एक और फुल गेंद, लांग ऑन पर खेल सिंगल लिया और मैच समाप्त
भारत महिला vs BAN-W, 15वां मैच at Sylhet, एशिया कप, Oct 08 2022 - मैच का परिणाम
तो इसी के साथ मुझे दिजिए विदा, मिलते हैं भारत के अगले मैच में!
शेफ़ाली वर्मा, प्लेयर ऑफ़ द मैच: जो टीम चाहती है, मैं वह हर कुछ करने के लिए तैयार हूं। मैं ख़ुश हूं कि आज बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी अच्छा कर सकीं। मैं अच्छे क्षेत्र में गेंदबाज़ी करना चाहती थी। यहां बल्लेबाज़ी कठिन था और गेंद नीची रह रही थी। यह अर्धशतक बहुत मेहनत से और बहुत दिनों बाद आया है, इसलिए मैं बहुत ख़ुश हूं।
स्मृति मांधना, कप्तान, भारत: पिछला मैच हमारे लिए निराशाजनक था। लेकिन हमने वापसी की। मुझे लड़कियों पर गर्व है। आज हमने एक टीम की तरह प्रदर्शन किया। शेफ़ाली ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और जेमिमाह ने पारी का शानदार अंत किया। दीप्ति ने आख़िरी पांच गेंदों पर बेहतरीन अप्रोच दिखाया। एक गेंदबाज़ी इकाई के रूप में भी हम शानदार थे। हमने ख़ूब डॉट गेंदें की और उन्हें ग़लती करने पर मज़बूर किया। तेज़ गेंदबाज़ों के लिए विकेट लेना यहां आसान नहीं था, लेकिन हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने भी अच्छा किया।
निगार सुल्ताना, कप्तान, बांग्लादेश: हमने पावरप्ले में कमज़ोर गेंदबाज़ी की और फिर बल्लेबाज़ी में पावरप्ले के दौरान रन नहीं बंटोर सके। हमारे प्रमुख गेंदबाज़ अपनी योजनाओं को मैदान पर लागू नहीं कर पाए। रूमाना काफ़ी देर से आईं, जब काफ़ी रन लीक किए जा चुके थे।
4.30pm: यह मैच शेफ़ाली वर्मा का बन गया। उन्होंने ना सिर्फ़ एक तेज़ अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट भी लिए। इस जीत से भारत सेमीफ़ाइनल के और भी क़रीब पहुंचेगी।
फुल गेंद को डीप मिडविकेट और लांग ऑन के बीच गैप में खेला
फिर लेंथ से अंदर आई गेंद और पैड पर लगी, हालांकि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी
फुल ऑन मिडिल गेंद को फ्लिक का प्रयास, लेकिन बैट-पैड हुईं
फुल गेंद को स्वीप किया डीप स्क्वेयर लेग पर, वहां से ओवर थ्रो तो एक अतिरिक्च रन, थ्रो अच्छा था लेकिन ऋचा कलेक्ट नहीं कर पाई, वरना रन आउट होता
अब दीप्ति को दूसरा विकेट हासिल हुआ है, प्रॉपर ऑफ स्पिन गेंद, गेंद लेंथ से पड़कर अंदर आई, बिना रूम के कट करने गईं और क्लीन बोल्ड
इसी के साथ शेफ़ाली के एक बेहतरीन स्पेल की समाप्ति, 4 ओवर में बस 10 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया
इस बार बाहर निकलती फुल गेंद, हवाई ड्राइव का प्रयास लेकिन बाहरी किनारे से बीट हुईं
ऑफ स्टंप के काफी बाहर की लेंथ गेंद को स्वीप का प्रयास, स्वीप करने वाली लेंथ की गेंद नहीं थी, एक बार फिर बल्लेबाज़ क्रीज से आगे निकल आईं और फिर से स्टंपिंग का आसान मौक़ा और शेफ़ाली को दूसरा विकेट
इस बार बाहर की फुल गेंद को एक्स्ट्रा कवर पर ड्राइव किया
फुलर गेंद को सीधा खेला लांग ऑफ पर सिंगल के लिए
इस बार टर्न से छकाया, आगे निकल रही बल्लेबाज़ के लिए ऑफ स्टंप से काफी बाहर गेंद फेंका, बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को मिस किया, कीपर के लिए एक आसान स्टंपिंग मौक़ा और टाइट गेंदबाज़ी कर रहीं शेफ़ाली के लिए पहला विकेट
इस बार टांगों पर आती लेंथ गेंद को लांग ऑन पर टहलाया
बाहर की फुल गेंद को स्क्वेयर ड्राइव किया प्वाइंट के दायीं ओर, वहां अच्छी फील्डिंग डाइव लगाकर, चौका बचाया
इस बार फुल गेंद को स्लॉग करने गई थीं बिना गेंद की पिच तक आए, गेंद लांग ऑन पर खड़ी हुई और राणा को एक आसान कैच, उनके लिए फ़ील्ड में दिन बढ़िया गया है अभी तक
यॉर्कर का प्रयास, पैरों पर फुल गेंद, बल्ला अड़ाकर उसे लांग ऑन पर खेला
इस बार फुल गेंद को अक्रॉस मारा लांग ऑन पर
बाहर की फुल गेंद को ड्राइव किया स्वीपर कवर पर
आगे निकलीं और फुलटॉस गेंद को डीप स्क्वेयर लेग के बायीं ओर पर पुल कर दिया दूसरे चौके के लिए
ऑफ स्टंप के बाहर रूम मिला तो बस दिशा दिखा दी बल्ले का मुंह खोलकर बैकवर्ड प्वाइंट और शॉर्ट थर्ड के गैप में, चौके के लिए
बाहर की फुल गेंद को खेला एक्स्ट्रा कवर में इस बार
2W | ||||
1W | ||||
2W | ||||
सिलेट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | भारत महिला, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2022/23 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1269 |
मैच के दिन | 8 अक्तूबर 2022 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत महिला 2, बांग्लादेश महिला 0 |