मैच (13)
IPL (3)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
विश्व कप लीग 2 (1)
HKG T20 (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
परिणाम
दूसरा सेमीफ़ाइनल, नागपुर, February 17 - 21, 2025, रणजी ट्रॉफ़ी
(T:406) 270 & 325

विदर्भ की 80 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, विदर्भ
54 & 151
yash-rathod
रिपोर्ट

शिवम दुबे ने लिए पांच विकेट लेकिन रहाणे और सूर्यकुमार का नहीं चला बल्ला

दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक मुंबई की टीम विदर्भ से 195 रन पीछे थी और उनके सिर्फ़ तीन विकेट शेष हैं

Ajinkya Rahane presents the full face of the bat, Mumbai vs Jammu and Kashmir, Sharad Pawar Cricket Academy, day 2, Ranji Trophy, January 24, 2025

अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे तीनों ही पार्थ रेखड़े का शिकार बने  •  PTI

मुंबई 188/7 (आनंद 67*, लाड 35, रेखड़े 3/16, ठाकुर 2/56) पहली पारी में विदर्भ के 383 (मालेवर 79, शौरी 74, राठौड़ 54, दुबे 5/49) रन से 195 रन पीछे
मुंबई के मध्य क्रम के बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर से काफ़ी ख़राब प्रदर्शन का मुज़ाहिरा किया है। महज़ 11 गेंदों में चार विकेट गंवाने के बाद, नागपुर में चल रहे रणजी ट्रॉफ़ी सेमीफ़ाइनल में विदर्भ के ख़िलाफ़ मुंबई की टीम काफ़ी मुश्किल में है।
अपना दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर पार्थ रेखड़े ने अंतिम सत्र में मैच का रुख़ पलट दिया। उन्होंने 41वें ओवर में अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को आउट कर मुंबई को 113/2 से 113/5 पर ला दिया।
रहाणे इस ओवर में पहले आउट हुए। वह डिफ़ेंसिव शॉट खेलना चाह रहे थे लिकन गेंद स्टंप्स पर जा लगी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव सिर्फ़ दो गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने तेज़ अंदर आती गेंद को काफ़ी ज़ोर से खेलने की कोशिश की, जिससे गेंद अंदरूनी किनारा लेकर पैड से टकराई और शॉर्ट लेग पर तैनात दानिश मालेवर ने दूसरी कोशिश में शानदार कैच लपका।
इसके तुरंत बाद, दुबे पीछे जाकर गेंद को खेलने की कोशिश में मोटा किनारा दे बैठे, जिसे पहली स्लिप में अथर्व तायडे़ ने बेहतरीन ढंग से लपक लिया। इसके बाद मुंबई की टीम और भी ज़्यादा मुश्किल में तब फंस गई, जब शम्स मुलानी बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
मूल रूप से मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया था क्योंकि गेद काफ़ी अधिक टर्न ले रही थी, लेकिन विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने रिव्यू लिया, जिसमें साफ़ दिखा कि गेंद स्टंप्स पर जा लगती। इस फ़ैसले के बाद मुलानी को 4 रन के निजी स्कोर पर वापस लौटना पड़ा। इस विकेट के साथ हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफ़ी के इतिहास में एक सीज़न में 60 या उससे अधिक विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज़ बनने की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले 2019-20 में जयदव उनादकट ने यह कारनामा किया था।
इसके बाद शार्दुल ठाकुर और विकेटकीपर आकाश आनंद के बीच एक अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जहां शीर्ष क्रम के ज़्यादातर बल्लेबाज़ संघर्ष कर रहे थे, वहां आनंद ने अर्धशतक भी जमाया, जबकि शार्दुल ने अपने स्वाभाविक अंदाज़ में गेंदबाज़ों पर आक्रामक रुख़ अपनाया और हर मौक़े पर रन बटोरने की कोशिश की। उनकी यह साझेदारी 60 रनों तक चली। शार्दुल 41 गेंदों में 37 रन बनाकर डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए। उन्होंने यश ठाकुर की गेंद को पुल करने की कोशिश की थी।
यश ने बेहद गर्म दोपहर में पूरी ऊर्जा के साथ गेंदबाज़ी की। उनके 11 ओवर में 2/56 के आंकड़े उनके प्रयासों के साथ न्याय नहीं करते। इसमें सिद्धेश लाड का बड़ा विकेट भी शामिल था। लाड जिस गेंद पर आउट हुए, वह गेंद पहले अंदर आ रही थी और फिर वह गिरने के बाद सीधी रही। वह रहाणे को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर सकते थे, काफ़ी ज़ोर से डेक को हिट करने के प्रयास में उन्होंने नो-बॉल फेंक दी।
सुबह के सत्र में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 308/5 से आगे खेलते हुए सिर्फ 75 रन जोड़े। उनके इस सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ यश राठौड़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन फिर एक विकेट गिरने के साथ ही विदर्भ की पारी ढह गई।
दुबे, जिन्होंने पहले दिन रेखडे़ और करुण नायर को आउट किया था, उन्होंने लगातार तीन ओवरों में तीन विकेट झटककर 11.5-1-49-5 के आंकड़े के साथ पारी समाप्त की। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका तीसरा पांच विकेट हॉल था।

शशांक किशोर ESPNcricinfo में सीनियर सब एडिटर हैं।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
मुंबई पारी
<1 / 3>

रणजी ट्रॉफ़ी

Elite, Group A
टीमMWLDअंकभागफल
जम्मू कश्मीर7502351.577
मुंबई7421291.745
बड़ौदा7421271.173
सर्विसेज़7331230.864
महाराष्ट्र7232171.063
ओडिशा7231170.715
त्रिपुरा7114141.233
मेघालय707000.343
Elite, Group B
टीमMWLDअंकभागफल
विदर्भ7601401.490
गुजरात7403321.147
हिमाचल7340211.015
हैदराबाद7232161.223
राजस्थान7124161.000
आंध्रा7133130.946
उत्तराखंड7133110.617
पुडुचेरी703460.783
Elite, Group C
टीमMWLDअंकभागफल
हरियाणा7304291.212
केरल7304281.813
बंगाल7213211.175
कर्नाटक7205201.195
एमपी7115141.158
यूपी7115140.989
पंजाब7142110.827
बिहार706010.338
Elite, Group D
टीमMWLDअंकभागफल
सौराष्ट्र7322251.248
तमिलनाडु7313251.670
चंडीगढ़7430250.983
दिल्ली7223210.872
झारखंड7214200.922
रेलवेज़7223170.850
छत्तीसगढ़7025111.110
असम703460.624