जीत अब औपचारिक तौर पर मुंबई के पाले में झुक गई है, ऑफ़ स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को कट किया कवर और प्वाइंट के बीच में से और बटोर लाया चौका
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला vs मुंबई इंडियंस महिला, 9th Match at बेंगलुरु, WPL, Mar 02 2024 - मैच का परिणाम
मुंबई इंडियंस महिला की 7 विकेट से जीत, 29 गेंद बाकी
चलिए आज के लिए बस इतना ही, मेरे सहयोगियों रंजीत, निखिल और मुझे दीजिए इजाज़त शुभ रात्रि।
एमिलिया कर को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है, एमिलिया ने कहा, "मुझे बल्लेबाज़ी करने में आनंद आता है, हम खुशनसीब हैं कि हमारे पास इतना अच्छा कोचिंग स्टाफ है।"
सिवर ब्रंट : हमारी टीम ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर दिया, 150 के स्कोर से पहले बेंगलुरु को रोकना सही रहता क्योंकि लाइट में बल्लेबाज़ी करना तुलनात्मक तौर पर आसान हो जाती है। हमारी सलामी जोड़ी ने अपना नेचुरल गेम खेला, हालांकि हम पहले चर्चा कर चुके थे कि हमें विपक्षी टीम पर दबाव बनाना है।
यास्तिका : हमें दो अंकों की सख्त ज़रूरत थी और टीम के लिए योगदान देकर बेहद खुशी हो रही है। एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील ना कर पाने का मलाल है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं आगे आने वाले मैचों में नॉट आउट रहती हुई टीम के लिए मैच समाप्त करूंगी। कर मेरी पसंदीदा लेग स्पिनर हैं और उनकी गेंदबाज़ी के दौरान मुझे कीपिंग करने में भी आनंद आता है, गेंद के साथ साथ वह बल्ले से भी टीम के लिए योगदान देती हैं।
मांधना : हमें बल्लेबाज़ी में सुधार करने की ज़रूरत है, गेंदबाज़ी में भी हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम स्टंप टू स्टंप गेंदबाज़ी करें। पेरी आज भी सौ फ़ीसदी फिट नहीं थीं लेकिन उन्होंने 130 के स्कोर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। हमारे पास अगले मैच से पहले एक दिन का समय है कि हमसे कहां गलती हुई
10.20 pm मुंबई अब तालिका में शीर्ष पर है, इस मैच में एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि बेंगलुरु किसी तरह की टक्कर दे रही है, बेंगलुरु की ओर से सबसे सकारात्मक पहलू वेयरहम और पेरी की साझेदारी रही। मुंबई ने तेज़ शुरुआत की और मैच को 29 गेंद पहले ही जीत लिया
ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद को हल्के हाथों से लेग साइड में धकेला
शॉर्ट थर्ड रखा गया है
मिडिल लेग में और फुलर गेंद को हल्के हाथों से डीप मिड विकेट की दिशा में खेला
शॉर्ट पिच गेंद ऑफ़ और मिडिल स्टंप की लाइन में और उसे पुल कर दिया बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर और बटोर लिया चौका
मिडिल स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद को हल्के हाथों से खेला ऑफ़ साइड में
ऑफ़ स्टंप के हल्का बाहर लेंथ गेंद को ऑफ़ साइड में धकेला बैकफुट से
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में और उसे बैकफुट से धकेला लेग साइड में
ऑफ़ स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को लेग साइड में खेला हल्के हाथों से
गुड लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप के हल्का बाहर स्लॉग का प्रयास लेकिन शॉट जल्दी खेल बैठी इसलिए गेंद बल्ले के बाहरी भाग से लगकर लॉन्ग ऑफ़ पर गई
ऑफ़ स्टंप के हल्का बाहर गुड लेंथ गेंद को हल्के हाथों से कवर पर खेला और रन चुरा लिया
देर आई बेंगलुरु लेकिन दुरुस्त नहीं, ऑफ स्टंप पर फुलर गेंद को रिवर्स स्वीप किया लेकिन गेंद ने बल्ले के ऊपरी हिस्से को छुआ और बैकवर्ड प्वाइंट पर एक आसान सा कैच फील्डर के लिए
ऑफ़ स्टंप पर फुलर गेंद को हल्के हाथों से ऑफ़ साइड में खेला
मिडिल स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को हल्के हाथों से लेग साइड में खेला और दूसरे रन के लिए वापस आएंगी
ऑफ़ स्टंप पर लेंथ गेंद को बैकफुट से पंच किया कवर प्वाइंट पर
मिडिल और लेग में ब्लॉक होल में गेंद और उसे शॉर्ट फाइन लेग की बाईं ओर खेला बल्ले के जड़ से
ऑफ़ स्टंप के बाहर शफल किया और शॉर्ट फाइन लेग को छकाने में सफल हुईं, फुलर गेंद को स्वीप किया फील्डर की दाईं ओर से
ऑफ़ स्टंप पर फुलर गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर स्वीप किया
मिडिल स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को हल्के हाथों से ऑफ़ साइड में खेला
मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को बैकफुट से धकेला डीप मिड विकेट पर
गुड लेंथ की गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में और उसे हलके हाथों से लेग साइड में खेला
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W |
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | |
टॉस | मुंबई इंडियंस महिला, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023/24 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-22.50 |
मैच के दिन | 2 March 2024 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | मुंबई इंडियंस महिला 2, रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला 0 |
ओवर 16 • MI-W 133/3
मुंबई इंडियंस महिला की 7 विकेट से जीत, 29 गेंद बाकी