मैच (12)
IPL (2)
BAN-A vs NZ-A (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (4)
विश्व कप लीग 2 (1)
Women's One-Day Cup (1)
परिणाम
चौथा मैच (D/N), दिल्ली, October 07, 2023, आईसीसी विश्व कप

साउथ अफ़्रीका की 102 रन से जीत

प्लेयर ऑफ़ द मैच
, सा. अफ़्रीका
106 (54)
aiden-markram
रिपोर्ट

बेहतरीन अंदाज़ में विश्व कप की शुरुआत करते हुए साउथ अफ़्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों के बड़े अंतर से हराया

क्विंटन डिकॉक,रासी वान दर दुसें और एडन मारक्रम की शतकीय पारियों ने साउथ अफ़्रीका के जीत की मज़बूत नींव रखी थी

Lungi Ngidi broke the crucial 82-run stand between Charith Asalanka and Dasun Shanaka, South Africa vs Sri Lanka, World Cup, Delhi, October 7, 2023

साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज़ श्रीलंका को निरंतर अंतराल पर झटका देते रहे  •  AFP/Getty Images

साउथ अफ़्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में साउथ अफ़्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों के बड़े अंतर से हरा कर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। साउथ अफ़्रीका की तरफ़ से क्विंटन डिकॉक (100),रासी वान दर दुसें (108) और एडन मारक्रम (106) की शतकीय पारी से 428 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। यह विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका और कप्तान दसून शानका के अर्धशतकों से लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास ज़रूर किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
750 से ज़्यादा रन और 31 सिक्सर वाले इस मैच में आज श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था। साउथ अफ़्रीका की शुरुआत तो कुछ ख़ास नहीं थी। उनके इनफ़ॉर्म कप्तान तेम्बा बवूमा का विकेट सिर्फ़ 10 के स्कोर पर गिर गया। हालांकि इसके बाद डिकॉक और रासी वान दर दुसें के बीच 204 रनों की तेज़ और बड़ी साझेदारी हुई। इसके बाद मारक्रम ने भी बड़ी पारी खेली, जिसके बदौलत साउथ अफ़्रीका 400 के आंकड़े को पार करने में सफल रही। श्रीलंका के तीन फ्रंटलाइन तेज़ गेंदबाज़ों ने अपने 30 ओवर में 271 रन लुटाए, इसी से पता लगाया जा सकता है कि आज के मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों ने कैसा प्रदर्शन किया।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का पहला विकेट (पथुम निसंका) दूसरे ओवर में ही गिर गया लेकिन उसके बाद कुसल मेंडिस ने 42 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि वह ज़रूरी रन रेट के दबाव को कम करने में सफल नहीं हो पाए और अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद शानका और असलंका ने दो अच्छी पारियां खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में क़ामयाब नहीं हो पाए।
साउथ अफ़्रीका की तरफ़ से सभी गेंदबाज़ों ने विकेट लिए। जेराल्ड कट्ज़ी ने गेंदबाज़ी में सबसे बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 68 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसन, कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए।

राजन राज ESPNcricinfo हिंदी में सब एडिटर हैं

Language
Hindi
जीत की संभावना
सा. अफ़्रीका 100%
सा. अफ़्रीकाश्रीलंका
100%50%100%सा. अफ़्रीका पारीश्रीलंका पारी

ओवर 45 • श्रीलंका 326/10

मतीशा पतिराना b रबाडा 5 (16b 1x4 0x6 25m) SR: 31.25
W
साउथ अफ़्रीका की 102 रन से जीत
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
श्रीलंका पारी
<1 / 3>