News

दलीप ट्रॉफ़ी : पश्चिम क्षेत्र की कमान रहाणे तो मध्य क्षेत्र की कमान करन शर्मा को

चोट के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं रहाणे

रहाणे ने इस साल मई से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है  AFP via Getty Images

अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे को आगामी दलीप ट्रॉफ़ी के लिए पश्चिम क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 8 सितंबर से 25 सितंबर के बीच तमिलनाडु में खेला जाएगा।

Loading ...

जांघ की चोट से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान की यह क्रिकेट के मैदान में वापसी है। उन्होंने इस साल मई से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। चोट के कारण ही वह आईपीएल से बाहर हो गए थे और फिर रणजी ट्रॉफ़ी के नॉकआउट मुक़ाबले भी नहीं खेल पाए थे।

मुंबई रणजी ट्रॉफ़ी का उपविजेता था और उनके सबसे अधिक आठ खिलाड़ियों को पश्चिम क्षेत्र की टीम में जगह मिली है। इसमें उनके कप्तान पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, शम्स मुलानी, विकेटकीपर बल्लेबाज़ हार्दिक तमोरे और स्पिनर तनुष कोटियान का नाम शामिल है।

सौराष्ट्र के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनदकट और महाराष्ट्र के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी को भी टीम में जगह मिली है।

मध्य क्षेत्र में रणजी ट्रॉफ़ी विजेता मध्य प्रदेश की टीम का बोलबाला है, जिसके छह सदस्यों ने दल में जगह बनाई है। इसमें यश दुबे, शुभम शर्मा, कुमार कार्तिकेय, वेंकटेश अय्यर, गौरव यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज़ हिमांशु मंत्री का नाम शामिल है। दल में उत्तर प्रदेश के भी चार खिलाड़ियों को जगह मिली है और कप्तान करन शर्मा को बनाया गया है।

पश्चिम क्षेत्र: अजिंक्य रहाणे (कप्तान; मुंबई), पृथ्वी शॉ (मुंबई), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), श्रेयस अय्यर (मुंबई), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर; मुंबई), शम्स मुलानी (मुंबई) तनुश कोटियान (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), राहुल त्रिपाठी (महाराष्ट्र), सत्यजीत बाछव (महाराष्ट्र), हेत पटेल (गुजरात), चिंतन गजा (गुजरात), जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र), चिराग जानी (सौराष्ट्र), अतित सेठ (बड़ौदा)

मध्य क्षेत्र: करण शर्मा (कप्तान; उत्तर प्रदेश), शुभम शर्मा (उप-कप्तान; मध्य प्रदेश), हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर; मध्य प्रदेश), यश दुबे (मध्य प्रदेश), प्रियम गर्ग (उत्तर प्रदेश), रिंकू सिंह (उत्तर प्रदेश), अशोक मेनारिया (राजस्थान), अक्षय वाडकर (विकेटकीपर; विदर्भ), गौरव यादव (मध्य प्रदेश), वेंकटेश अय्यर (मध्य प्रदेश), दीपक धपोला (उत्तराखंड), अनिकेत चौधरी (राजस्थान), कुमार कार्तिकेय (मध्य प्रदेश), आदित्य सरवटे (विदर्भ), अंकित राजपूत (उत्तर प्रदेश)

Ajinkya RahanePrithvi ShawShardul ThakurJaydev UnadkatRahul TripathiYash DubeyShubham SharmaKumar KartikeyaVenkatesh IyerIndia