फुल गेंद और अंदरूनी किनारे से गेंद गई शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में और गुलबर्गा बना चैंपियन!
गुलबर्गा vs बेंगलुरु, फ़ाइनल at बेंगलुरु, महाराजा टी20, Aug 26 2022 - मैच का परिणाम
चलिए आज के लिए इतना ही। दीजिए हमें इजाज़त। शुभरात्रि।
11:37 pm मनीष पांडे को ट्रॉफ़ी सौंपे जाते ही एम चिन्नास्वामी में आतिशबाज़ियां शुरू हो गई है।
11:35 pm विजेता ख़िताब लेने ये चले मनीष पांडे
11:35 pm रोहन पाटिल प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुने गए
11:32 pm रॉजर बिन्नी के हाथों बेंगलुरु ब्लास्टर्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को उप विजेता ख़िताब दिया गया: सभी खिलाड़ियों ने जो मुक़ाबला किया वह शानदार था। कभी हार नहीं मानने वाला रवैया था लेकिन ने चेतन और क्रांति ने संघर्ष दिखाया। हमें पता था कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर होगा, लेकिन हमने तीन विकेट जल्दी खो दिए। चेतन और क्रांति ने हमें जीत के इतने क़रीब लाने के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। यह टीम शानदार थी।
11:13 pm गुलबर्गा मिस्टिक्स के कप्तान मनीष पांडे प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए: हम टूर्नामेंट में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के ख़िलाफ़ फ़ाइनल खेलना चाहते थे। यह हमारे लिए डिफ़ेंड करने के लिए अच्छा स्कोर था। 200 से से ज़्यादा को स्कोर हम देख रहे थे क्योंकि विकेट अच्छा खेल रहा था। हम अपने सलामी बल्लेबाज़ों से ऐसी ही पारी चाहते थे। हम पावरप्ले को अच्छे से भुनाना चाहते थे। स्पिनर जब नई गेंद से गेंदबाज़ी करते हैं तो गेंद थोड़ी रुकती है और सौभाग्य से यह काम आया। पिछले मैच में भी मैंने ऐसा किया था। भंडागे और पड़िक्कल दोनों ने सीज़न के दौरान हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
11:07 pm क्या शानदार फ़ाइनल रहा यह। एक भारतीय दर्शक के मूड के माफ़ीक - हाई स्कोरिंग मैच और आख़िरी ओवर तक चला। बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगने के बाद गुलबर्गा के गेंदबाज़ों ने शुरुआत में ही बेंगलुरु को बड़े झटके दे दिए थे। एक समय बड़ी हार की तरफ़ बढ़ रही बेंगलुरु को एलआर चेतन और क्रांति कुमार ने ज़बरदस्त वापसी करवाई और मैच में वापस लेकर आए लेकिन एलआर चेतन के आउट होते ही बेंगलुरु की उम्मीदें धूमिल होती चली गईं। आख़िरी ओवरों में रोनित मोरे ने बल्ले घुमाए लेकिन काफ़ी नहीं थे। गुलबर्गा के रितेश भटकल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की।
अब गुलबर्गा के जश्न का वर्णन करेंगे कुणाल
फुल टॉस और ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर और बल्लेबाज़ ने मिस किया, थोड़ी देर ऐसा लगा नो-बॉल मिल सकता है लेकिन नहीं, उस गेंद ने कमर के नीचे तक ही बल्लेबाज़ को पार किया
फुल गेंद और वाइड कवर की दिशा में खेला और तेज़ी से दो रन पूरे किए...अब दो गेंदों पर दो छक्के चाहिए!
फुल गेंद और लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, इस बार मनीष जल्दी से गेंद तक पहुंचे और ऋषि नॉन-स्ट्राइकर एन्ड पर फंसे, रोनित ने दूसरा लेने से इंकार किया और ऐसे में मनीष का रिटर्न आया शेट्टी के पास
4 पर 15
यॉर्कर और ड्राइव किया है वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में...ओह मनीष पांडे के ख़िलाफ़ दूसरा रन लेने का प्रयास, और अच्छी रनिंग से पूरा भी किया!
लेंथ गेंद पर प्रहार और इनसाइड आउट खेलकर चार रन अर्जित किए ऋषि
आख़िरी ओवर मिली है शेट्टी को
आगे बढ़ते हुए आए लेकिन फिर वह धीमी गति का ऑफ़ कटर, चारों खाने चित हुए मोरे और फिर संपर्क करने से चूके
धीमी गति की गेंद, ऑफ़ स्टंप के बहुत बाहर और अंदर आई, रोनित को छका दिया
मोटा बाहरी किनारा और गेंद गई है कीपर और शॉर्ट थर्ड के ठीक बीच में
अब मनीष पांडे के वह आख़िर में मारे रन उनकी टीम के हित में जा सकते हैं...
धीमी गेंद और सीधा गेंदबाज़ के सिर के ऊपर मारा है, एक टप्पे के चौका
ऑफ़ स्टंप के बाहर मारने का प्रयास लेकिन बीट हुए, लेकिन इसे वाइड दिया गया है
मनीष पांडे ने लॉन्ग ऑन से आते हुए गेंद को रोका
धीमी फुल गेंद और गेंदबाज़ के पास से लॉन्ग ऑफ़ की ओर दे मारा है
फुल टॉस और डीप मिडविकेट की दिशा में दे मारा, दो ही रन मिलेंगे
चलिए अब जीत की महक लगभग गुलबर्गा मिस्टिक्स के ख़ेमे में आने ही लगी होगी
शॉर्ट गेंद, अच्छी गति की गेंद और शरीर से टकराई, शायद बल्ले से संपर्क के बाद, लेकिन लेग साइड पर एक रन ही मिलेगा
फुल टॉस को तेज़ी से मारा कवर के ऊपर लेकिन गेंद कवर बाउंड्री से पहले ही फ़ील्ड कर ली गई है
इनसाइड आउट मारा है फुल गेंद को लेकिन वाइड लॉन्ग ऑफ़ अच्छे स्थान पर हैं गेंद को रोकने के लिए
फुल और राउंड द विकेट से ऑफ़ स्टंप के बाहर, सीधा ड्राइव करने का प्रयास लेकिन संपर्क करने से चूक गए
यॉर्कर और इसे लॉन्ग ऑन की तरफ़ खेला है
बेंगलुरु चाहेंगे कैसे वैसे इस चेज़ को आख़िरी ओवर तक जीवित रख लें
लेंथ गेंद और इसे मिडविकेट की तरफ़ एक झापड़ के ज़रिए भेजा सीमा रेखा के पार
भंडागे की बेहतरीन ओवर जिसमें उन्होंने शायद बेंगलुरु के आख़िरी उम्मीद के चिराग़ को बुझा दिया है
धीमी गेंद ऑफ़ के बाहर और मोरे ने इसे बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में स्टीयर किया है
1W | 1W | |||
1W | ||||
2W | ||||
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | |
टॉस | बेंगलुरु ब्लास्टर्स, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ | |
सीरीज़ परिणाम | गुलबर्गा मिस्टिक्स 2022 महाराजा टी20 ट्रॉफ़ी में से जीते |
मैच के दिन | 26 अगस्त 2022 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |