परिणाम
28वां मैच, ग्रुप डी, दिल्ली, February 16, 2026, T20 विश्व कप

अफ़ग़ानिस्तान की 5 विकेट से जीत, 4 गेंद बाकी

azmatullah-omarzai
प्लेयर ऑफ़ द मैच
, अफ़ग़ानिस्तान
40* (21) & 4/15
azmatullah-omarzai
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
, अफ़ग़ानिस्तान
Updated: Feb 16, 2026, 9:07 AM (23 hrs ago)Published Feb 16, 2026, 3:27 AM

AFG vs UAE Highlights, T20 World Cup 2026: ओमरज़ाई का ऑलराउंड खेल, अफ़ग़ानिस्तान की पहली जीत

By नीरज पाण्डेय

अफ़ग़ानिस्तान को मिली पहली जीत

अफ़ग़ानिस्तान को T20 विश्व कप 2026 में पहली जीत मिल गई है। अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई ने उन्हें यह जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। गेंद से चार ओवर में केवल 15 रन देकर चार विकेट चटकाने के बाद ओमरज़ाई ने बल्ले से मुश्किल हालातों में 21 गेंदों में नाबाद 40 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली। इससे पहले UAE ने सोहैब ख़ान (68) की बदौलत 160/9 का स्कोर खड़ा किया था जिसे अफ़ग़ानिस्तान ने चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली गेंद पर ही क़रीबी कॉल के बाद बचने वाले UAE के ओपनर आर्यांश शर्मा को चौथी गेंद पर आख़िरकार वापस जाना ही पड़ा। ओमरज़ाई ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया और कीपर के हाथों कैच कराया। अगले ओवर की आख़िरी गेंद पर मुज़ीब उर रहमान ने मोहम्मद वसीम को वापस भेजा। 13 के स्कोर पर ही UAE को दो झटके लग चुके थे। पावरप्ले के आख़िरी दो ओवर में शोहैब और अलिशान शराफ़ु ने 26 रन बटोरे और पहले छह ओवर के बाद उनका स्कोर 55/2 था।
पावरप्ले के बाद अगले चार ओवर में UAE ने 38 रन बटोरे। नूर अहमद के पहले दो ओवर में ही 26 रन ले लिए गए थे। 10 ओवर के बाद UAE 93/2 का स्कोर बना चुकी थी। पारी के 12वें ओवर में अपना स्पेल ख़त्म करने आए मुज़ीब ने दूसरी ही गेंद पर शराफ़ु (40) को लांग ऑफ़ पर कैच आउट कराया। इसके साथ ही 57 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी का भी अंत हुआ। 15वें ओवर में ओमरज़ाई ने दो विकेट निकाले जिससे UAE का स्कोर 114/5 हो गया।
शोहैब ने लगातार दूसरा पचासा लगाया और इसी बीच राशिद ने T20 क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे किए। दिया है। उन्होंने राशिद को सामने की ओर छक्कालगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, इस बीच UAE ने एक और विकेट गंवा दिया है। अब सारा दारोमदार शोएब के ऊपर ही है। 16 ओवर के बाद UAE 121 के स्कोर पर छह विकेट गंवा चुकी थी। अंतिम दो ओवर में UAE केवल 12 रन ही जोड़ सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही ज़ुनैद सिद्दकी ने झटका दे दिया था। रहमानउल्लाह गुरबाज़ खाता खोले बिना आउट हो गए। पावरप्ले में अफ़ग़ानिस्तान ने 41 रन बनाए, लेकिन दो विकेट भी गंवा दिए। हालांकि, ओपनर इब्राहिम ज़दरान ने एक छोर संभाले रखा और अपना पचासा पूरा किया। 41 गेंदों में 53 रन बनाकर वह 14वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए और तब टोटल 97 रन था। यहां अफ़ग़ानिस्तान को एक साझेदारी की जरूरत थी।
दारविश रसूली और ओमरज़ाई ने केवल 26 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी करके अफ़ग़ानिस्तान की पकड़ मैच पर मज़बूत कर ली। जब ये साझेदारी पनपी तब आख़िरी पांच ओवरों में 52 रनों की जरूरत थी। यहां से इन दोनों ने 18 गेंदों में 28, 12 गेंदों में 17 और फिर आख़िरी ओवर में चार रन की जरूरत तक पहुंचाया। ओमरज़ाई ने चौके से मैच समाप्त किया।

ओमरज़ाई ने अफ़ग़ानिस्तान को जीत के क़रबी पहुंचाया

जवादुल्लाह ने 19वें ओवर की शुरुआत बेहतरीन ढंग से की थी, लेकिन ओमरज़ाई ने इसका अंत अफ़ग़ानिस्तान के पक्ष में कर दिया। पहली चार गेंदों पर एक वाइड समेत केवल तीन रन आए थे। हालांकि, आख़िरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर ओमरज़ाई ने UAE को मैच से लगभग बाहर कर दिया है। आख़िरी ओवर में चार रन चाहिए अफ़ग़ानिस्तान को।

रसूली को आउट करके ज़ुनैद ने बढ़ाया रोमांच

ज़ुनैद ने ख़तरनाक रसूली को आउट तो किया, लेकिन उनके ओवर से 11 रन भी आ गए। आख़िरी 12 गेंदों में अब 17 रन चाहिए अफ़ग़ानिस्तान को

18 गेंदों में 28 रन चाहिए

रसूली और अज़मत अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं लेकिन अभी तक मैच कुछ हद तक फंसा हुआ है। आख़िरी 18 गेंदों में 28 रन चाहिए। क्या हमें फिर से एक सुपर ओवर देखने को मिलेगा ?
1

रोमांचक बना मैच

आख़िरी पांच ओवर में अफ़ग़ानिस्तान की टीम को 52 रन चाहिए। रसूली और अज़मत क्रीज़ पर हैं। यहां से एक या दो टाइट ओवर मैच को अफ़ग़ानिस्तान से दूर खींच सकते है।

पावरप्ले रहा UAE के नाम

1
W
1
पावरप्ले UAE के नाम रहा है। अफ़ग़ानिस्तान ने 41 रन तो बनाए हैं, लेकिन दो विकेट भी लिए हैं। पहला विकेट पहले ओवर में गिरने के बाद पावरप्ले के अंतिम ओवर में मुहम्मद अरफ़ान ने गुलबदीन नईब को भी प्वाइंट पर कैच कराया है। अफ़ग़ानिस्तान को यहां से एक साझेदारी की ज़रूरत है।
1

UAE की शानदार शुरुआत

W
1
1w
1
1
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही ज़ुनैद सिद्दकी ने ने रहमानउल्लाह गुरबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ओवर से केवल दो ही रन आए भी। अगले ओवर में भी केवल दो ही रन बने। दो ओवर के बाद अफ़ग़ानिस्तान 4/1

ओमरज़ाई ने UAE को 160 पर रोका

UAE के सामने अफ़ग़ानिस्तान ने शानदार वापसी की है। शराफ़ु और शोएब की साझेदारी के समय UAE आराम से 200 के क़रीब जाती दिख रही थी, लेकिन ओमरज़ाई ने चार विकेट लेते हुए उन्हें 160 पर रोक दिया है। अंतिम पांच ओवर में 46 रन जरूर बने, लेकिन फिर भी UAE को लगेगा कि 25-30 रन कम बने हैं।
शोएब ने 48 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। हालांकि, 19वें ओवर में उनका आउट होना UAE को हर्ट कर गया। अंतिम दो ओवर में UAE केवल 12 रन ही जोड़ सकी।

राशिद की ऐतिहासिक उपलब्धि

700 राशिद ने T20 क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज़ हैं।

शोएब का लगातार दूसरा पचासा

शोएब ने लगातार दूसरा पचासा लगा दिया है। उन्होंने राशिद को सामने की ओर छक्का लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, इस बीच UAE ने एक और विकेट गंवा दिया है। अब सारा दारोमदार शोएब के ऊपर ही है। 16 ओवर के बाद UAE 121/6

अफ़ग़ानिस्तान ने की वापसी

पारी के 12वें ओवर में अपना स्पेल ख़त्म करने आए मुज़ीब ने दूसरी ही गेंद पर शराफ़ु को लांग ऑफ़ पर कैच आउट कराया। इसके साथ ही 57 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी का भी अंत हुआ। राशिद ने अपने तीसरे ओवर में केवल छह रन दिए।
नूर के तीसरे ओवर की आख़िरी गेंद पर नए बल्लेबाज हैदर ने छक्का लगाया। हालांकि, 15वें ओवर में ओमरज़ाई ने दो विकेट निकालते हुए UAE को बड़े झटके दिए हैं। 15 ओवर के बाद UAE 114/5

लगातार जारी है आक्रमण

पावरप्ले के बाद अगले चार ओवर में UAE ने 38 रन बटोर लिए हैं। राशिद के पहले ओवर की आख़िरी गेंद पर शराफ़ु ने छक्का लगाया था और ओवर से नौ रन लेते हुए शोएब के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की थी। हालांकि, राशिद ने अपने अगले ओवर में केवल दो रन ही दिए।
नूर अहमद के पहले दो ओवर में ही 26 रन आ गए हैं। उन्होंने पारी के 10वें और अपने दूसरे ओवर में 16 रन दिए जिसमें शोएब और शराफ़ु दोनों ने एक-एक छक्के लगाए। 10 ओवर के बाद UAE 93/2

UAE ने पावरप्ले में बनाए 55 रन

1
1
4
2
4
मुज़ीब ने पावरप्ले का आख़िरी ओवर डाले जिसमें दो चौके समेत कुल 10 रन आए। पहले 6 ओवर के बाद UAE 55/2

UAE ने किया काउंटर अटैक

1
1
4
1
1
6
2nb
4
4
1
1
4
पहले दो ओवर में ही दो विकेट गंवा देने के बाद तीसरे ओवर में भी UAE को केवल सात रन मिले। चौथे ओवर में शोएब ख़ान ने एक छक्का लगाया, लेकिन मुज़ीब के इस ओवर से केवल सात ही रन आए।
ज़िया उर रहमान के पहले ओवर में शोएब ने तीन चौके लगाए और 16 रन निकालते हुए इसे अब तक का सबसे बड़ा ओवर बनाया। 5 ओवर के बाद UAE 43/2

UAE को लगे दोहरे झटके

W
1
1
1
1
1w
4
4
W
पहली गेंद पर ही क़रीबी कॉल के बाद बचने वाले आर्यांश शर्मा को चौथी गेंद पर आख़िरकार वापस जाना ही पड़ा। ओमरज़ाई ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया और कीपर के हाथों कैच कराया। अगले ओवर की आख़िरी गेंद पर मुज़ीब उर रहमान ने मोहम्मद वसीम को वापस भेजा। दो ओवर के बाद UAE 13/2

अफ़ग़ानिस्तान की पहले गेंदबाज़ी

अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान राशिद ख़ान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। उनके प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी आज नहीं खेल रहे हैं। आपको बता दें कि यह वही पिच है, जिस पर नामीबिया-नीदरलैंड्स का मैच हुआ था।
राशिद खान, कप्तान, अफ़ग़ानिस्तान: पिच नई है, इसलिए बाद में बल्लेबाज़ी करना यहां काफ़ी बेहतर रहेगा। हमने पिछले मैच से सीखा है। हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला था, लेकिन दुर्भाग्य से हम हारने वाली टीम का हिस्सा बने। आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं और विश्व कप में खेलना गर्व की बात है। हमें आगे बढ़ते रहना है और देश के लिए खेलना है। फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह ज़िया टीम में आए हैं।
मुहम्मद वसीम, कप्तान, UAE: लड़कों का आत्मविश्वास अच्छा है। यह अलग मैच है, अलग विपक्षी टीम है और हम अलग योजना के साथ आए हैं। हम पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हैं। शुरुआती दो ओवर में कुछ मदद मिलेगी, हम उस चुनौती को स्वीकार करते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), अलीशन शरफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।
अफ़ग़ानिस्तान:** राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, गुलबदीन नईब, सिदीकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, ज़ियाउर रहमान शरीफ़ी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़रें

रहमानउल्लाह गुरबाज़ के आक्रामक रूप को देखते हुए इब्राहिम ज़दरान जैसे बल्लेबाज़ का भी टीम में रहना ज़रूरी है। हालांकि पिछले कुछ समय में ज़दरान ने अपना T20I स्ट्राइक रेट सही किया लेकिन T20 विश्व कप के पहले दो मैचों में वह सिर्फ़ 22 रन ही बना पाए हैं। अफ़ग़ानिस्तान को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
बिहार में जन्मे, जामिया इस्लामिया से स्नातक करने वाले सोहैब ख़ान अब UAE के लिए खेलते हैं और कनाडा के ख़िलाफ़ उन्होंने 29 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इससे पहले राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी उन्होंने भारत ए के ख़िलाफ़ दोहा में 41 गेंदों में 63 रनों की तेज़ पारी खेली थी। क्या सोमवार को वह ऐसा ही कुछ कारनामा करेंगे?

उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेंगी दोनों टीमें

पिछले मैच में दो सुपर ओवर खेलने के बाद भी मैच हार जाने के बाद आप कैसे वापसी करेंगे? अफ़ग़ानिस्तान की टीम 2026 T20 विश्व कप के अपने पहले दो मुक़ाबले हार चुकी है और अगले दो मैचों में UAE और कनाडा के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद उनका सुपर 8 में जाना अब लगभग असंभव है।
UAE के ख़िलाफ़ अफ़ग़ानिस्तान 11-3 से आगे है और सोमवार को दिल्ली में उनका सामना उनके ही ख़िलाफ़ है। लेकिन अगर न्यूज़ीलैंड की टीम कनाडा को हरा देती है तो अफ़ग़ानिस्तान का सफ़र जीत के बावजूद रुक जाएगा।
दूसरी तरफ़ UAE की टीम पिछले मैच में कनाडा के ख़िलाफ़ जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है और उनके अगले दो मैच भी दिल्ली में ही हैं। लेकिन इनकी उम्मीदें भी कनाडा के ख़िलाफ़ न्यूज़ीलैंड की जीत के साथ ख़त्म हो जाएगी। अगले राउंड में जाने के लिए UAE को चमत्कार की ज़रूरत है। उन्हें अगले दो मैचों में अफ़ग़ानिस्तान और साउथ अफ़्रीका को हराना होगा जो काफ़ी मुश्किल है। इसके अलावा उन्हें अपने नेट रन रेट को भी सुधारना होगा।
हालिया प्रदर्शन
अफ़ग़ानिस्तान: LLLWW (पिछले 5 T20I, सबसे हालिया पहले) UAE: WLLLL
जीत की संभावना
अफ़ग़ानिस्तान 100%
UAEअफ़ग़ानिस्तान
100%50%100%UAE पारीअफ़ग़ानिस्तान पारी

ओवर 20 • अफ़ग़ानिस्तान 162/5

अफ़ग़ानिस्तान की 5 विकेट से जीत, 4 गेंद बाकी
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions