चौके के साथ बेंगलुरु की टीम जीत हासिल की है, लेंथ गेंद को लपेट कर कीपर और फ़ाइन लेग के फ़ील्डर के बीच से मारा गया
गुजरात जायंट्स महिला vs रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला, 5th Match at बेंगलुरु, WPL, Feb 27 2024 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला की 8 विकेट से जीत, 45 गेंद बाकी
इस मैच से बस इतना ही। अब कल के मैच में मिलते हैं। शुभ रात्रि।
रेणुका को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी इंजरी के बाद यह मेरा सबसे अच्छा स्पैल था। मैंने पिछले कुछ समय से काफ़ी मेहनत की है और अब उसका मुझे परिणाम मिल रहा है। मैंने अपनी गेंदबाज़ी पर काफ़ी काम रही हूं। मेरे कोच ने कहा था कि मुझे राउंड द स्टंप गेंदबाज़ी करने का प्रयास करना चाहिए और NCA में मैंने उस पर काफ़ी काम किया है।
स्मृति मांधना: यहां पर दर्शक जिस तरह से हमें सपोर्ट कर रहे हैं, वह अदभुत है। हम चीज़ों को आसान रखने का प्रयास कर रहे थे, हम बस गेंद को उसकी मेरिट के हिसाब से खेल रहे थे। रेणुका और सोफ़ी गेंद को अच्छा स्विंग कराती हैं और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। एस मेघना एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह घरेलू स्तर पर भी कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। पिछले मैच में भी ऋचा और मेघना ने अच्छी बल्लेबाज़ी की थी। पिछले कुछ महीनों में सपोर्ट स्टाफ़ और पूरी टीम ने काफ़ी बढ़िया काम किया है। शायद उसी कारण से हमें यह परिणाम मिल रहा है।
बेथ मूनी: इस विकेट पर इतने छोटे से लक्ष्य का बचाव करना काफ़ी मुश्किल था। साथ ही बेंगलुरु की टीम में जिस तरह के बल्लेबाज़ हैं, उससे हमारा काम और भी मुश्किल हो गया था। हमें टीम मीटिंग में अपनी ग़लतियों पर बात करते हुए, उसे ठीक करने का प्रयास करना होगा। हमें बीच के ओवरों में रन बनाने का प्रयास करना होगा। अगर हम अगले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम अपने पिछले दो मैचों में किए गए प्रदर्शन को जल्दी ही भूल जाएंगे।
10.21 pm एक छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए मांधना ने काफ़ी आक्रामक शुरुआत किया था। इसके बाद गुजरात की टीम के पास वापसी करने का कोई मौक़ा नहीं थी। इस जीत का के साथ बेंगलुरु को अंकों के अलावा नेट रन रेट में भी काफ़ी फ़ायदा होगा। दो मैचों में लगातार दो हार के साथ गुजरात की टीम काफ़ी दबाव में है और दो जीत के साथ बेंगलुरु की टीम ने इन सीज़न की दमदार शुरुआत की है।
मिड विकेट के फ़ील्डर के पास ऑफ़ ब्रेक गेंद को कलाइयों के सहारे खेला गया
फ्लाइटेड गेंद को फ्रंट फुट से लांग ऑफ़ की दिशा में ड्राइव किया गया
पैरों पर लो फुलटॉस गेंद, स्क्वेयर लेग की दिशा में फ्लिक किया गया
ऑन ड्राइव किया गया मिडिल स्टंप की गेंद को मिड विकेट की दिशा में
पेरी का जबर शॉट, आगे निकल कर गेंद की पिच तक पहुंची और उड़ा कर सीधे बल्ले से ड्राइव किया, लांग ऑन के फ़ील्डर ने बाईं तरफ़ जाकर डाइव किया लेकिन नहीं रोक पाईं
ऑन साइड में फुल गेंद को ड्राइव किया गया, डीप मिड विकेट के फ़ील्डर ने गेंद को पकड़ा
आगे निकल कर लेग स्टंप की गेंद को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में फ्लिक किया गया
सीधे बल्ले से बढ़िया ड्राइव लेकिन सीधे बोलर के पास
आगे निकल कर लो फुलटॉस बनाया गेंद को मेघना ने और एक्सट्रा कवर की दिशा में जबर टाइमिंग के साथ ड्राइव किया, कमाल का प्लेंसमेंट भी, दनदनाते हुए गेंद सीमा रेखा के बाहर
आगे निकली थी मेघना लेकिन बोलर ने लेंथ को पीछे खींचा, अंत में बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा गेंद को खेला गया
फ्लिक किया गया तेज़ फुल गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में
लेंथ गेंद को कट किया गया डीप प्वाइंट की दिशा में
झन्नाटेदार प्रहार, रूम बना कर फुल गेंद को वाइड लांग ऑफ़ की दिशा में उड़ा कर मारा गया, बल्ले के बिल्कुल बीच में लगी गेंद औऱ सीधे सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी
लेंथ गेंद को कट किया गया बैकफ़ुट पर जाकर, प्वाइंट के फ़ील्डर ने गेंद को पकड़ा
ड्राइव करने का प्रयास ऑफ़ ब्रेक गेंद को लेकिन ठीक से टाइम नहीं कर पाईं पेरी
फ्लिक किया गया बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में ऑफ़ ब्रेक गेंद को, फ़ील्डर ने दाहिने तरफ़ भाग कर गेंद को पकड़ा
भाग्य का चौका मिलेगा इस बार, ऑफ़ ब्रेक गेंद को लेट कट करने का प्रयास था लेकिन गेंद किनारा लेकर काफ़ी फ़ाइन गई, किसी भी फ़ील्डर की पहुंच से काफ़ी दूर
कमाल की फुल गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर गेंद, सीधी रही, ड्राइव करने का प्रयास था लेकिन बीट हुईं पेरी
तेज़ लेंथ गेंद को फ्लिक किया गया बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में
ओवर 13 • बेंगलुरु 110/2
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला की 8 विकेट से जीत, 45 गेंद बाकी