परिणाम
16वां मैच, ग्रुप बी, पल्लेकेले, February 12, 2026, T20 विश्व कप
(20 ov, T:226) 120/9

श्रीलंका की 105 रन से जीत

pavan-rathnayake
प्लेयर ऑफ़ द मैच
, श्रीलंका
60 (28)
pavan-rathnayake
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, श्रीलंका
Updated: Feb 12, 2026, 9:01 AM (4 hrs ago)Published Feb 12, 2026, 2:34 AM

SL vs Oman, T20 World Cup 2026 Highlights: शानका, रत्नायके और गेंदबाज़ों ने श्रीलंका को दिलाई विशाल जीत

By नीरज पाण्डेय

श्रीलंका की विशाल जीत

श्रीलंका ने T20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मैच में ओमान को 105 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पवन रत्नायके ने केवल 28 गेंदों में 60 रन बनाते हुए श्रीलंका की पारी को मज़बूत आधार दिया था। फिर दसून शानका ने केवल 19 गेंदों में श्रीलंका के लिए सबसे तेज़ T20I अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाते हुए पारी को जोरदार अंत दिया। श्रीलंका ने 225 रन बनाए जो इस संस्करण में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में ओमान मोहम्मद नदीम के नाबाद 53 रनों के बावजूद चेज़ में कभी श्रीलंका को चुनौती देती नहीं दिखाई दी।
कमिल मिशारा ने पहले ओवर की आख़िरी दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए थे और पहले ओवर में नौ रन बनाकर श्रीलंका ने सकारात्मक शुरुआत की थी। अगले ओवर में ओड़ेद्रा का स्वागत निसंका ने चौके के साथ किया। हालांकि, चौथी ही गेंद पर मिशारा को क्लीन बोल्ड करके ओड़ेद्रा ने शानदार वापसी की। कुसल मेंडिस ने आते ही पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाते हुए ओड़ेद्रा के ओवर को महंगा बना दिया। तीन ओवर के बाद स्कोर 24/1 था। फ़ैसल ने पावरप्ले में तीन ओवर में केवल 11 रन ही दिए थे।
पहली गेंद पर ही चौके से अपनी पारी शुरू करने वाले रत्नायके 28 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। स्कूप खेलने के चक्कर में वह गेंद को मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में ही 94 रनों की बड़ी और तेज़ साझेदारी कर डाली थी। उन्होंने केवल 24 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया जो उनका सबसे तेज़ और T20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए उस समय तक दूसरा सबसे तेज़ पचासा था। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 139/3 था।
रत्नायके के आउट होने के बाद मेंडिस ने भी 39 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया जो इस फ़ॉर्मेट में उनका 19वां पचासा भी था। 15.3 ओवर में ही श्रीलंका 150 के पार जा चुकी थी। शानका ने अपनी पहली सात गेंदों में केवल छह रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ख़तरनाक तरीक़े से गियर बदले और केवल 19 गेंदों में पचासा पूरा कर लिया। इसका मतलब है कि अगली 12 गेंदों में उन्होंने 44 रन कूट दिए। शानका ने श्रीलंका के लिए सबसे तेज़ T20I पचासे (20 गेंदों में) के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा।
ओमान के ऊपर वैसे ही 226 रनों के बड़े लक्ष्य का दबाव था और पावरप्ले में ही श्रीलंका ने उन्हें मैच से लगभग बाहर कर दिया। पहले ओवर में ही चमीरा ने जतिंदर का ऑफ़ स्टंप उड़ा दिया। दूसरे ओवर में तीक्षणा ने आमिर कलीम को पवेलियन लौटाया। पावरप्ले के आख़िरी ओवर में चमीरा ने हम्माद मिर्जा को भी कैच आउट करा दिया। पहले छह ओवर में ओमान का स्कोर 36/3 हो चुका था।
वसीम अली ने हेमंता का स्वागत छक्के के साथ किया था। फिर हेमंता के दूसरे ओवर में उन्होंने लगातार दो छक्के लगाए। पहले दो ओवर में हेमंता ने 24 रन ख़र्च कर दिए। हालांकि, तीक्षणा ने वसीम की पारी का अंत किया और वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर कैच आउट हुए। उनके और मोहम्मद नदीम के बीच चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी हुई। नए बल्लेबाज़ विनायक शुक्ला पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। 12 ओवर के बाद ओमान का स्कोर 79/5 हो चुका था।
नदीम ने 52 गेंदों में अपना तीसरा T20I अर्धशतक लगाया, लेकिन उनकी टीम कभी भी चेज़ में नहीं टिक सकी। वह 56 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे और ओमान ने पूरे 20 ओवर में 120/9 का स्कोर बनाया।

अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे नदीम

नदीम ने 52 गेंदों में अपना तीसरा T20I अर्धशतक लगाया, लेकिन उनकी टीम कभी भी चेज़ में नहीं टिक सकी। वह 56 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे और ओमान ने पूरे 20 ओवर में 120/9 का स्कोर बनाया। श्रीलंका ने 105 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया है।

तीक्षणा ने तोड़ी वसीम और नदीम की साझेदारी

वसीम अली ने हेमंता का स्वागत छक्के के साथ किया था। फिर हेमंता के दूसरे ओवर में उन्होंने लगातार दो छक्के लगाए। पहले दो ओवर में हेमंता 24 रन ख़र्च कर चुके हैं। हालांकि, तीक्षणा ने वसीम की पारी का अंत किया और वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर कैच आउट हुए।
उनके और मोहम्मद नदीम के बीच चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी हुई। नए बल्लेबाज़ विनायक शुक्ला पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। हालांकि, अब श्रीलंका इस मैच में काफ़ी मज़बूत स्थिति में आ चुकी है। 12 ओवर के बाद ओमान का स्कोर 79/5

श्रीलंका के नाम रहा पावरप्ले

ओमान के ऊपर वैसे ही 226 रनों के बड़े लक्ष्य का दबाव है और अब पावरप्ले में ही श्रीलंका ने उन्हें मैच से लगभग बाहर कर दिया है। पहले ओवर में ही चमीरा ने जतिंदर का ऑफ़ स्टंप उड़ा दिया। दूसरे ओवर में तीक्षणा ने आमिर कलीम को पवेलियन लौटाया।
मोहम्मद नदीम ने एक बेहतरीन छक्का लगाया, लेकिन पावरप्ले के आख़िरी ओवर में चमीरा ने हम्माद मिर्जा को भी कैच आउट करा दिया। पहले छह ओवर में ओमान का स्कोर 36/3

पहले दो ओवर में ही ओमान ने गंवाए दो विकेट

4
5w
1
1
1
W
W
1
2
2
1w
1

इस संस्करण का सर्वोच्च स्कोर

4
1
6
6
पावरप्ले में तीन ओवर में केवल 11 रन देने वाले फ़ैसल का आख़िरी ओवर काफ़ी महंगा रहा। अंतिम दो गेंदों पर कामिंडु मेंडिस ने लगातार दो छक्के लगाए और स्कोर 225 तक पहुंचा दिया। ये इस संस्करण का सर्वोच्च स्कोर हो चुका है। T20 विश्व कप में यह श्रीलंका का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है।

20 में 50 बनाकर शानका आउट

रत्नायके ने थोड़ी देर पहले 24 गेंदों में पचासा लगाया था, लेकिन अब शानका ने केवल 19 गेंदों में ही पचासा लगा दिया है। याद रखिए कि शानका ने पहली सात गेंदों में केवल छह रन ही बनाए थे। इसका मतलब है कि अगली 12 गेंदों में उन्होंने 44 रन कूट दिए।
18वें ओवर की पहली दो गेंदों पर शानका ने लगातार छक्के लगाए। इसके बाद दो सिंगल लेकर उन्होंने श्रीलंका के लिए इस फ़ॉर्मेट का सबसे तेज़ पचासा पूरा किया। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 199/3 था। 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर शानका बाउंड्री पर लपक लिए गए। इस ओवर में रामानंदी ने केवल नौ रन ही ख़र्च किए।

19 शानका ने श्रीलंका के लिए केवल 19 गेंदों में सबसे तेज़ पचासा लगा दिया है।

शानका और श्रीलंका के लिए बड़ा ओवर

1
2
4
6
6
1
शानका ने अपनी पहली सात गेंदों में केवल छह रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ख़तरनाक तरीक़े से गियर बदले हैं। 17वें ओवर में नदीम को उन्होंने 4, 6, 6 जड़े और कुल 20 रन निकाल लिए। 17 ओवर के बाद श्रीलंका 180/3

150 के पार पहुंची श्रीलंका

2
4
6
1
1
रत्नायके के आउट होने के बाद मेंडिस ने भी 39 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया जो इस फ़ॉर्मेट में उनका 19वां पचासा भी था। इसके लिए उन्होंने छह चौके लगाए। वहीं नए बल्लेबाज़ शानका ने 16वें ओवर में रामानंदी को एक चौका और छक्का लगाते हुए ओवर से 14 रन निकाल लिए। 15.3 ओवर में ही श्रीलंका 150 के पार जा चुकी थी।

96 श्रीलंका ने पहले 10 ओवर में 96 रन बनाए। 2012 के बाद से यह T20 विश्व कप में पहले 10 ओवर में श्रीलंका द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।

28 में 60 बनाकर रत्नायके आउट

पहली गेंद पर ही चौके से अपनी पारी शुरू करने वाली पवन रत्नायके 28 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। स्कूप खेलने के चक्कर में वह गेंद को मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में ही 94 रनों की बड़ी और तेज़ साझेदारी कर डाली थी।
उन्होंने केवल 24 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया जो उनका सबसे तेज़ और T20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए दूसरा सबसे तेज़ पचासा था। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 139/3

रत्नायके और मेंडिस के बीच पनपी साझेदारी

पावरप्ले के आख़िरी ओवर की पहली गेंद पर सुफ़ियान ने निसंका के ख़िलाफ़ LBW की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद जतिंदर ने भी फिर रिव्यू लिया जो इस बार सही साबित हुआ। हालांकि, नए बल्लेबाज़ पवन रत्नायके ने तीन चौके लगाकर इस ओवर से 16 रन निकाल लिए। इस तरह श्रीलंका ने पहले छह ओवर में दो विकेट के नुक़सान पर 58 रन बना लिए।
नदीम ने सातवें ओवर में केवल पांच रन दिए। आठवें ओवर में वसीम अली को रिटर्न कैच का मौक़ा मिला था, लेकिन काफ़ी तेज़ी से मारे गए शॉट को वह पकड़ नहीं सके। हालांकि, इस ओवर से भी केवल आठ रन आए। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 79/2

पावरप्ले में फ़ैसल का अदभुत स्पेल

1
4
4
1
1
4lb

पहले 3 ओवर का हाल

मिशारा ने पहले ओवर की आख़िरी दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए थे। पहले ओवर में नौ रन बनाकर श्रीलंका ने सकारात्मक शुरुआत की थी। अगले ओवर में ओड़ेद्रा का स्वागत निसंका ने चौके के साथ किया। हालांकि, चौथी ही गेंद पर मिशारा को क्लीन बोल्ड करके ओड़ेद्रा ने शानदार वापसी की।
कुसल मेंडिस ने आते ही पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाते हुए ओड़ेद्रा के ओवर को महंगा बना दिया। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर LBW की जोरदार अपील हुई जिस पर ओमान ने रिव्यू भी लिया। हालांकि, यह गलत निर्णय साबित हुआ और टीम ने रिव्यू गंवा दिया। तीन ओवर के बाद स्कोर 24/1

ओड़ेद्रा ने दिलाई पहली सफलता

4
1
1w
W
4
4

ओमान ने चुनी गेंदबाज़ी

ओमान ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपने पहले T20I मुक़ाबले में टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला लिया है। T20 विश्व कप में पिछले मैच में ओमान की बल्लेबाज़ी काफ़ी निराशाजनक रही थी तो वे आज चेज़ करते हुए इसमें सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरी ओर श्रीलंका को मज़बूरी में हसरंगा के बाहर होने के कारण कम से कम एक बदलाव से गुजरना ही थी।
टॉस जीतने के बाद जतिंदर ने कहा, "पिच में नमी है तो हम परिस्थितियों का लाभ लेना चाहते हैं। मुझे लगता है कि पहले मैच से सीख़ने लायक शायद ही कोई चीज़ होगी तो हमें केवल अपनी बल्लेबाज़ी सुधारनी होगी, बाक़ी चीज़ें अपने आप सही हो जाएंगी। वे फुल मेंबर देश हैं तो जाहिर तौर पर अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। हमें टेस्ट खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ खेलने का मौक़ा नहीं मिल पाता है तो हमारे लिए यह अपना टैलेंट दिखाने का बेहतरीन समय है। हमने दो बदलाव किए हैं।"
शानका ने कहा, "बल्लेबाज़ी पाकर खुश हैं क्योंकि पिच अच्छी लग रही है। दुर्भाग्य है कि हमारे चैंपियन गेंदबाज़ हसरंगा बाहर हो गए हैं तो हमें वह बदलाव करना ही पड़ा। पिछले मैच में हम अधिक रन बनाना चाहते थे, लेकिन धीमी पिच पर ऐसा हो नहीं सका। उम्मीद है कि आज परिस्थितियां अलग़ होंगी। हमने कुछ प्लान और रणनीतियों के बारे में बात की है तो यदि परिस्थितियों ने साथ दिया तो हम उन्हें अमल में भी ला सकेंगे।"
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पतुम निसंका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शानका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, दुश्मंता चमीरा, महेश तीक्षणा, मतीशा पथिराना
ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफ़ियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेद्रा
1

पिच और परिस्थितियां

हाल ही में हुए श्रीलंका-इंग्लैंड सीरीज़ में पिच बल्लेबाज़ों के लिए मिली-जुली रही थी लेकिन श्रीलंका के कप्तान शानका के अनुसार यहां बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिल सकते हैं। दिन का मैच होने के कारण शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है। मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है और कोलंबो की तुलना में नमी भी कम रहेगी।

ओमान के लिए करो या मरो का मैच

पल्लेकेले में ओमान के ख़िलाफ़ श्रीलंका की टीम फ़ेवरेट के तौर पर उतरेगी। अभी तक ओमान के ख़िलाफ़ उन्होंने तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। इसके अलावा घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका की टीम और मज़बूत हो जाती है। हालांकि वानिंदु हसरंगा के बाहर होने के कारण श्रीलंकाई टीम के ऊपर दबाव आ गया है।
एसोसिएट टीमों के ख़िलाफ़ दिग्गज लेग स्पिनर का प्रदर्शन काफ़ी शानदार रहता है। पिछले मैच में आयरलैंड के ख़िलाफ़ चोटिल होने के बावजूद उन्होंने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। उनके बाहर होने से गेंदबाज़ी के साथ-साथ श्रीलंका की बल्लेबाज़ी के ऊपर भी प्रभाव पड़ेगा और ओमान की टीम इसका फ़ायदा उठाना चाहेगी। निचले क्रम में हसरंगा अपनी तेज़ बल्लेबाज़ी से श्रीलंका को काफ़ी फ़ायदा पहुंचाते हैं लेकिन उनके नहीं होने से मध्य क्रम कमज़ोर हो सकता है।
हसरंगा की गैर-मौजूदगी में महीश तीक्षणा और दुनित वेल्लालगे के ऊपर भी अतिरिक्त दबाव रहेगा और साथ ही टीम में शामिल किए गए दुशान हेमंता भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करना चाहेंगे। बल्लेबाज़ी में पतुम निसंका और कुसल मेंडिस के अलावा पिछले मैच में बढ़िया पारी खेलने वाले कामिंडु मेंडिस के ऊपर भी बड़ी ज़िम्मेदारी रहेगी।
ओमान के लिए यह 'करो या मरो' का मुक़ाबला होगा और उनकी नज़रें एक बड़े उलटफ़ेर पर होगी। पिछले मैच में उन्हें ज़िम्बाब्वे ने हराया था और इस मैच में हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। वॉर्म-अप मैच में उन्होंने श्रीलंका 'ए' को हराया था और उसी प्रदर्शन को वह इस मैच में दोहराने का प्रयास करेंगे। ओमान के बल्लेबाज़ों के सामने दुश्मांता चमीरा और मतीशा पतिराना की चुनौती रहेगी।

हसरंगा के बिना उतरेगी श्रीलंका

रविवार को कोलंबो में आयरलैंड के ख़िलाफ़ मुक़ाबले के दौरान चोटिल होने के बाद श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा 2026 T20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। हसरंगा को उस मैच में हैमस्ट्रिंग में तकलीफ़ हुई थी।
हालांकि आयरलैंड के ख़िलाफ़ हसरंगा ने अपना स्पेल पूरा किया था और 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे लेकिन अब वह टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सोमवार को MRI स्कैन में पता चला है कि उनका बायां हैमस्ट्रिंग फट गया है और इस रिपोर्ट को यूके के स्पेशलिस्ट के देखने के बाद ही उन्हें बाहर किया गया है। पिछले कुछ समय से हसरंगा लगातार चोट से परेशान रहे हैं।