मांधना ने वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाया
50 - स्मृति मंधाना ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपना शतक पूरा करने के लिए 50 गेंदें लीं। यह महिला वनडे में दूसरा सबसे तेज़ शतक है। मेग लानिंग ने 2012 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 45 गेंदों में शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान बेथ मूनी ने सिर्फ़ 57 गेंदों में शतक बनाया। वह उस समय दूसरा सबसे तेज़ शतक था, लेकिन अब वह तीसरे स्थान पर हैं।
13 - मांधना का यह शतक महिला वनडे में उनका 13वां शतक है, जिससे वह सूज़ी बेट्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई हैं। उनसे आगे सिर्फ़ लानिंग हैं, जिनके नाम 15 शतक हैं।
यह दूसरा मौका है, जब मांधना ने लगातार दो वनडे शतक लगाए हैं। उन्होंने पिछले साल साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ दो शतक लगाए थे। इंग्लैंड की टैमी बोमॉन्ट (2016 और 2025 में) दूसरी बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने ऐसा दो बार किया है।
96/2- भारत का पावरप्ले स्कोर 96 रन रहा। यह पहले 10 ओवर में किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वेस्ट इंडीज़ ने इस साल की शुरुआत में वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर में लाहौर में थाईलैंड के ख़िलाफ़ पावरप्ले में 156/3 बनाए थे।
412 - ऑस्ट्रेलिया का यह स्कोर वनडे में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने 1997 विश्व कप में डेनमार्क के ख़िलाफ़ भी 412/3 का स्कोर बनाया था, जिसमें बेलिंडा क्लार्क की ऐतिहासिक 229* रन की पारी शामिल थी।
यह वनडे में भारत के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले का सर्वश्रेष्ठ 371/8 था, जो पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने ही ब्रिस्बेन में बनाया था।
138 - मूनी का यह वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। यह वनडे में भारत के ख़िलाफ़ दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। क्लेयर टेलर ने 2006 में लॉर्ड्स पर भारत के ख़िलाफ़ 156 रन बनाए थे।
9.73 - अरुंधति रेड्डी ने 8.5 ओवरों में तीन विकेट लेकर 86 रन दिए, जिससे उनकी इकॉनमी 9.73 की रही। यह महिला वनडे में किसी भारतीय गेंदबाज़ का सबसे महंगा स्पेल है। रेड्डी के 86 रन भारत की ओर से वनडे में दूसरे सबसे ज़्यादा दिए गए रन भी हैं। प्रिया मिश्रा ने 2024 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ के 88 रन दिए थे।
दीप गधिया ESPNcricinfo स्टैट्स टीम के सदस्य हैं