हरमनप्रीत और डिवाइन ने WPL 2026 की ऑरेंज और पर्पल कैप वापस हासिल की

ESPNcricinfo स्टाफ़

Harmanpreet Kaur ने वापस हासिल की ऑरेंज कैप © CREIMAS

गुजरात जायंट्स (GG) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मुक़ाबले में कुल 232 रन बने और 11 विकेट गिरे। इस मैच को जीतकर GG ने WPL 2026 एलिमिनेटर में जगह बनाई। मैच का यह एक्शन हमें नए ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर्स देने के लिए काफ़ी था। यहां जानिए क्या है ताजा हाल।

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

शुक्रवार को हरमनप्रीत कौर की पारी से पहले ऑरेंज कैप टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली नैट सिवर-ब्रंट और स्मृति मांधना अब दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। हरमनप्रीत की 48 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी उनकी टीम MI को हार से तो नहीं बचा सकी, लेकिन उन्हें ऑरेंज कैप टेबल में सबसे ऊपर 21 रनों की स्पष्ट बढ़त दिला दी। अब आठ पारियों में उनके 342 रन हैं, जबकि उनकी साथी सिवर-ब्रंट के सात पारियों में 321 और RCB की मांधना के आठ पारियों में 290 रन हैं।

टॉप 5 में यूपी वॉरियर्ज़ (UPW) की मेग लानिंग भी शामिल हैं, जिनके 248 रन हैं। उनके पास शनिवार रात ऊपर जाने का मौक़ा होगा जब उनकी टीम सीज़न के आख़िरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी। इनके अलावा एश्ली गार्डनर हैं, जिन्होंने GG की जीत में 46 रन बनाए।

पर्पल कैप लीडरबोर्ड

GG की सोफ़ी डिवाइन ने पिछली रात ही RCB की नडीन डी क्लर्क के हाथों पर्पल कैप गंवाई थी, लेकिन MI के ख़िलाफ़ 23 रन देकर 2 विकेट लेने के बाद उन्होंने इसे वापस छीन लिया। अब सीज़न में उनके 17 विकेट हैं। डी क्लर्क 15 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद MI की गेंदबाज़ एमेलिया कर हैं जिन्होंने GG के ख़िलाफ़ 26 रन देकर 2 विकेट लिए और सीज़न में 14 विकेट तक पहुंच गई। DC की नंदनी शर्मा के भी इतने ही विकेट हैं। उनके पीछे 12 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से RCB की लॉरेन बेल और DC की एन श्री चरणी हैं।

अन्य प्रमुख आंकड़े

WPL 2026 MVP

सबसे ज़्यादा छक्के

सबसे अच्छी इकॉनमी रेट

Comments