वाह-वाह-वाह, सलाम है जेमिमाह आपको, कमाल हो आप, शानदार हो आप, रूम बना कर एक्सट्रा कवर और मिड ऑफ़ के बीच से जबर ड्राइव, किसी फ़ील्डर के पास हिलने तक का मौक़ा नहीं, जेमिमाह का पचासा भी पूरा और भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया
पाकिस्तान महिला vs भारत महिला , चौथा मैच, ग्रुप बी at Cape Town, महिला टी20 विश्व कप, Feb 12 2023 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अगले मैच में मिलेते हैं।
विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर: पाकिस्तान ने अच्छी बल्लेबाज़ी की।हम इस मैच को जीतना चाहते थे। जेमिमाह और ऋचा ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाज़ी की। सभी खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं। जिसको भी मौक़ा मिल रहा है, वह बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। हर मैच महत्वपूर्ण है, प्रतिद्वंद्वी कोई भी हो, लेकिन निश्चित रूप से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बड़ा मैच होता है। (अगले गेम से पहले) हम नेट्स में कुछ समय बिताना पसंद करेंगे। हम कुछ चीज़ों पर काम करना चाहते हैं।
बिस्माब मारूफ़, पाकिस्तान की कप्तान: हमने आज अच्छा खेल दिखाया। हालांकि हमने गेंदबाज़ी के दौरान कई ग़लतियां भी की। हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में उन ग़लतियों को ठीक किया जाए। हमने अच्छी बल्लेबाज़ी, जिस खिलाड़ी को जो रोल दिया गया था, उन्होंने उस अच्छे से निभाया।
जेमिमाह को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए लेकिन मुझे यह पता था कि हमें एक बढ़िया पार्टनरशिप चाहिए। मेरे माता-पता यहीं है, मैं अपनी इस पारी को उन्हें समर्पित करना चाहती हूं। मुझे पता था कि अगर हम अंतिम तक टिके रहते हैं तो हमें आसानी से जीत मिल जाएगी। हम कमज़ोर गेंदों को वेट कर रहे थे क्योंकि हमें पता था कि वे कमज़ोर गेंदें फेकेंगी और हमने उसका पूरा फ़ायदा उठाया।
6.10 pm जेमिमाह और ऋचा की कमाल की बल्लेबाज़ी के कारण भारत ने एक समय पर मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया है। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत एक समय पर मुश्किल स्थिति में दिख रहा था और उन्हें अंतिम पांच ओवर में 45 रनों की आवश्यकता थी। हरमन के विकेट के बाद लगा कि भारत के लिए मामला मुश्किल हो सकता है लेकिन ऋचा ने जेमिमाह के साथ कमाल की बल्लेबाज़ी की और छह गेंद पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिए।
इस बार हवाई कट लगाया है जेमिमाह ने और क्या कमाल की टाइमिंग, थर्डमैन का फ़ील्डर सर्कल में था, ऑफ़ स्टंप के बाहर की शॉर्ट गेंद, जेमिमाह का शानदार शॉट
शॉर्ट गेंद शरीर की दिशा में, स्क्वेयर लेग की दिशा में आराम से पुल किया गया, गेंद को ज़मीन पर रखते हुए
पुल किया गया शॉर्ट गेंद को, डीप मिड विकेट फ़ील्डर के पास एक टप्पे के बाद गई गेंद
स्क्वेयर लेग और बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कोई फ़ील्डर सीमा रेखा पर नहीं और यह अच्छी तरह से जानती थीं जेमिमाह, लेंथ गेंद पर शफ़ल करते हुए उड़ा कर मारा लेंथ गेंद को उसी दिशा में, चौका मिलेगा
फुलर लेंथ की गेंद मिडिल स्टंप पर, लांग ऑन की दिशा में ड्राइव किया गया
फातिमा गेंदबाज़ी करने आई हैं
यॉर्कर लेंथ की गेंद मिडिल स्टंप पर, सीधे बल्ले से खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद ऑफ़ साइड में गई, एक रन मिल जाएगा
मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद, एक्सट्रा कवर के फ़ील्डर के पास ड्राइव किया गया
करारा, जबर, शानदार, दृष्टि मोहक हवाई ड्राइव कवर की दिशा में, फुलर लेंथ की गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, फ्रंट फुट पर आकर चमकदार शॉट
फिर से वही गेंद, वही शॉट और वही परिणाम, आज ऋचा घोष पूरी तरह से भारतीय फैंस को मिष्टि दही खिलाने के मूड में हैं, कमाल की बल्लेबाज़ी
गोली चली है बल्ले से भैया, लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर, धीमी गति से, ऋचा ने करारा कट किया और गेंद प्वाइंट सीमा रेखा के बाहर
ऑफ़ साइड में कोई फ़ील्डर सीमा रेखा पर नहीं
एक्सट्रा कवर के फ़ील्डर के दाहिने तरफ़ फुलर लेंथ की गेंद को ड्राइव किया गया, फिर से मिस फ़ील्ड एक्सट्रा कवर के फ़ील्डर के द्वारा
ऐमन गेंदबाज़ी करने आई हैं, कीपर ऊपर हैं
लो फुलटॉस गेंद को लांग ऑफ़ की दिशा में काफ़ी ज़ोर से ड्राइव किया गया, बोलर के बाएं के काफ़ी क़रीब से गुजरी गेंद
मिस फ़ील्ड के कारण चौका मिला, रूम बना कर शॉट लगाने का प्रयास था लेकिन फ़ॉलो किया बोलर ने, अंत में वाइड लांग ऑन की दिशा में स्वीप किया गया, जहां लांग ऑन की फ़ील्डर ने मिल फ़ील्ड किया और गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई
यॉर्कर लेंथ की गेंद, सीधे बल्ले से खेलने का प्रयास लेकिन भीतरी किनारा लग कर गेंद फ़ाइन लेग की दिशा में गई
फ़ाइन लेग के फ़ील्डर ने कैच छोड़ा, लेंथ गेंद पर हवाई स्वीप लगाने का प्रयास लेकिन बल्ले पर ठीक से आई नहीं गेंद, फ़ील्डर के एक हाथ पर लगी गेंद
कमाल का कट, हवाई कट, स्वीट सा कट, लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, बैकफ़ुट पर जाकर जबर कट, गेंद थर्डमैन सीमा रेखा के बाहर
आगे निकल कर आईं जेमिमाह, फुलटॉस गेंद, डीप मिड विकेट की दिशा में खेला गय
निदा अपना आख़िरी ओवर डालने आई हैं
सादिया का शानदार स्पेल समाप्त
पैड पर लगी गेंद और अंपायर की उंगली उठी, रिव्यू लिया है ऋचा ने, फुलर लेंथ की गेंद को स्वीप करने का प्रयास था, लेकिन पैड पर लगी गेंद, अल्ट्रा एज़ में दिख रहा है कि बल्ले पर लग कर गेंद पैड पर लगी है, नॉट आउट
एक्सट्रा कवर के फ़ील्डर के पास फुलर लेंथ की गेंद को ड्राइव किया, एक और बिंदी गेंद
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
न्यूलैंड्स, केपटाउन | |
टॉस | पाकिस्तान महिला, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1359 |
मैच के दिन | 12 फ़रवरी 2023 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत महिला 2, पाकिस्तान महिला 0 |