ़ील्डर ने गेंद को पकड़ा
चौथे स्टंप पर लेंथ गेंद, फ्रंट फुट पर आकर आराम से रोका गया
वाह-वाह-वाह,यह आज के मैच का सबसे अच्छा शॉट है, फुल लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से बोलर के सिर क ऊपर से उड़ा कर मारा गया, बेहतरीन कनेक्शन हुआ
फ्लिक करने का प्रयास लेकिन पैड पर लग कर गेंद कीपर के पास गई, गुडलेंथ गेंद मिडिल स्टंप पर
इस बार गेंद उड़न तश्तरी पर चढ़ी है, आसानी से सीमा रेखा के बाहर जाएगी, शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में पुल किया गया, सुंदर कनेक्शन
प्वाइंट की दिशा मे लेंथ गेंद को हल्के हाथों से खेला गया
पुल करने का प्रयास धीमी बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को लेकिन गेंद सीधी मिड विकेट के फ़ील्डर के पास गई
1W | ||||
1W | ||||
1W | 1W | |||
1W | ||||
2W | ||||
1W | ||||
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | |
टॉस | नीदरलैंड्स, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4676 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 10.30 शुरू, पहला सत्र 10.30-14.00, मध्यांतर 14.00-14.30, दूसरा सत्र 14.30-18.00 |
मैच के दिन | 21 अक्तूबर 2023 - दिन का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | श्रीलंका 2, नीदरलैंड्स 0 |
ओवर 49 • श्रीलंका 263/5
श्रीलंका की 5 विकेट से जीत, 10 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |