IPL 2026: सबसे बड़ी ख़रीद हो सकते हैं ग्रीन, लेकिन नहीं पाएंगे 18 करोड़ से अधिक

CSK या KKR की टीम ग्रीन को कर सकती है शामिल © BCCI

IPL के मिनी ऑक्शन में हमेशा विदेशी खिलाड़ियों को काफ़ी ज़्यादा फ़ायदा मिला है और 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में कैमरन ग्रीन इस ट्रेंड को आगे लेकर जा सकते हैं। आगामी ऑक्शन में ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पास सबसे बड़ी पर्स है (क्रमशः 64.3 करोड़ और 43.4 करोड़) और यह दोनों टीम ग्रीन को ख़रीद सकती है।

2023 में KKR ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में ख़रीदा था और उससे पहले सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में ख़रीदा था। कमिंस IPL ऑक्शन में 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इससे पहले सबसे रिकॉर्ड सैम करन के नाम था, जिन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 2023 के मिनी ऑक्शन में 18.5 करोड़ में ख़रीदा था।

2023 के ऑक्शन में ग्रीन उस समय के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे और उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने 17.5 करोड़ में ख़रीदा था। उसके अगले साल MI ने 17.5 करोड़ में ही ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ट्रेड किया था। 2023 और 2024 के IPL के 2 सीज़न में ग्रीन ने 29 मैच खेले और 153.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 707 रन बनाये थे। 2025 ऑक्शन में ग्रीन ने 2 करोड़ के सबसे ज़्यादा के बेस प्राइस में ख़ुद को लिस्ट किया है।

ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी तो साबित हो सकते हैं लेकिन उनका बिड अगर बिड 20 करोड़ पार भी करेगा तो भी खिलाड़ी को अधिकतम फ़ी 18 करोड़ ही मिलेगा। यह IPL के नए "मैक्सिमम फ़ी" नियम के कारण हुआ है जिसे पिछले साल लागू किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि सभी फ्रैंचाइज़ी ने यह चिंता जताई थी कि कुछ विदेशी खिलाड़ी सिर्फ़ मिनी ऑक्शन के लिए ही रजिस्टर करते हैं ताकि उन्हें ज़्यादा महंगा ख़रीदा जा सके। इसके बाद ही IPL ने मैक्सिमम-फ़ी का नियम लागू किया जिसमें किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ से ज़्यादा नहीं मिलेंगे।

अगर किसी खिलाड़ी का बिड 18 करोड़ का आंकड़ा पार करता है तो बची हुई राशि को BCCI के द्वारा खिलाड़ियों के वेलफ़ेयर में इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले साल एक नोट में IPL की तरफ़ से फ्रैंचाइज़ी को बताया गया था," किसी भी विदेशी खिलाड़ी का ऑक्शन फ़ी अधिकतम रिटेंशन राशि (18 करोड़) से कम रहेगा। अगर बड़े ऑक्शन में अधिकतम ऑक्शन राशि 20 करोड़ है, तो फ़िर कैप 18 करोड़ रहेगा। अगर यही राशि 16 करोड़ है तो कैप भी 16 करोड़ ही रहेगा। 16 या 18 करोड़ से ऊपर की राशि को BCCI को दिया जाएगा और इसे खिलाड़ियों के वेलफ़ेयर के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।"

हालांकि यह मैक्सिमम-फ़ी का नियम भारतीय खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगा और उन्हें ऑक्शन में जितनी राशि में ख़रीदा जाएगा, उतना ही मिलेगा। आगामी ऑक्शन में कुल मिलाकर 77 स्लॉट उपलब्ध हैं जिसमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। लिस्ट में 16 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी हैं और फ्रैंचाइज़ी के पास अपनी विशलिस्ट को 5 दिसंबर तक सबमिट करना है।

नागराज गोलापुड़ी ESPNcricinfo में न्यूज़ एडिटर हैं

Comments