इस बार वैसी ही गेंद को कवर प्वाइंट के दायीं ओर टहलाकर सिंगल लिया और पाकिस्तान की एक और जीत विश्व कप में
बांग्लादेश vs पाकिस्तान, 31वां मैच at कोलकाता, विश्व कप 2023, Oct 31 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
आज के लिए बस इतना ही, अब दीजिए हमें इजाजत। कल फिर मिलेंगे साउथ अफ़्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के समय। तब के लिए अलविदा। शुभ रात्रि।
बाबर आज़म: लड़कों ने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। हम सभी जानते हैं कि जब फ़ख़र चलते हैं तो वह कितना अच्छा खेलते हैं। हम बचे हुए मैचों को जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इस जीत से संभवतः आने वाले मैचों के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। नई गेंद से शाहीन ने अच्छी शुरुआत की और जब साझेदारी पनपी तो हमारे गेंदबाज़ों ने उसे भी तोड़ा। मुख्य चीज रही कि हमारे गेंदबाज़ों ने अच्छी लेंथ को हिट किया और विकेट निकाले।
शाकिब अल हसन: विकेट अच्छा था, लेकिन पर्याप्त रन नहीं बना सके। शुरुआती झटकों के बाद हमने साझेदारी की, लेकिन उसे बहुत बड़ा नहीं कर पाए। पाकिस्तान ने पहले 10 ओवरों में काफी अच्छा काम किया। हमें मेरे बल्लेबाज़ी क्रम के बारे में सोचना होगा। मैं शुरुआत में बल्लेबाज़ी कर रहा था, लेकिन रन नहीं बना सका। इस स्टेज में बहुत सारी चीजों में बदलाव करना कठिन है। हमें साथ आकर प्रदर्शन करना होगा जो कि हो नहीं पा रहा है। हम जवाब खोज रहे हैं, लेकिन हमें मिल नहीं रहा है।
फ़ख़र ज़मां, प्लेयर ऑफ़ द मैच: मैंने एशिया कप के बाद से लगातार अभ्यास कर रहा था। मैं बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहता था लेकिन यह क्रिकेट है। मैंने शफ़ीक़ से कहा था कि मैं चार ओवर देखूंगा कि पिच कैसा खेल रहा है, उसके बाद छक्कों के लिए जाऊंगा। नेट रन रेट भी मेरे दिमाग़ में था और 30 ओवर के भीतर ही हम मैच को ख़त्म करना चाहते थे। उम्मीद है कि आगे के मैचों में भी मैं इस फ़ॉर्म को बरकरार रखूंगा।
8.36pm: भले ही यह स्कोर 200 के ही आस-पास था, लेकिन बांग्लादेशी स्पिनरों के सामने ट्रिकी हो सकता था। लेकिन पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज़ आज अलग ही मूड से आए थे। फ़ख़र ज़मां ने जबरदस्त वापसी की, जबकि अब्दुल्लाह शफ़़ीक़ ने अपनी बेहतरीन पारी को जारी रखा। एक समय एक के बाद एक करके तीन विकेच ज़रूर गिरे थे, लेकिन लक्ष्य काफ़ी छोटा था, जिसे और छोटा किया फ़िनिशर रिज़वान और इफ़्तिख़ार ने और पाकिस्तान को 17.3 ओवर पहले ही जीत दिला दी। इससे पाकिस्तान का नेट रन रेट भी सुधरेगा।
फुल गेंद को कवर में खेला
पैड पर आती लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर खेला हटकर
ऑफ स्टंप की लेंथ गेंद को लांग ऑन पर टहलाया
पैड पर आई लेंथ गेंद को डीप फाइन पर खेला
फुल गेंद को स्वीप करने गए लेकिन मिस किया, पैड पर लगी गेंद, लेकिन लेग स्टंप के बाहर जा रही थी
बाहर की लेंथ गेंद को कट किया कवर में
पैड पर लेंथ गेंद को खेला शॉर्ट फाइन के बायीं ओर
लांग ऑन पर टहलाया पैड पर आती लेंथ गेंद को
डीप प्वाइंट पर कट किया बाहर की लेंथ गेंद को
पैड की लेंथ गेंद को वापस खेला बोलर की ओर
ऑफ स्टंप के काफी बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को कट किया था डीप एक्स्ट्रा कवर में, चौका मिला
ऑफ स्टंप की लेंथ गेंद को पंच किया पीछे जाकर लांग ऑफ पर
बाहर की लेंथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट पर
स्टंप पर आती लेँथ गेंद को हटकर प्वाइंट पर खला
पैड पर आई लेंथ गेंद को डीप स्क्वेयर पर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर की लेँथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट पर
अंदर आती बैक ऑफ लेंथ गेंद को हटकर खेला बोलर की ओर
चौथे स्टंप की फुल गेंद को सम्मान दिया
ऑफ स्टंप के बाहर रूम मिला तो उसे हटकर मारा डीप एक्स्ट्रा कवर में कट करके, डीप प्वाइंट था लेकिन उनके लिए बहुत दूर ये
ओवर 33 • पाकिस्तान 205/3
पाकिस्तान की 7 विकेट से जीत, 105 गेंद बाकीआईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |