ख़बरें

आयरलैंड ने चुनी गेंदबाज़ी, श्रीलंका के एकादश में असलंका शामिल नहीं

आयरलैंड एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ के साथ मैदान पर उतरी है, हालांकि उनके एकादश में लिटिल को शामिल नहीं किया गया है

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 8, 2026, 1:24 PM • 14 hrs ago
Dasun Shanaka blasted 34 off just nine deliveries, Sri Lanka vs Pakistan, 3rd T20I, Dambulla, January 11, 2026

Dasun Shanaka ने कहा कि इस पिच पर 170 से ऊपर का स्कोर एक अच्छा टोटल होगा  •  AFP/Getty Images

T20 विश्व कप 2026 के छठे मुक़ाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया है। श्रीलंका के कप्तान दासून शानका ने कहा कि इस पिच पर 170 से अधिक का स्कोर एक अच्छा टोटल होगा, वहीं आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि उनकी टीम आज एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ के साथ खेल रही है और उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उनकी टीम को इसका फ़ायदा मिलेगा। श्रीलंका के एकादश में चरित असलंका जबकि आयरलैंड के एकादश से जॉश लिटिल का नाम नदारद है।

एकादश

श्रीलंका:पतुम निसंका,कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस(विकेटकीपर), पवन रत्नानायके, कमिंडु मेंडिस, दसून शानका(c), दुनित वेल्लालगे, वनिंदु हसरंगा, दुश्मांता चमीरा, महीश तीक्षणा,मतिशा पतिराना
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग(कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर(विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फ़र, बेंजामिन कलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकगार्थी,मैथ्यू हम्फ़रेज़
पॉल स्टर्लिंग : विकेट ड्राई लग रही है और बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है इसलिए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। हमारे एकादश में आज एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ है जिसे उन्हें उम्मीद है कि चेज़ के दौरान उनकी टीम को मदद मिलेगी। स
दासून शानका : यह एक अच्छी विकेट है और 170 से ऊपर का स्कोर यहां एक अच्छा स्कोर होगा। शानका ने कहा कि उनके एकादश में पांच बल्लेबाज़ और पांच क्वालिटी गेंदबाज़ हैं।