परिणाम
3rd quarter final, कल्याणी, February 06 - 10, 2026, रणजी ट्रॉफ़ी

बंगाल की पारी और 90 रन से जीत

sudip-kumar-gharami
प्लेयर ऑफ़ द मैच
299
रिपोर्ट

घरामी के 299 ने बंगाल को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया

दूसरी पारी में नीतीश कुमार रेड्डी के 90 के बावजूद 244 रनों पर आंध्र ऑल आउट, शाहबाज़ अहमद ने लिए सबसे ज़्यादा 4 विकेट

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 10, 2026, 11:38 AM • 2 hrs ago
Sudip Kumar Gharami brings up his fifty, Bengal vs Gujarat, 1st day, Ranji Trophy 2025-26, Kolkata, October 25, 2025

सुदीप घरामी अपना तिहरा शतक पूरा नहीं कर सके  •  PTI

बंगाल 629 (घरामी 299, गांधी 95, सुमंता 81, रशीद 4-63) ने आंध्र 295 (भुई 83, मुकेश 5-66, आकाश दीप 4-79) और 244 (रेड्डी 90, शाहबाज़ 4-72) को एक पारी और 90 रन से हराया
कल्याणी में खेले गए रणजी ट्रॉफ़ी के तीसरे क़्वार्टर-फ़ाइनल में बंगाल ने आंध्र को इकतरफ़ा मुक़ाबले में एक पारी और 90 रन से हराया एवं सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली। 15 फ़रवरी से खेले जाने वाले सेमीफ़ाइनल में उनका सामना पहली बार क़्वालीफाई करने वाली जम्मू कश्मीर से होगा। बंगाल के सुदीप घरामी को 299 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
पहली पारी में आंध्र ने कप्तान रिकी भुई के 83 रनों की मदद से 295 का स्कोर बनाया था लेकिन जवाब में बंगाल ने 629 रनों का पहाड़ खड़ा करते हुए 334 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। घरामी के अलावा हबीब गांधी ने 95, सुमंता गुप्ता ने 81 और मोहम्मद शमी ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
चौथे दिन के अंत तक आंध्र ने 64 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। आख़िरी दिन नीतीश कुमार रेड्डी ने 90 रनों की बढ़िया पारी खेली लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके। नीतीश के अलावा किसी भी बल्लेबाज़ ने प्रभावित नहीं किया और अंत में त्रिपुराणा विजय के 46 रनों की बदौलत आंध्र ने 200 का आंकड़ा पार किया था। बंगाल की तरफ़ से दूसरी पारी में शाहबाज़ अहमद ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए। शमी ने बल्ले से तो कमाल दिखाया लेकिन गेंद से वह पूरे मैच में सिर्फ़ एक ही विकेट ले सके।
बंगाल और जम्मू कश्मीर के सेमीफ़ाइनल के अलावा 15 फ़रवरी से ही कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच भी सेमीफ़ाइनल खेला जाएगा। क़्वार्टर-फ़ाइनल में कर्नाटक ने मुंबई और उत्तराखंड ने झारखंड को हराया था। जम्मू कश्मीर ने इंदौर में मध्य प्रदेश को 56 रन से हराया था।