मैच (16)
T20 विश्व कप (7)
SA Women vs PAK Women (1)
रणजी ट्रॉफ़ी (1)
Sheffield Shield (3)
Rising Stars (4)
स्टंप्स3:30 AM पर मैच शुरू
2nd semi final, कल्याणी, February 15 - 19, 2026, रणजी ट्रॉफ़ी

दिन 2 - जम्मू कश्मीर 130 रन से पीछे

मौजूदा RR: 3.88
 • पिछले 10 ओवर (RR): 41/0 (4.10)
रिपोर्ट

पड़िक्कल के दोहरे शतक से कर्नाटक का 689 का बड़ा स्कोर

दूसरे सेमीफ़ाइनल में बंगाल और जम्मू और कश्मीर के बीच बराबरी का मुक़ाबला

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 16, 2026, 1:45 PM • 2 hrs ago
Devdutt Padikkal celebrates after scoring a double-century, Karnataka vs Utharakhand, Ranji Trophy semi-final, 2nd day, Lucknow, February 16, 2026

देवदत्त पड़िक्कल ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 232 रनों की पारी खेली  •  Tanuj Pandey/Ekana

कर्नाटक 689/6 (पड़िक्कल 232, राहुल 141, स्मरण 121*, रावत 3-132) बनाम उत्तराखंड
कर्नाटक ने लखनऊ में चल रहे रणजी ट्रॉफ़ी सेमीफ़ाइनल में लगातार दूसरे दिन पूरे 90 ओवर बल्लेबाज़ी कर उत्तराखंड को दबाव में डाल दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम छह विकेट के नुक़सान पर 689 रन बना चुकी है। इसमें देवदत्त पड़िक्कल का पहला प्रथम श्रेणी दोहरा शतक, केएल राहुल के पहले दिन बनाए गए 141 रन और उभरते हुए बल्लेबाज़ आर स्मरण का पांचवां प्रथम श्रेणी शतक शामिल है।
पहले दिन सिर्फ़ दो विकेट लेने वाली उत्तराखंड की टीम ने दूसरे दिन चार विकेट लिए, लेकिन सपाट पिच पर उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ा। तीन शतकों के अलावा कर्नाटक के लिए करुण नायर और कृतिक कृष्णा ने अर्धशतक बनाए।
पहले दिन 148 पर नाबाद रहे पड़िक्कल ने 150 पार करने के बाद भी चौकों की झड़ी जारी रखी और 107वें ओवर में 200 रन पूरे किए। सीज़न के बीच में कप्तान बनाए जाने के बाद यह उनका दूसरा शतक था। 118वें ओवर में पार्ट-टाइम गेंदबाज़ लक्ष्य रायचंदानी की गेंद पर लेग-साइड में हल्का शॉट खेलते हुए 232 के स्कोर पर वह आउट हुए, जिससे उत्तराखंड ने राहत की सांस ली।
आदित्य रावत ने अगले ही ओवर में श्रेयस गोपाल को शून्य पर आउट किया, लेकिन जब लगा कि उत्तराखंड वापसी कर सकता है, तब स्मरण और कृतिक ने उन्हें फिर निराश कर दिया। कृतिक ने आक्रामक भूमिका निभाई और ख़ासकर डीप-थर्ड क्षेत्र में चौके बटोरे।
उनकी छठे विकेट की साझेदारी 123 रन पर ख़त्म हुई, जब एक और पार्ट-टाइम गेंदबाज़ अवनीश सुधा ने कृतिक (60) को बोल्ड किया। लेकिन स्मरण डटे रहे और जिस सिंगल से उन्होंने अपना शतक पूरा किया, उसी से कर्नाटक का स्कोर 650 पहुंचा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए विद्याधर पाटिल (35*) के साथ 81 रन जोड़े और दिन का खेल समाप्त हुआ।
जम्मू और कश्मीर 198/5 (समद 82, डोगरा 58, शमी 3-60, मुकेश 2-40), बंगाल 328 (घरामी 146, ईश्वरन 49, नबी 5-87, सुनील 3-41) से 130 रन पीछे
कल्याणी में बंगाल और जम्मू और कश्मीर के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफ़ाइनल के दूसरे दिन का मुक़ाबला बराबरी का रहा, हालांकि बंगाल के पास हल्की बढ़त है। सुदीप कुमार घरामी के 146 रन की बदौलत मेज़बान टीम 328 तक पहुंची, जबकि जम्मू और कश्मीर के लिए आकिब नबी ने पंजा खोलकर फिर से शानदार प्रदर्शन किया।
जवाब में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने जम्मू और कश्मीर को तीन विकेट पर 13 रन पर ला दिया था। लेकिन अब्दुल समद के जवाबी हमले और कप्तान पारस डोगरा के धैर्यपूर्ण 58 रन से टीम ने वापसी की। हालांकि 143 रन की चौथे विकेट की साझेदारी को शमी ने समद (82, 85 गेंद) को आउट कर तोड़ी।
मुकेश ने इसके बाद डोगरा को आउट किया। दिन के अंत तक आबिद मुश्ताक़ और कन्हैया वाधवान ने 42 रन जोड़कर स्कोर 198/5 तक पहुंचाया। जम्मू और कश्मीर अभी भी 130 रन पीछे है।
समद और डोगरा को अपनी साझेदारी के दौरान कुछ क़िस्मत का साथ भी मिला। समद जब 34 रन पर थे, तब मुकेश की गेंद पर हबीब गांधी ने उनका कैच छोड़ दिया। वहीं डोगरा जब 41 पर थे, तब उन्हें LBW दिया गया, लेकिन रिप्ले में पता चला कि सूरज सिंधु जायसवाल ने नो-बॉल डाली थी।