LSG से मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर
ठाकुर के अलावा दोनों फ़्रेंचाइज़ी के बीच अर्जुन तेंदुलकर को लेकर भी एक ट्रेड डील हो सकती है
Is time running out for Mayank Yadav at LSG?
Who are the other players Lucknow Super Giants could look to let go of ahead of the IPL 2026 auction? The Chatter crew weighs inभारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम से खेलते हुए दिखेंगे।
MI ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ एक ऑलकैश ट्रेड डील के तहत समझौता कर लिया है। बताया गया है कि दोनों फ़्रेंचाइज़ियों ने IPL को अपनी रुचि के बारे में जानकारी दी है और ज़रूरी औपचारिकताओं के पूरा होते ही इस सौदे को आधिकारिक रूप से मंज़ूरी मिल जाएगी।
यह नया बदलाव दर्शाता है कि शार्दुल IPL के इतिहास में एक अद्वितीय कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। यह उनके IPL करियर का तीसरा ट्रांसफर होगा। 2017 में राइज़िंग पुणे सुपरजायंट ने उन्हें किंग्स XI पंजाब (जो अब पंजाब किंग्स है) से अधिग्रहित किया था। इसके बाद 2023 के सीज़न से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से अपने साथ शामिल किया था। यह ध्यान देने योग्य है कि दोनों बार यह व्यापार पूरी तरह से ऑल कैश डील पर आधारित था।
ठाकुर 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और काउंटी चैम्पियनशिप में ऐसेक्स से जुड़ने वाले थे, लेकिन LSG ने उन्हें मोहसिन ख़ान के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में चुना था। उस समय LSG के मेंटॉर ज़हीर ख़ान का यह फै़सला अच्छा निवेश साबित हुआ था। ठाकुर ने IPL 2025 के शुरुआती दो मैचों में छह विकेट लिए थे। हालांकि इसके बाद उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा और उन्होंने कुल दस मैचों में 13 विकेट लिए। साथ ही उनकी इकॉनमी रेट 11.02 रही।
MI की टीम में फिर से शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा। ठाकुर 2010 से 2012 तक MI के सपोर्ट बोलर रहे थे और घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
अर्जुन तेंदुलकर LSG की टीम में होंगे शामिल
MI और LSG के बीच अर्जुन तेंदुलकर को लेकर भी एक अलग ट्रेड डील पर सहमति बनी है। अर्जुन IPL 2023 से ही MI टीम का हिस्सा थे। ऐसी जानकारी मिली है कि अब LSG के खेमे में शामिल होंगे। इस बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ को MI ने पिछले साल ₹30 लाख में खरीदा था, लेकिन अब फ्रेंचाइज़ी ने यह निर्णय लिया है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाए ताकि LSG में उन्हें अधिक मैच खेलने का अवसर मिल सके।
तेंदुलकर को MI ने सबसे पहले 2021 की नीलामी में ₹20 लाख की शुरुआती बोली पर ख़रीदा था। उन्होंने IPL 2023 में अपना पहला मैच खेला और उस सीज़न में कुल चार मुक़ाबले खेले। अपने पूरे IPL करियर में उन्होंने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम तीन विकेट दर्ज हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.36 रहा है। घरेलू स्तर पर, उन्होंने 2021 में मुंबई के लिए T20 क्रिकेट से शुरुआत की थी, जिसके बाद वह 2022-23 सीज़न से पहले गोवा चले गए, जहां उन्हें फ़र्स्ट-क्लास और वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने का मौक़ा मिला।
Read in App
Elevate your reading experience on ESPNcricinfo App.
