दिल्ली कैपिटल्स ने गुलबदीन नईब को मिचेल मार्श की जगह किया साइन
गुलबदीन नाईब पहली बार बनेंगे IPL का हिस्सा

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अफ़गानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नईब को मिचेल मार्श की जगह बचे हुए IPL 2024 के लिए साइन किया है। चोट के कारण मार्श टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मार्श फ़िलहाल दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर रहे हैं। इस चोट से उबरने के बाद वह भारत नहीं लौटेंगे और ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे।
नईब ने अफ़गानिस्तान के लिए 82 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी और दाएं हाथ से ही मध्यम गति की तेज़ गेंदबाज़ी करने वाली नईब के लिए यह IPL से जुड़ने का पहला मौक़ा होगा। उन्हें उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये की कीमत में साइन किया गया है।
मार्श इस सीज़न में DC के लिए केवल चार ही मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 61 रन ही बनाए। तीन पारियों में उनका उच्च स्कोर 23 का था। इसके अलावा उन्होंने आठ ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए, 12.87 की इकॉनमी रेट से एक विकेट लिया।
यह लगातार दूसरा सीज़न है जब मार्श को सीजन के बीच में ही टीम छोड़ना पड़ा है। उन्होंने 2023 में भी DC लिए केवल नौ मैच खेले थे। DC फ़िलहाल चार जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। हालांकि अभी भी उन्हें पांच मैच और खेलने हैं और वे प्लेऑफ़ की दौड़ में बने हुए हैं।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.