परिणाम
छठा मैच, ग्रुप बी (N), कोलंबो (RPS), February 08, 2026, T20 विश्व कप

श्रीलंका की 20 रन से जीत

kamindu-mendis
प्लेयर ऑफ़ द मैच
44 (19)
kamindu-mendis
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
Updated: Feb 8, 2026, 5:20 PMPublished Feb 8, 2026, 10:34 AM

SL vs Ireland Highlights, T20 World Cup 2026: स्पिनरों, कुसल और कामिंडु ने दिलाई श्रीलंका को जीत

By नवनीत झा

श्रीलंका 20 रन से जीता

श्रीलंका 163 पर 6 (कुसल 56*, कामिंडु 44 और डॉकरेल 2-17) ने आयरलैंड 143 (टेक्टर 40, ऐडेर 34, तीक्षणा 3-23 और हसरंगा 3-25) को 20 रनों से हराया
श्रीलंका ने T20 विश्व कप की जीत के साथ शुरुआत की है और स्पिनरों की अगुवाई में उन्होंने आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर जब श्रीलंका को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था तब कप्तान दासुन शानका ने कहा था कि इस पिच पर 170 से अधिक का कोई भी टोटल एक अच्छा स्कोर होगा लेकिन श्रीलंका की पारी में एक ऐसा समय आया जब ऐसा लगने लगा कि श्रीलंका 150 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगा।
9.2 ओवर तक श्रीलंका की पारी में एक भी बाउंड्री नहीं आई। हालांकि पिच भी बल्लेबाज़ी के लिए इतनी आसान नज़र नहीं आ रही थी। लेकिन इसके बाद आयरलैंड ने फ़ील्ड पर लचर प्रदर्शन शुरू किया और इसका लाभ कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने उठाया। कामिंडु ने 19 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेलते हुए श्रीलंका को 150 के पार पहुंचा दिया।
वहीं कुसल अंत तक डटे रहे और उन्होंने T20 विश्व कप में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 163 रन बना लिए। यह कप्तान शानका के अनुमान से सात रन कम था लेकिन इससे श्रीलंकाई स्पिनरों ने पर्याप्त साबित कर दिया।
आयरलैंड को सबसे पहला झटका महीश तीक्षणा ने दिया और उन्होंने आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को स्टेप आउट के प्रयास में बोल्ड कर दिया। हालांकि इसके बाद रॉस ऐडेर और हैरी टेक्टर के बीच साझेदारी पनपी ही थी कि वनिंदु हसरंगा ने ऐडेर को बोल्ड कर दिया। हसरंगा की हैम्स्ट्रिंग में खिंचाव था जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ा।
यहां से आयरलैंड की पारी संभली और टेक्टर और लार्कोन टकर के बीच अच्छी साझेदारी पनप गई। दोनों के बीच 49 रनों की साझेदारी हो चुकी थी लेकिन तभी टकर शॉर्ट गेंद पर पुल करने के प्रयास में दुनित वेल्लालगे का शिकार बने। इसी दौरान हसरंगा भी मैदान में वापस आ चुके थे लेकिन वह अभी भी संघर्ष कर रहे थे। चोट के चलते हसरंगा अपना रन अप भी ढंग से नहीं ले पा रहे थे लेकिन उन्होंने टेक्टर के रूप में आयरलैंड को एक और बड़ा झटका दिया और मुक़ाबले में श्रीलंका की वापसी करा दी।
आयरलैंड पर दबाव बन रहा था और 17वें ओवर में तीक्षणा ने मुक़ाबले को श्रीलंका की पकड़ में ला दिया जब उन्होंने लगातार दो गेंदों पर गैरेथ डेलेनी और जॉर्ज डॉकरेल का विकेट निकाल लिया। यहां से आयरलैंड के लिए मैच में वापसी कर पाना संभव नहीं हो पाया और अंतिम ओवर में मतिशा पतिराना ने मैथ्यू हम्फ़्रीज़ को बोल्ड कर आयरलैंड की पारी को 143 पर समाप्त कर दिया।

तीक्षणा ने दिया दोहरा झटका, दबाव में आयरलैंड

तीक्षणा ने एक ही ओवर में दोहरा झटका देकर आयरलैंड को दबाव में ला दिया है। अब यहां से आयरलैंड को मुक़ाबले में रोमांच पैदा करने के लिए कड़ी मशक़्क़त करनी होगी।
1
2
W
W
1

हसरंगा ने दिया एक और झटका

2 वेल्लालगे के बाद हसरंगा ने भी झटका दिया है और उन्होंने टेक्टर को अपना शिकार बना लिया है। यह इस मैच में हसरंगा का दूसरा विकेट है।

वेल्लालगे ने दिलाया ब्रेकथ्रू

टैक्टर और टकर की साझेदारी को दुनित वेल्लालगे ने तोड़ दिया है और श्रीलंका की उम्मीदें जगा दी हैं। टकर शॉर्ट गेंद को पुल करने गए लेकिन संपर्क नहीं बैठा पाए ढंग से और लॉन्ग ऑन पर लपके गए। टकर डीप मिडविकेट की ओर मारना चाहते थे लेकिन अतिरिक्त उछाल ने उन्हें बीट कर दिया और गेंद लॉन्ग ऑन की ओर चली गई।

ऐसे आउट हुए स्टर्लिंग

हसरंगा दोबारा गेंदबाज़ी के लिए आए

हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद वनिंदु हसरंगा दोबारा गेंदबाज़ी के लिए आए हैं। उनके ऊपर ज़िम्मेदारी है कि टकर और टैक्टर की साझेदारी को तोड़ें। हालांकि अभी दोनों ही बल्लेबाज़ बिना किसी ख़ास परेशानी के बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

हसरंगा ने दिलाया ब्रेकथ्रू और ऐडेर आउट, हसरंगा चोटिल

वनिंदू हसरंगा ने रॉस ऐडेर को बोल्ड कर दिया और श्रीलंका को ब्रेकथ्रू दिला दिया है। हालांकि हसरंगा चोटिल भी हुए हैं और मैदान के बाहर भी चले गए हैं। हसरंगा की मांशपेशियों में खिंचाव आया है।

तीक्षणा ने दिया पहला झटका, स्टर्लिंग आउट

महीश तीक्षणा ने आयरलैंड को पहला झटका दिया है, उन्होंने आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को बोल्ड कर दिया है। अब टैक्टर बल्लेबाज़ी के लिए आए हैं।
34 पहले पांच ओवर में आयरलैंड ने एक विकेट के नुक़सान पर 34 रन बनाए हैं।

फ़्री हिट पर कामिंडु का प्रहार

कुसल का अर्धशतक

3 कुसल मेंडिस ने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह T20 विश्व कप में उनका तीसरा अर्धशतक है।

कुसल, कामिंडु ने श्रीलंका को 150 पार पहुंचाया

एक समय श्रीलंका की गाड़ी फंसी हुई थी लेकिन कुसल मेंडिस और विशेषकर कामिंडु मेंडिस की तूफ़ानी पारी ने श्रीलंका को 150 के पार पहुंचा दिया। एक समय लग रहा था कि श्रीलंका 150 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी और पारी में श्रीलंका को एक बाउंड्री के लिए 9.2 ओवरों का इंतज़ार भी करना पड़ गया लेकिन कामिंडु की 19 गेंदों पर 44 रनों की पारी ने श्रीलंका की पारी को गति दे दी और डेथ ओवर में श्रीलंका 150 के आंकड़े को पार कर गया।
हालांकि कामिंडु अर्धशतक नहीं बना पाए और मैकार्थी का शिकार बने और उन्होंने अगली ही गेंद पर कप्तान दासुन शानका का विकेट भी हासिल कर लिया।

बाउंड्री के लिए श्रीलंका का इंतज़ार

  • 12.2 ओवर बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2025
  • 10 ओवर बनाम भारत, कटक, 2017
  • 9.4 ओवर बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी, 2025
  • 9.2 ओवर बनाम आयरलैंड, कोलंबो, आज

श्रीलंका के 100 रन पूरे, कुसल को मिला जीवनदान

श्रीलंका की पारी में 100 रन पूरे हो गए हैं और श्रीलंका अब गियर बदलने की ओर देख रहा है। हालांकि कुसल मेंडिस को हम्फ़्रीज़ की गेंद पर प्रहार करने के प्रयास में जीवनदान मिला जब लॉन्ग ऑफ पर फ़ील्डर ओवर रन कर गए। शॉर्ट फ़ाइन लेग पर भी कुसल ने कैच का मौक़ा दिया था लेकिन फ़ील्डर जज नहीं कर पाए कैच को।
घटनाक्रमों से भरा हुआ 17वां ओवर
2
2
3
6
4
4
1

रिव्यू पर बचे कुसल लेकिन वेल्लालगे आउट

डेलेनी की गेंद पर कुसल स्वीप खेलने गए लेकिन अंपायर ने उन्हें लेग बिफ़ोर आउट करार दिया। हालांकि उन्होंने तुरंत रिव्यू लिया और टीवी अंपायर ने हॉकआई पर देखा कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर जाती। हालांकि इसके बाद वेल्लालगे जल्द ही उसी ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप में लपके गए। डेलेनी ने उन्हें अपनी गुगली में फंसा लिया। इस समय श्रीलंका को अपनी गति बढ़ानी होगी और कुसल मेंडिस पर बड़ी ज़िम्मेदारी होगी।
वेल्लालगे के विकेट वाला ओवर
1
1
W
1

डॉकरेल के दोहरे झटकों से SL की परेशानी बढ़ी

निसंका को शिकार बनाने के बाद जॉर्ज डॉकरेल ने पवन रत्नानायके को भी अपना शिकार बना लिया। रत्नानायके. डॉकरेल की आर्म गेंद पर अपर कट करने गए लेकिन वह गेंद की लेंथ को पूरी तरह मिस कर गए और बोल्ड हो गए। कुसल मेंडिस पर इस समय बड़ी ज़िम्मेदारी है।

डॉकरेल ने दिलाया ब्रेकथ्रू, निसंका आउट

जॉर्ज डॉकरेल ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। ऑन द राइज़ खेलने के प्रयास में पतुम निसंका ने आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को कवर पर कैच थमा दिया।

श्रीलंका के 50 रन पूरे

शुरुआती झटके के बाद मिशारा और कुसल मेंडिस ने श्रीलंका की पारी को संभाला है और श्रीलंका का टीम स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। टॉस के दौरान कप्तान शानका ने कहा था कि यहां पर 170 से अधिक का स्कोर एक अच्छा टोटल होगा, क्या श्रीलंका वहां तक पहुंच पाएगा?

मार्क ऐडेर ने दिया पहला झटका

मार्क ऐडेर ने श्रीलंका को पहला झटका दे दिया है। पहले ओवर में मिशारा के हाथों दो चौके खाने के बावजूद कप्तान स्टर्लिंग ने ऐडेर को गेंदबाज़ी दी और उन्होंने श्रीलंका की सलामी जोड़ी को बांधते हुए मिशारा को बड़ा शॉट खेलने पर मजबूर किया और मिशारा मिडऑफ पर कैच थमा बैठे।
आयरलैंड को पहली सफलता वाला ओवर
1
W

आयरलैंड ने चुनी गेंदबाज़ी

टॉस : दासून शानका ने उछाला सिक्का और पॉल स्टर्लिंग ने कहा हेड्स और सिक्का गिरा आयरलैंड के पक्ष में। आयरलैंड ने चुनी गेंदबाज़ी।
स्टर्लिंग ने कहा कि विकेट ड्राई लग रही है और बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है इसलिए वह पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। स्टर्लिंग ने कहा कि उनके एकादश में आज एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ है जिसे उन्हें उम्मीद है कि चेज़ के दौरान उनकी टीम को मदद मिलेगी।
दासून शानका ने कहा कि यह एक अच्छी विकेट है और 170 से ऊपर का स्कोर यहां एक अच्छा स्कोर होगा। शानका ने कहा कि उनके एकादश में पांच बल्लेबाज़ और पांच क्वालिटी गेंदबाज़ हैं।
श्रीलंका:पतुम निसंका,कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस(विकेटकीपर), पवन रत्नानायके, कमिंडु मेंडिस, दसून शानका(c), दुनित वेल्लालगे, वनिंदु हसरंगा, दुश्मांता चमीरा, महीश तीक्षणा,मतिशा पतिराना
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग(कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर(विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फ़र, बेंजामिन कलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकगार्थी,मैथ्यू हम्फ़रेज़
1

पिच और परिस्थितियां

आर प्रेमदासा स्टेडियम ने पिछले दो सालों में सिर्फ़ एक T20I की मेज़बानी की है। जुलाई 2025 में हुए उस मैच में श्रीलंका ने 7 विकेट पर 132 रन बनाए थे, जिसे बांग्लादेश ने 16.3 ओवर में आठ विकेट से हासिल कर लिया था। मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है। तापमान लगभग 25°C रहेगा।

टीम न्यूज़ और संभावित एकादश

टीम न्यूज़
श्रीलंका जनित लियानगे के रूप में संभवतः एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ के साथ जाने का फ़ैसला कर सकता है। लेकिन यह पिच की प्रकृति पर निर्भर करेगा। कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरित असलंका और पवन रत्नायके में से कोई दो मध्य क्रम दावेदार हैं।
श्रीलंका (संभावित): 1 पतुम निसंका, 2 कामिल मिशारा, 3 कुसल मेंडिस, 4 पवन रत्नायके/कुसल परेरा, 5 कामिंडु मेंडिस/चरित असलंका, 6 दसून शानका, 7 दुनित वेल्लालगे, 8 वनिंदु हसरंगा, 9 दुश्मंता चमीरा, 10 महीश तीक्षणा, 11 मतिशा पथिराना
जॉश लिटिल आयरलैंड के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने IPL खेला है, लेकिन हाल की फ़ॉर्म और फ़िटनेस समस्याओं को देखते हुए उनकी जगह पक्की नहीं है।
आयरलैंड (संभावित): 1 पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), 2 रॉस एडेयर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), 5 कर्टिस कैम्फ़र, 6 बेन कैलिट्ज़, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 गैरेथ डेलानी, 9 मार्क एडेयर, 10 बैरी मक्कार्थी/जॉश लिटिल, 11 मैथ्यू हम्फ़्रीज़

T20 विश्व कप में अपने ख़राब रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगा आयरलैंड

आयरलैंड का वनडे विश्व कप में समृद्ध इतिहास रहा है, लेकिन T20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है। उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए T20 विश्व कप के दौरान दूसरे ग्रुप चरण तक जगह बनाई थी, लेकिन दो साल बाद USA में उनका अभियान पूरी तरह बिखर गया, जहां उन्हें भारत और पाकिस्तान के अलावा कनाडा से भी मात खानी पड़ी।
वे पिछले विश्व कप से मिलते-जुलते दल के साथ श्रीलंका जा रहे हैं, जहां उनके मैच निर्धारित हैं। हालांकि उनके कप्तान ऐंडी बैलबर्नी ने तब से कोई T20I नहीं खेला है। पॉल स्टर्लिंग के साथ रॉस एडेयर या टिम टेक्टर में से कोई ओपनिंग कर सकता है, जबकि टिम के बडे भाई हैरी टेक्टर नंबर-3 पर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक स्थापित बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की कमी लंबे समय से टीम के चिंता की विषय रही। टर्निंग पिचों पर यह कभी भी उजागर हो सकती है। 2022 विश्व कप के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जॉश लिटिल फ़ॉर्म और फ़िटनेस की समस्या से जूझते रहे हैं।
दरअसल, लिटिल शायद विश्व कप की शुरुआत प्लेइंग XI में भी ना करें, क्योंकि आयरलैंड ने पिछले हफ्ते UAE के ख़िलाफ़ एक अलग संतुलन आज़माया था, जिसमें डॉकरेल की बाएं हाथ की स्पिन पर ज़्यादा भरोसा दिखाते हुए एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ को चुना गया था।
आयरलैंड ने टूर्नामेंट की तैयारी एशिया में T20 क्रिकेट के लंबे चरण के साथ की है, जहां वे क्रिसमस से पहले बांग्लादेश गए और फिर इस साल की शुरुआत में अबु धाबी में इटली और UAE के ख़िलाफ़ खेले। लेकिन उन्हें बढ़िया शुरुआत करनी होगी, क्योंकि वे टूर्नामेंट की शुरुआत सह-मेज़बान श्रीलंका और एक ताक़तवर ऑस्ट्रेलिया लाइन-अप के ख़िलाफ़ करेंगे। सुपर-8 में पहुंचने के लिए उन्हें इन दो में से कम से कम एक मैच जीतना ज़रूरी होगा।

श्रीलंका का लक्ष्य: ट्रॉफ़ी का सूखा समाप्त करना

एक तरफ़ अन्य प्रारूपों में जहां श्रीलंका को ख़ुशी के कुछ पल मिले हैं तो वहीं T20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा है। 2022 की शुरुआत से ही श्रीलंका ने एक भी कैलेंडर ईयर में हारे हुए मुक़ाबलों से अधिक संख्या में मुक़ाबले नहीं जीते हैं।
इस विश्व कप में श्रीलंका अव्यवस्था के साथ प्रवेश करेगी। उनका कप्तान बदला गया है, या यह कहें कि कप्तानी दोबारा दसून शानका को सौंप दी गई है। चयनकर्ताओं ने नए विकल्प आज़माए, लेकिन उतनी जल्दी उन्होंने विकल्पों को ख़ारिज भी कर दिया। कोचिंग स्टाफ़ दबाव में काम कर रहा है। हालिया समय में उन्हें ज़िम्बाब्वे से हार झेलनी पड़ी, पाकिस्तान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी।
हालांकि श्रीलंका के पास पतुम निसंका हैं, जो वैश्विक मंच पर अपना लोहा मनवाने की क्षमता रखते हैं। भले ही वानिंदु हसरंगा के हालिया आंकड़े उतने प्रभावशाली न हों लेकिन हर कोई उनकी क्षमता से परिचित है। दुनित वेल्लालगे में घरेलू परिस्थितियों में विपक्षी बल्लेबाज़ों पर हावी होने का कौशल है। और जब दुश्मांता चमीरा लय में हों तो वह तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण का प्रभावी रूप से नेतृत्व कर सकते हैं। हालांकि इन खिलाड़ियों ने हालिया समय में मिलकर एक साथ मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं किया है।
2009 से 2014 के बीच श्रीलंका ने चार बार सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया और 2014 में ढाका में ख़िताबी जीत भी हासिल की। हालांकि इसके बाद श्रीलंका एक भी बार टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंच पाई है।
जीत की संभावना
श्रीलंका 100%
श्रीलंकाआयरलैंड
100%50%100%श्रीलंका पारीआयरलैंड पारी

ओवर 20 • आयरलैंड 143/10

जॉर्ज डॉकरेल c कामिंडु b पतिराना 9 (7b 1x4 0x6 16m) SR: 128.57
W
मैथ्यू हम्फ़्रीज़ b पतिराना 0 (2b 0x4 0x6 2m) SR: 0
W
श्रीलंका की 20 रन से जीत
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions