मैच (15)
T20 विश्व कप (6)
AUS (W) vs IND (W) (1)
Rising Stars (4)
रणजी ट्रॉफ़ी (1)
Sheffield Shield (3)
स्टंप्स4:00 AM पर मैच शुरू
1st semi final, Lucknow, February 15 - 19, 2026, रणजी ट्रॉफ़ी

दिन 1 - उत्तराखंड ने फ़ील्डिंग चुनी

मौजूदा RR: 3.94
 • पिछले 10 ओवर (RR): 35/0 (3.50)
रिपोर्ट

राहुल, पड़िक्कल का कर्नाटक के लिए शतक, घरामी ने बंगाल को संभाला

घरामी ने जम्मू कश्मीर के ख़िलाफ़ बंगाल को 89-3 से 249-5 तक पहुंचाया

ESPNcricinfo स्टाफ़
Feb 15, 2026, 1:31 PM • 12 hrs ago
KL Rahul had to fight hard to get to his half-century, India A vs India B, Duleep Trophy 2024-25, Bengaluru, 4th day, September 8, 2024

केएल राहुल ने लगातार दूसरा शतक लगाया  •  PTI

कर्नाटक 355-2 (पड़िक्कल 148*, राहुल 141, रावत 2-73) vs उत्तराखंड
लखनऊ में उत्तराखंड के ख़िलाफ़ केएल राहुल और देवदत्त पड़िक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 278 रनों की बड़ी साझेदारी निभाई। रणजी ट्रॉफ़ी सेमीफ़ाइनल के पहले दिन राहुल 141 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए और स्टंप्स के समय पड़िक्कल 148 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय कर्नाटक का स्कोर 355-2 था।
टॉस हारकर पहले खेलने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आदित्य रावत ने मयंक अग्रवाल को सिर्फ़ 5 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। लेकिन इसके बाद राहुल और पड़िक्कल की साझेदारी ने उत्तराखंड को बैकफुट पर भेज दिया।
राहुल ने अपना लगातार दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले क़्वार्टर-फ़ाइनल में उन्होंने मुंबई के ख़िलाफ़ भी मैच जिताने वाला शतक लगाया था। दूसरी तरफ़ टीम की कप्तानी कर रहे पड़िक्कल ने जगदीश सुचित की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।
75वें ओवर में 296 के स्कोर पर रावत ने राहुल को पवेलियन भेजा। इसके बाद पड़िक्कल ने करुण नायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। नायर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे।
बंगाल 249-5 (घरामी 136*, ईश्वरन 49, शाहबाज़ 42, सुनील 2-31) vs जम्मू कश्मीर
पिछले मैच में 299 रनों की यादगार पारी खेलने वाले सुदीप घरामी ने जम्मू कश्मीर के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में भी शतक लगाया और स्टंप्स के समय 136 रन बनाकर नाबाद थे। कल्याणी में घरामी को मैच के पहले दिन दूसरे ही ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए आना पड़ा था और उन्होंने टीम को 89-3 से 249-5 के स्कोर तक पहुंचाया।
घरामी ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के साथ 85 रनों की साझेदारी निभाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरी बंगाल को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लग गया था। घरामी और ईश्वरन की साझेदारी के बाद आक़िब नबी ने 89 के स्कोर पर ईश्वरन और सूरज सिंधु जायसवाल (0) को पवेलियन भेजा।
यहां से घरामी ने अनुस्तुप मजुमदार (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और मजुमदार के आउट होने के बाद उन्होंने शाहबाज़ अहमद के साथ पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभाई। स्टंप्स से ठीक पहले शाहबाज़ 42 रन बनाकर सुनील कुमार की गेंद पर आउट हो गए।