खेल खत्म और इंग्लैंड विश्व कप की सेमीफाइनल रेस से हुई बाहर, बैक ऑफ लेंथ गेंद को पुल करने के प्रयास में ऊपरी किनारा लगा, विकेटकीपर इंग्लस ने कैच को पूरा किया
ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 36वां मैच at अहमदाबाद, विश्व कप 2023, Nov 04 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के लिए बस इतना ही, कल भारत बनाम साउथ अफ़्रीका मैच की कवरेज के लिए हमसे जुड़ना मत भूलिएगा। इस मैच की कवरेज दोपहर 12:30 बजे से ही शुरु हो जाएगी। शुभ रात्रि
जॉस बटलर: काफी दुख होता है। हमने अपने साथ न्याय नहीं किया है। 2019 में जीतने वाली ऊंचाई तक पहुंचना काफ़ी मुश्किल है और सभी को पता है कि इसके लिए कितना काम करना पड़ता है। हमने लोगों को निराश किया है। ज़ैम्पा और स्टार्क के बीच की साझेदारी ने परेशान किया। लगा था कि स्कोर का पीछा आसान होगा। मैंने जो शॉट खेला उसमें खराबी नहीं थी, लेकिन उसे सही तरीके से खेल नहीं पाया। मेरी खुद की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता का विषय है। मैं सही समय पर आया था, लेकिन मेरी खुद की फॉर्म ने हमें चोट पहुंचाई है।
पैट कमिंस: शानदार, लड़कों ने अच्छा खेल दिखाया। शुरुआत मुश्किल थी, लेकिन हर मैच में जीतने का तरीका खोजा है। अब भी लग रहा है कि हमने अपना बेस्ट नहीं खेला है, लेकिन हर मैच में अलग मैच विनर आ रहा है। फील्डिंग में हमारा स्तर काफी ऊंचा रहा है और हर कोई पूरा समर्पण दिखा रहा है। ज़ैम्पा अदभुत गेंदबाज़ी कर रहे हैं और वह हमारे मैच विनर हैं। मैक्सवेल और मार्श भी हमारे पास हैं तो लगता है कि हम एक सशक्त टीम हैं। इलेवन चुनना काफ़ी कठिन होगा।
ऐडम ज़ैम्पा, प्लेयर ऑफ द मैच: परिस्थितियों से तालमेल बैठाना अहम था। 286 बनाने के लिए हमने अच्छी बल्लेबाज़ी की थी। मैदान पर काफ़ी ओस था और स्टंप पर अटैक करना जरूरी था। इसका अच्छा परिणाम मिला। पूरे 50 ओवर बल्लेबाज़ी करने की मंशा थी। उम्मीद है कि मेरा बेस्ट आना अभी बाकी है।
10:19 PM: इस मैच में पहली बार ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम चतुराई से स्कोर का पीछा कर रही है, लेकिन बाद में वही पुरानी समस्या सामने आई। ऐडम ज़ैम्पा के 10 ओवरों ने इंग्लैंड को बहुत अधिक परेशान किया और उनकी गेंदबाज़ी ने मैच का रुख़ पलट दिया। इंग्लैंड के मध्यक्रम ने अगर थोड़ी सी जिम्मेदारी दिखाई होती तो शायद मैच का परिणाम उनके पक्ष में होता। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ टॉप-4 में खुद को काफ़ी मजबूत कर लिया है।
मार्क वुड आए हैं आखिरी बल्लेबाज़ के रूप में
फुलटॉस पर सीधे कैच थमा बैठे वोक्स, डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड में भेजना चाहते थे, लेकिन लाबुशेन को कैच थमा बैठे, वोक्स की पारी का हुआ अंत, अब यहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच को जीतने की उम्मीद काफ़ी अधिक हो गई है
धीमी गति की शॉर्ट पिच गेंद, पूरी तरह चूके पुल के प्रयास में
फुल गेंद पैरों पर, डीप स्क्वायर लेग की ओर खेला
छक्का लगा दिया है रशीद ने भी, फुलटॉस पैरों पर, लेग साइड में मारने का प्रयास था, ऊपरी किनारा लगा और गेंद गई थर्डमैन बाउंड्री के ऊपर से, मारना कहीं चाहते थे, गई कहीं और, लेकिन इंग्लैंड को इससे परेशानी नहीं होगी
यॉर्कर लेंथ स्टंप पर, लॉन्ग ऑन के पास खेला
फुल गेंद पैरों पर, फाइन लेग की ओर खेलकर तेजी से पूरा किया दो रन
स्टॉयनिस आए हैं गेंदबाज़ी के लिए
धीमी गति की शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया डीप स्क्वायर लेग की ओर
क्या शॉट लगाया है वोक्स ने, फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, सीधा उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर, इस छक्के ने दिखा दिया है कि ये मैच अभी भी बैलेंस में है
बैक ऑफ लेंथ गेंद को डीप स्क्वायर लेग की ओर खेला
धीमी गति की फुलर गेंद स्टंप पर, कवर की ओर धकेला
गति में मिश्रण, बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, बीट किया
बैक ऑफ लेंथ गेंद को पुल के अंदाज में खेला लॉन्ग ऑन के पास
गुड लेंथ गेंद को खेला डीप प्वाइंट के पास
शॉर्ट गेंद को बेहतरीन तरीके से पुल किया सिर के ऊपर से, ग्रीन ने पूरा जोर लगाया, लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए
बैक ऑफ लेंथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट के पास
बैक ऑफ लेंथ स्टंप पर, शफ़ल करके फाइन लेग की ओर उड़ाकर मारने का प्रयास चूके
बैक ऑफ गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, कट के प्रयास में चूके
गुड लेंथ की गेंद को कवर के पास खेला
धीमी शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया फाइन लेग की ओर
ओवर 49 • इंग्लैंड 253/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |