पंत और राहुल करेंगे बड़ी नीलामी का रुख़
IPL टीमों ने अपनी रिटेंशन सूची जारी कर दी है। ऋषभ पंत और केएल राहुल दो बड़े भारतीय नाम हैं जो बड़ी नीलामी का रुख़ करेंगे। पंजाब किंग्स बड़ी नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज़्यादा छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और सनराइज़र्स हैदराबाद ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन और पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहींं दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
MI ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है। बुमराह को 18 करोड़, सूर्यकुमार और हार्दिक को 16.35 करोड़, रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ और तिलक वर्मा को आठ करोड़ में रिटेन किया है।
हार्दिक ने MI का दोबारा हिस्से बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह काफ़ी ख़ास है। मेरी यात्रा यहीं से शुरु हुई थी। मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए किया है। हर साल ख़ास होता है और आने वाला साल और भी ज़्यादा ख़ास रहने वाला है।"
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 31, 2024
"We have always believed that the strength of a family lies in its core and this belief has been reinforced during the course of recent events.
We are thrilled that the strong legacy of MI will be carried forward by Jasprit, Surya, Hardik, Rohit and… pic.twitter.com/2OsPnWKche
रोहित ने MI का एक बार फिर हिस्सा बनने पर कहा, "मैंने मुंबई में काफ़ी क्रिकेट खेला है। यही वो जगह है जहां मैंने अपना करियर शुरू किया था। यह शहर मेरे लिए बेहद ख़ास है और जब आप काफ़ी वर्षों तक एक टीम के लिए खेलते हैं तो ज़ाहिर तौर पर काफ़ी यादें भी जुड़ी होती हैं।"
CSK ने ऋतुराज गायकवाड़, मतीशा पतिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा और महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया है। गायकवाड़ को CSK ने 18 करोड़, पतिराना को 13 करोड़, दुबे को 12 करोड़ और जाडेजा को 18 करोड़ में रिटेन किया है। जबकि धोनी को चार करोड़ में रिटेन किया गया है।
Super quad REPRESENT #UngalAnbuden #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/dIhMwAEqoG
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 31, 2024
RCB ने विराट कोहली को 21 करोड़, रजत पाटीदार को 11 करोड़ और यश दयाल को पांच करोड़ में रिटेन किया है।
year with RCB for our No.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) October 31, 2024
Retention #1 Virat Kohli would have completed 20 years with RCB by the end of this upcoming 3-year cycle! The only player to represent the same team since the inception of the IPL.
Presenting to you the King, Virat Kohli! … pic.twitter.com/KwiFhkufBB
SRH ने हाइनरिक क्लासन, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, नितीश कुमार रेड्डी को रिटेन किया है। क्लासन को 23 करोड़, कमिंस को 18, अभिषेक और हेड को 14 और रेड्डी को 6 करोड़ में रिटेन किया गया है।
Our retained players bring extra sparkle to your Diwali!
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) October 31, 2024
Wishing our #OrangeArmy, a bright and joyous celebration! pic.twitter.com/1aH3zyalq9
RR ने संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल और संदीप शर्मा को रिटेन किया है। सैमसन और जायसवाल को 18 करोड़, पराग और जुरेल को 14-14 करोड़ जबकि हेटमायर को 11 करोड़ में रिटेन किया गया है। वहीं संदीप शर्मा को चार करोड़ की राशि में रिटेन किया गया है।
Your Retained Royals. Ready to #HallaBol! pic.twitter.com/ae4yo0DMRa
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 31, 2024
LSG ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, आयुष बदोनी, रवि बिश्नोई और मोहसिन ख़ान को रिटेन किया है। पूरन को 21 करोड़, मयंक और बिश्नोई को 11-11 करोड़ जबकि मोहसिन और बदोनी को चार-चार करोड़ की राशि में रिटेन किया गया है।
"पहले रिटेंशन के लिए फ़ैसला लेने में सिर्फ़ दो मिनट लगे। हम निकोलस पूरन को रिटेन करना चाहते थे क्योंकि उनके पास जीतने वाला माइंडसेट है। इसलिए हम वैसे खिलाड़ियों के साथ जाना चाहते थे जो ख़ुद के ऊपर टीम को तरजीह दें। हमारे पास एक मज़बूत गेंदबाज़ी आक्रमण था इसलिए हमने तीन गेंदबाज़ों को रिटेन किया।" - संजीव गोएनका, मालिक, LSG
PBKS ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को चार करोड़ में रिटेन किया है।
"प्रभसिमरन में हमने काफ़ी समय से निवेश किया है। शशांक सिंह की प्रतिभा और क्षमता को देखते हुए उन्हें दरकिनार करना मुश्किल था। हम नीलामी में कुछ और खिलाड़ियों को वापस लाने का प्रयास करेंगे।" - रिकी पोंटिंग, मुख्य कोच - PBKS
गत विजेता KKR ने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, आंद्रे रसल को रिटेन किया है। रिंकू को KKR ने सबसे ज़्यादा 13 करोड़, चक्रवर्ती और नारायण और रसल को 12 करोड़ और हर्षित और रमनदीप को 4-4 करोड़ में रिटेन किया है।
Here are your retained Knights
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 31, 2024
Next Stop: #TATAIPLAuction pic.twitter.com/fvr1kwWoYn
GT ने राशिद ख़ान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख़ ख़ान को रिटेन किया है। गुजरात ने राशिद को सबसे ज़्यादा 18 करोड़, गिल को 16.50 करोड़, सुदर्शन को 8.50 करोड़, तेवतिया और शाहरुख़ को चार करोड़ में रिटेन किया है।
#AavaDe pic.twitter.com/y8fIfSLxMW
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) October 31, 2024
DC ने अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है। दिल्ली ने अक्षर पटेल को सबसे ज़्यादा 16.50 करोड़, कुलदीप यादव को 13.25 करोड़, ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और अभिषेक पोरेल को चार करोड़ में रिटेन किया है।
"हमारी टीम बड़ी नीलामी के लिए काफ़ी परिश्रम कर रही है। हम कोशिश करेंगे कि सभी नहीं तो कुछ खिलाड़ी ज़रूर वापस आ जाएं। हमारा लक्ष्य एक मज़बूत और संतुलित टीम बनाना है।" - पार्थ जिंदल, सह मालिक, DC