Features

MI vs RCB आंकड़े: बुमराह का रिकॉर्ड फाइफर और वानखेड़े में मुंबई का अर्धशतक

रोहित और सूर्यकुमार ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धियां

जसप्रीत बुमराह ने गेंद से दिखाई अपनी क्लास  BCCI

9 बार मुंबई ने 190 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य को हासिल किया है। पंजाब किंग्स के साथ यह किसी टीम द्वारा टी20 में सर्वाधिक बार 190+ का स्कोर चेज़ किया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के ख़िलाफ़ 11वीं बार 190+ का स्कोर चेज़ हुआ है और यह पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।

Loading ...

12.83 की रन रेट से मुंबई ने रन बनाए और 190+ का स्कोर हासिल करते हुए यह किसी टीम का संयुक्त रूप से दूसरा सर्वाधिक रन रेट है। 2014 में वानखेड़े पर ही मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ 13.29 की रन रेट से लक्ष्य हासिल किया था।

50 जीत मुंबई ने वानखेड़े में हासिल कर ली है। एक मैदान पर 50 IPL जीत हासिल करने वाली मुंबई पहली टीम बनी है (सुपर ओवर की जीत शामिल नहीं है)।

1 जसप्रीत बुमराह RCB के ख़िलाफ़ फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने हैं।

2 बुमराह के नाम IPL में दो फाइव विकेट हॉल हो चुके हैं। जेम्स फॉकनर, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर के साथ वह एक से अधिक फाइव विकेट हॉल लेने वाले चौथे गेंदबाज़ बने हैं।

21 बुमराह ने 21वीं बार तीन या उससे अधिक विकेट लिए हैं। यह किसी गेंदबाज़ द्वारा सर्वाधिक है।

4 अर्धशतक मुंबई के बल्लेबाज़ IPL में पावरप्ले में लगा चुके हैं। इनमें से दो इशान किशन ने लगाए हैं। 2008 में सनथ जयसूर्या और 2014 में लेंडल सिमंस ही अन्य बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने मुंबई के लिए पावरप्ले में अर्धशतक लगाया है।

17 गेंदों में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगा दिया, जो कि IPL में मुंबई के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सबसे तेज किशन ने 16 गेंदों में लगाया है।

101 रनों की साझेदारी रोहित शर्मा और इशान किशन के बीच हुई और पहली बार रोहित किसी शतकीय ओपनिंग साझेदारी का हिस्सा बने। गुरुवार से पहले रोहित ने 92 पारियों में ओपनिंग की थी, लेकिन सर्वोच्च साझेदारी 96 रनों की थी।

Rohit SharmaJasprit BumrahIshan KishanSuryakumar YadavMumbai IndiansRoyal Challengers BengaluruRCB vs MI

Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo