Features

आंकड़े : रिकॉर्ड खड़ा करने के मामले में रोहित और MI के लिए एक बड़ा दिन

साई सुदर्शन के लिए बेहतरीन तो राशिद ख़ान के लिए भुला देने वाला सीज़न

ऐरन: रोहित को नहीं बल्कि बुमराह को मिलना चाहिए था POTM

ऐरन: रोहित को नहीं बल्कि बुमराह को मिलना चाहिए था POTM

IPL 2025 के एलिमिनेटर GT vs MI का सटीक विश्लेषण वरुण ऐरन और सैयद हुसैन के साथ

228/5 - मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा शुक्रवार को बनाया गया स्कोर IPL प्लेऑफ (या नॉकआउट) में किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ऊपर केवल गुजरात टाइटंस (GT) की टीम है, जिन्होंने 2023 में MI के खिलाफ 3 विकेट पर 233 रन बनाए थे ।

Loading ...

4 - IPL में MI ने सिर्फ़ चार बार 228 से अधिक का स्कोर किया है। इन चार में से तीन स्कोर 2024 सीजन में बने थे। IPL में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI का 228 रन का स्कोर उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

7038 - रोहित शर्मा द्वारा IPL में बनाए गए रन हो गए हैं। वह IPL में 7000 रन पूरे करने वाले सिर्फ़ दूसरे बल्लेबाज़ हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 8618 रन हैं ।

302 - रोहित ने IPL में अब 302 छक्के लगाए हैं। वह लीग में 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं । पहले नंबर पर क्रिस गेल (357) हैं। रोहित ने इन 302 में से 251 छक्के MI के लिए और बाकी 51 छक्के डेक्कन चार्जर्स के लिए लगाए हैं। केवल कोहली ने (RCB के लिए 291) ने एक ही टीम के लिए रोहित से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

759 - साई सुदर्शन द्वारा IPL 2025 में बनाए गए रन, किसी IPL सीजन में एक बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए पांचवें सबसे ज्यादा रन हैं । शुभमन गिल (2023 में 890 रन) ने GT के लिए एक सीजन में सुदर्शन से ज्यादा रन बनाए हैं।

11.45 - जॉनी बेयरस्टो और रोहित के बीच ओपनिंग साझेदारी की रन रेट 11.45 रही, जिन्होंने 7.2 ओवर में 84 रन जोड़े। IPL प्लेऑफ (या नॉकआउट) में 50 से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी के मामले में यह दूसरा सबसे तेज़ रन रेट है। पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर हैं, जिन्होंने RCB के खिलाफ 2022 में 5.1 ओवर में 61 रन बनाए थे और तब रन रेट 11.80 का रहा था।

18-0 - MI का IPL में 200 या उससे अधिक लक्ष्य का बचाव करते हुए यह अजेय रिकॉर्ड है। कुल T20 मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड 19-0 का है, जब भी उन्होंने 200 से ज्यादा रन का बचाव किया है, जो कि एक रिकॉर्ड भी है।

 ESPNcricinfo Ltd

436 - GT और MI ने शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में 436 रन बनाए। यह IPL प्लेऑफ़ (या नॉकआउट) में एक मुक़ाबले में बना सबसे ज्यादा कुल स्कोर है। इससे पहले किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 2014 मैच में कुल 428 रन बने थे।

33 - राशिद ख़ान द्वारा IPL 2025 में खाए गए छक्कों की संख्या, जो किसी एक IPL सीजन में किसी गेंदबाज़ द्वारा खाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज के 2022 में खाए 31 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। राशिद द्वारा खाए गए 33 छक्के किसी पुरुष T20 टूर्नामेंट में ड्वेन ब्रावो (CPL 2018) के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं।

Rohit SharmaSai SudharsanJonny BairstowRashid KhanGujarat TitansMumbai IndiansIndiaGT vs MIRCB vs RRKings XI vs CSKIndian Premier LeagueIndian Premier LeagueIndian Premier LeaguePepsi Indian Premier League

संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo स्टैट्स टीम के सदस्य हैं