बैकफुट से पंच किया ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को, मिडऑफ को बीट किया और इस चौके के साथ भारतीय टीम ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया
न्यूज़ीलैंड अंडर-19 vs IND-W U19, पहला सेमीफ़ाइनल at Potchefstroom, महिला अंडर-19 विश्व कप, Jan 27 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
IND-W U19 की 8 विकेट से जीत, 34 गेंद बाकी
12.40 pm आई थी 16 धुरंधर टीमें और अब बच गई है केवल तीन। उनमें से एक है भारत जिसने फ़ाइनल का टिकट प्राप्त कर लिया है। अब दूसरे सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी जंग। फ़ाइनल मुक़ाबला परसो यानि 29 जनवरी को खेला जाएगा। हम उस मैच में भी आपके लिए गेंद दर गेंद कॉमेंट्री लेकर आएंगे। तब तक के लिए मुझे और निखिल को दीजिए इजाज़त। अलविदा।
चलिए अब समय हो गया प्रेज़ेंटेशन का।चार ओवरों के स्पेल में तीन विकेट लेने वाली पार्शवी चोपड़ा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है।पार्शवी चोपड़ा : बहुत बड़ा मैच था, पहली बार वर्ल्ड कप हो रहा है और बहुत ख़ुशी हो रही है। आज थोड़ा ऊपर से बॉल डल रहा था, हाथ से गेंद छूट रही थी। मुझे यह रोल दिया गया है कि फ़ील्ड के अनुसार गेंदबाज़ी करनी है और डॉट गेंदें डालनी है।इज़्ज़ी शार्प (न्यूज़ीलैंड कप्तान) : हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए। मैं भारत को फ़ाइनल में जाने पर बधाई देना चाहती हूं। आज हमारा दिन नहीं था लेकिन भारत ने हम पर बहुत दबाव बनाया। न्यूज़ीलैंड की कप्तानी करना गर्व की बात है। बाक़ी लड़कियों ने मेरा काम आसान कर दिया। अंत में मैं घर पर हमें मिलने वाले समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं।शेफ़ाली वर्मा (भारतीय कप्तान) : मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सबको जो कहा गया है, सब वही कर रहे हैं। सब फ़ाइनल खेलने के लिए उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलिया वाले मैच में हमने जो ग़लतियां की थी, उसपर हमने काम किया। कल पहले तैयारी होगी और फिर (मेरे जन्मदिवस का) जश्न मनाया जाएगा।
12.30 pm भारतीय ख़ेमे में ख़ुशी की लहर और न्यूज़ीलैंड के ख़ेमे में निराशा। कितना अच्छा रहा कि जीत के रन श्वेता सहरावत के बल्ले से निकले जिन्होंने पूरी प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा है। 108 रनों का छोटा लक्ष्य इस बल्लेबाज़ी क्रम के लिए कभी कठिन नहीं होने वाला था और दो विकेट गंवाने के बावजूद 34 गेंद शेष रहते शेफ़ाली वर्मा की टीम ने मैच को जीत लिया। पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की पहली फ़ाइनलिस्ट टीम बन गई टीम इंडिया।भारतीय टीम के सदस्य मैदान पर मौजूद दर्शकों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अब तक इस प्रतियोगिता में और आज भी टीम का हौसला बढ़ाया।
लेट कट किया लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट को बीट नहीं कर पाई, लेग स्टंप के बाहर जाकर रूम बनाया था
भारत फ़ाइनल से केवल दो रन दूर
फुल टॉस का तोहफा दिया जिसे स्वीकार करते हुए पुल कर दिया, डीप मिडविकेट की तरफ, दो टप्पे खाकर गेंद गई सीमा रेखा पार
ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद को पैर आगे बढ़ाते हुए खेला प्वाइंट की तरफ, आसान सिंगल के लिए
स्लॉग स्वीप किया मिडिल स्टंप की स्पिन होती लेंथ गेंद को, बल्ला हाथ में घूमा और गेंद गई डीप स्क्वेयर लेग की तरफ़
मिडऑन की ओर ड्राइव किया फुल गेंद को
कवर पर हुई मिसफील्ड और भारत के 100 रन पूरे, बैकफुट से पंच किया लेंथ गेंद को
सुंदर स्ट्रेट ड्राइव, फुल गेंद को ड्राइव कर दिया गेंदबाज़ के दायीं तरफ से, मिडऑफ और मिडऑन के पास उसे रोकने का कोई मौक़ा नहीं था
कट किया लेकिन गैप नहीं निकाल पाई, ऑफ स्टंप के बाहर थी छोटी गेंद
ड्रिफ्ट होती फुल गेंद, बाहर निकली हवा में, सीधे बल्ले से पुश किया गेंदबाज़ की दिशा में
आंखों के नीचे से ड्राइव किया फुल गेंद को गेंदबाज़ के पास
क्रीज़ में रहकर गुड लेंथ की गेंद को डिफेंस किया
अगली बल्लेबाज़ जी तृषा
हल्की सी टर्न और बोल्ड करने के लिए काफ़ी थी, सौम्या को बीट किया, आगे की गेंद को बैकफुट पर जाकर खेल गई, ऑफ स्टंप पर पड़कर गेंद तेज़ी से अंदर आई और बल्ले और पैड के बीच से होती हुई स्टंप्स पर जा लगी, भारत को लगा दूसरा झटका
स्क्वेयर ड्राइव किया फुल गेंद को डीप कवर की दिशा में, ऑफ स्टंप के बाहर थी गेंद
बैकफुट से धकेला गुड लेंथ के गेंद को मिडऑफ फील्डर के पास
शॉर्ट कवर पर हुई मिसफील्ड और सिंगल के साथ श्वेता ने इस टूर्नामेंट में एक और अर्धशतक पूरा किया, चेहरे पर बड़ी मुस्कान और सौम्या ने उन्हें गले लगाया, ओवरपिच गेंद को ड्राइव किया था
49 पर श्वेता
गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल किया, ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को लेट कट किया, लगभग विकेटकीपर के पास से, डीप थर्ड पर दो रन मिले
बल्ले का चेहरा बंद करते हुए मोड़ दिया ऑफ और मिडिल स्टंप की लेंथ गेंद को, लॉन्ग ऑन की ओर खेला
मिडऑफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच से निकाल दिया गेंद को, फुल गेंद को फ्रंटफुट से ड्राइव किया और दोनों खिलाड़ी डाइव लगाकर भी उसे रोकने में नाकाम रहे
बैकफुट पर गई और अंदर स्पिन होती लेंथ गेंद को पंच किया, गेंदबाज़ और शॉर्ट मिडविकेट के बीच से सिंगल के लिए
अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रही हैं श्वेता
आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
IND-W U19 | 4 | 3 | 1 | 6 | 2.844 |
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 1 | 6 | 2.210 |
BAN-W U19 | 4 | 3 | 1 | 6 | 1.226 |
साउथ अफ़्रीका | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.374 |
श्रीलंका | 4 | 0 | 4 | 0 | -2.718 |
यूएई | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.724 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 4 | 4 | 0 | 8 | 5.088 |
न्यूज़ीलैंड | 4 | 4 | 0 | 8 | 4.511 |
पाकिस्तान | 4 | 2 | 2 | 4 | -1.563 |
रवांडा | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.157 |
वेस्टइंडीज़ | 4 | 1 | 3 | 2 | -2.363 |
आयरलैंड | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.258 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
BAN-W U19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.759 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 4 | 3.015 |
श्रीलंका | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.814 |
यूएसए | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.572 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 6.083 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.407 |
रवांडा | 3 | 1 | 2 | 2 | -1.915 |
ज़िम्बाब्वे | 3 | 0 | 3 | 0 | -4.856 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
न्यूज़ीलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 5.865 |
वेस्टइंडीज़ | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.044 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.755 |
इंडोनेशिया | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.596 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
IND-W U19 | 3 | 3 | 0 | 6 | 4.039 |
साउथ अफ़्रीका | 3 | 2 | 1 | 4 | 1.102 |
यूएई | 3 | 1 | 2 | 2 | -2.480 |
स्कॉटलैंड | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.525 |