News

सौरभ तिवारी और शाहबाज़ नदीम चुने गए JSCA के सचिव और संयुक्त सचिव

पिछले ही साल दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट को कहा था अलविदा

शाहबाज़ नदीम ने 2024 में सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लिया  Associated Press

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज़ नदीम को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) का सचिव और संयुक्त सचिव चुना गया है।

Loading ...

तिवारी और नदीम दोनों ने 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। 35 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ तिवारी ने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ डेब्यू करते हुए भारत के लिए तीन वनडे खेले। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर नदीम ने 2019 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ डेब्यू के बाद भारत के लिए दो टेस्ट खेले।

तिवारी ने फरवरी 2024 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 17 साल तक झारखंड का प्रतिनिधित्व किया और सभी प्रारूपों में 88 बार टीम की कप्तानी की। इसके अलावा वे चार IPL फ्रेंचाइज़ियों के लिए भी खेले। नदीम ने भी मार्च 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने 2004-05 में मात्र 15 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।

JSCA की नई कार्यकारिणी के चुनाव में तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसबी सिंह को 438-194 के बड़े अंतर से हराया। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए नदीम ने भी 409-199 के स्कोर से राजकुमार शर्मा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

Saurabh TiwaryShahbaz NadeemIndia