ख़बरें

नेपाल से पहली भिड़ंत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी

यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है जिस पर शनिवार की रात भारत और USA का मुक़ाबला हुआ था

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 8, 2026, 9:38 AM • 2 hrs ago
Sher Malla made his debut against England, England vs Nepal, T20 World Cup, Mumbai, February 8, 2026

Sher Malla ने किया अपना डेब्यू  •  ICC/Getty Images

इंग्लैंड ने नेपाल के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप के अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। यह दोनों टीमों के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला है। इसी के साथ इंग्लैंड के ख़िलाफ़ T20I खेलने वाली नेपाल 17वीं टीम बनी है।
ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। मुझे लग रहा है कि पहली पारी में पिच अपने सबसे अच्छे हालात में रहेगी। हल्की स्पिन और उछाल का अनुमान है। हम नई गेंद से दो अच्छे तेज़ गेंदबाज़ लेकर उतरना चाहते थे। हम पावरप्ले में ही विकेट निकालने की कोशिश करेंगे। मेरे हिसाब से श्रीलंका का दौरा तैयारियों के हिसाब से काफ़ी शानदार चीज़ थी और हम इसका पूरा लाभ लेने की कोशिश करेंगे।"
रोहित ने कहा, "हम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेंगे। परिस्थितियों के हिसाब से स्कोर का पीछा करना अच्छा विकल्प है। ये इस्तेमाल किया हुआ विकेट है और यदि टर्न देखने को मिला तो हमें इसका लाभ होगा। सभी मैच यहीं पर खेलना हमारे लिए लाभ की बात है। एशिया की परिस्थितियों में खेलने का लाभ हमारी टीम को मिलेगा।"
पिच रिपोर्ट: यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है जिस पर भारत की मज़बूत बल्लेबाज़ी वाली टीम USA जैसी टीम के ख़िलाफ़ केवल 161 का स्कोर बना पाई थी। पिच पर पानी डाला गया है। शुरुआत में गेंदबाज़ों के लिए थोड़ी नमी हो सकती है जिसका वे लाभ ले सकते हैं।
इंग्लैंड: 1 फ़िल साल्ट, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 जैकब बेथेल, 4 टॉम बैंटन, 5 हैरी ब्रूक (कप्तान), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियाम डॉसन, 9 जोफ्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 ल्यूक वुड।
नेपाल: 1 आसिफ़ शेख (विकेटकीपर), 2 कुशल भुर्तेल, 3 रोहित पॉडेल (कप्तान), 4 दीपेंद्र ऐरी, 5 आरिफ़ शेख, 6 लोकेश बाम, 7 गुलसन झा, 8 करन केसी, 9 शेर मल्ला, 10 नंदन यादव, 11 संदीप लामिछाने।