सिंगल निकाल लिया है, और बांग्लादेश ने जीत हासिल कर ली है, ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को हल्के हाथों से खेला ऑफ साइड में और सीधा दौड़ पड़े और फील्डर ने थ्रो किया लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी और बांग्लादेश ने मुक़ाबला अपने नाम कर लिया
श्रीलंका vs बांग्लादेश, 13वां मैच, सुपर 4 at Dubai, एशिया कप, Sep 20 2025 - मैच का परिणाम
लिटन अब बांग्लादेश के लिए टी20आई में 2556 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं, उन्होंने शाकिब अल हसन के 2551 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा
कुसल मेंडिस ने विकेटकीपर के तौर पर टी20आई में श्रीलंका के लिए सबसे ज़्यादा शिकार करने के (46) रिकॉर्ड को तोड़ दिया है , उन्होंने कुमार संगकारा के 45 रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
रेट करने के लिए टैप करें
आज के लिए बस इतना ही, अब दीजिए हमें इजाज़त। शुभ रात्रि।
लिटन दास, कप्तान बांग्लादेश - एशिया कप से पहले हमने कुछ अच्छी सीरीज़ खेली थीं और उस दौरान हमने चेज़ किया। यह बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी विकेट थी, मुस्तफ़िज़ुर का 19वां और तसकीन के अंतिम ओवर ने मुक़ाबला का रुख़ बदला अन्यथा श्रीलंका 190 का स्कोर भी बना सकती थी। जब हमने (हसन) उनका चयन किया था तो हम यह जानते थे कि वह UAE में अच्छी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। हम आगे एक नई टीम के सामने होंगे इसलिए नई योजना के साथ भी आएंगे।
चरित असलंका, कप्तान श्रीलंका - यह एक अच्छा मुक़ाबला था। हमारी बल्लेबाज़ी अच्छी थी लेकिन हम अंतिम दो ओवर में कुछ और रन बना सकते थे। हम 10-15 रन कम रह गए। दासून शानका ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और उन्होंने बहुत अच्छे से अपनी भूमिका निभाई। (जब शानका ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया) वो हमारे लिए काफ़ी ख़ुशी का पल था और ड्रेसिंग रूम में सभी ख़ुश थे क्योंकि हम 170 के स्कोर के क़रीब पहुंच गए थे।
सैफ़ हसन - विकेट अच्छी थी इसलिए मैं गेंद को अच्छे से टाइम करने का प्रयास कर रहा था और लिटन दा भी इसमें मेरी मदद कर रहे थे। वह मेरी काफ़ी मदद कर रहे थे और इससे मेरे लिए बल्लेबाज़ी आसान हो गई वह लगातार मेरे से बात कर रहे थे कि आगे कैसी गेंदें आ सकती हैं। हमारी तैयारी अच्छी थी और हम गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ रणनीति के साथ आए थे। मैं ज़्यादा से ज़्यादा सीधा खेलने का प्रयास कर रहा था।
सैफ़ हसन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है
समय हुआ है प्रेज़ेंटेशन का
10.10 pm बांग्लादेश को 169 रनों का लक्ष्य मिला था और सैफ़ हसन और तौहीद हृदोय के अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने यह मुक़ाबला एक गेंद शेष रहते हुए अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश को पहले ही ओवर में तंज़िद के रूप में पहला झटका लगा था लेकिन इसके बाद सैफ़ हसन ने आक्रमण शुरू कर दिया और लिटन दास ने उनका साथ दिया। हालांकि लिटन के आउट होने के बाद तौहीद हृदोय के साथ उनकी साझेदारी पनपी और बांग्लादेश एक अच्छी स्थिति में पहुंच गया। हालांकि हसन जब आउट हुए तब भी बांग्लादेश को अंतिम छह ओवर में 55 रनों की दरकार थी लेकिन इसके बाद असलंका ने पार्ट टाइम स्पिनर कामिंडु मेंडिस से एक ओवर निकलवाने का फ़ैसला किया और हृदोय ने उस ओवर में 16 रन बटोर लिए जिसके चलते मैच का पासा बांग्लादेश के पक्ष में पलट गया। हालांकि आख़िरी ओवर में पांच रनों की दरकार थी और पहली ही गेंद पर जाकेर अली ने चौका जड़कर स्कोर भी बराबर कर दिया था लेकिन शानका ने दो विकेट निकाले और अंतिम दो गेंदों पर बांग्लादेश को एक रन की दरकार थी और पांचवीं गेंद पर एक ट्रिकी रन लेकर बांग्लादेश को जीत हासिल हुई।
क्या होता अगर जाकेर अली अगर बड़ा शॉट खेलने की जगह सिंगल निकालने की सोचते? क्या होता अगर महेदी हसन ने स्टेप आउट न किया होता? क्या तीसरी गेंद पर रन लेने के लिए जा सकते थे? क्या यह सब सोचने की नौबत आएगी?
शॉर्ट गेंद और स्टेप आउट करते हुए पुल किया लेकिन गेंद गई कीपर के पास, कॉट बिहाइंड की अपील पर रिव्यू लिया है, क्या इस मुक़ाबले में रोमांच बाक़ी है?, पवेलियन की ओर चल पड़े हैं बल्लेबाज़ मतलब किनारा लगा है बल्ले का, टीवी अंपायर ने भी पुष्टि की
ब्लॉक होल में गेंद और उसे मिडऑफ की ओर खेला, शमीम ने दौड़ लगा दी थी लेकिन समय रहते वापस आए
धीमी गति पर बीट हो गए और गेंद ऑफ स्टंप से टकरा गई, शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद डाली, लेग कटर गेंद थी राउंड द विकेट से और उसे लेग साइड में प्रहार करने गए जाकेर अली लेकिन चूक गए
स्कोर बराबर हो गया है, मिडिल और लेग में शॉर्ट गेंद थी धीमी गति की औरउसे पुल कर दिया लॉन्ग लेग की दिशा में और बटोर लिया चौका जाकेर अली ने
अंतिम ओवर में पांच रनों की दरकार
ऑफ स्टंप की लाइन में शॉर्ट गेंद को पुल किया मिडविकेट की ओर लेकिन फील्डर तैनात, नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट हिट लगी लेकिन जाकेर अली पहुंच चुके थे
बांग्लादेश जीत के सिर्फ़ एक बड़ा शॉट दूर
ब्लॉक होल में गेंद और उसे लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल से संतोष किया
फुल टॉस गेंद और जाकेर अली ने वाइड लॉन्ग ऑन की ओर खेला और फील्डर ने दायीं ओर गोता लगाया लेकिन गेंद काफ़ी दूर और मिल गया चौका
फुल टॉस गेंद लेकिन मौका नहीं भुना पाए और लेग बिफोर की अपील के लिए रिव्यू लिया है बांग्लादेश ने, काफ़ी निराश हैं हृदोय अपने आप से, एकदम सामने लगी गेंद, टीवी अंपायर ने देखा कि गेंदलेग स्टंप को जाकर लगती और हृदोय को जाना होगा पवेलियन, क्या मैच में अभी भी कोई रोमांच बचा हुुआ है?
ऑफ स्टंप के बाहर ब्लॉक होल में गेंद और उसे कवर की ओर खेलते ही भाग पड़े
ब्लॉक होल में गेंद और उसे डीप मिडविकेट की दिशा में खेला
ऑफ स्टंप के बाहर बैकऑफ लेंथ गेंद को डीप कवर की दिशा में खेला और बटोर लिया चौका, अब 12 गेंदों पर 12 रनों की दरकार है बांग्लादेश को
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद को स्लाइस किया डीप प्वाइंट की दिशा में और सिंगल निकाला
ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद को कट किया डीप प्वाइंट की दिशा में और सिंगल से संतोष करना होगा इस बार
ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद और गैप निकाल लिया, लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच में से खेल दिया और बटोर लिया चौका
ऑफ स्टंप की लाइन में फुलर गेंद को अलॉन्ग द ग्राउंड लॉन्ग ऑफ की ओर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को कट किया डीप कवर की दिशा में
ऑफ स्टंप के बाहर शऑर्ट ऑफ फुलर गेंद को कट किया डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में और दूसरे रन के लिए वापस आए
ऑफ स्टंप के काफी बाहर गुड लेंथ गेंद को कट करने गए लेकिन गेंद पहुंच से दूर और अंपायर ने वाइड का इशारा किया
लेंथ गेंद मिडिल स्टंप की लाइन में और उसे लॉन्ग ऑन की ओर खेला
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | बांग्लादेश, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2025 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 3466 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 18.30 start, First Session 18.30-20.00, Interval 20.00-20.20, Second Session 20.20-21.50 |
मैच के दिन | 20 सितंबर 2025 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | बांग्लादेश 2, श्रीलंका 0 |
ओवर 20 • बांग्लादेश 169/6
पुरूष T20 एशिया कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.121 |
श्रीलंका | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.121 |
भारत | - | - | - | - | - |
पाकिस्तान | - | - | - | - | - |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.278 |
बांग्लादेश | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.270 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 1 | 2 | 2 | 1.241 |
हॉन्ग कॉन्ग | 3 | 0 | 3 | 0 | -2.151 |