आंकड़े : भारत का रन चेज़ में पाकिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ 8-0 का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने पुरुषों के T20I में भारत के लिए पाकिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा

Abhishek Sharma ने तेज़ी से 74 रन बनाए © AFP/Getty Images

8-0 पुरुषों के T20I मैचों में भारत का पाकिस्तान के ख़ि‍लाफ़ लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत-हार का रिकॉर्ड 8-0 है। ये पुरुषों के T20I मैचों में किसी प्रतिद्वंद्वी के ख़‍िलाफ़ लक्ष्य का पीछा करते हुए 100% रिकॉर्ड वाली किसी भी टीम के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा मैच हैं। इसी प्रारूप में थाईलैंड के ख़‍िलाफ़ भी मलेशिया का लक्ष्य का पीछा करते हुए 8-0 का रिकॉर्ड है।

रविवार को दुबई में भारत द्वारा किया गया 172 रनों का पीछा पाकिस्तान के ख़‍िलाफ़ उनके आठ सफल रन चेज़ में से सर्वोच्च है।

24 अभिषेक शर्मा ने रविवार को 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो पाकिस्तान के ख़‍िलाफ़ किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज़ अर्धशतक है। युवराज सिंह का in 2012 में अहमदाबाद में 29 गेंदों में बनाया गया अर्धशतक इससे पहले सबसे तेज़ अर्धशतक था।

105 अभिषेक और शुभमन गिल ने 105 रन जोड़े, जो पुरुषों के T20I में पाकिस्तान के ख़‍िलाफ़ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले केवल एक बार भारत ने किसी भी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी पाकिस्तान के ख़‍िलाफ़ 2022 में MCG में जहां विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने 113 रन जोड़े थे।

2 अभिषेक के 74 रन पाकिस्तान के ख़‍िलाफ़ पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज़ का दूसरा अर्धशतक है। गौतम गंभीर के 2007 टी20 विश्व कप फ़ाइनल में बनाए गए 75 रन दूसरा अर्धशतक हैं। रविवार को गिल द्वारा बनाए गए 47 रन पाकिस्तान के ख़‍िलाफ़ किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज़ का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।

69/0 रविवार को पावरप्ले में भारत का 0 पर 69 रन पाकिस्तान के ख़‍िलाफ़ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उसका सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2022 टी20 एशिया कप के दौरान दुबई में हुए मुक़ाबले में 62/1 था। इससे पहले, पाकिस्तान ने पावरप्ले में 55/1 का स्कोर बनाया था, जो भारत के ख़‍िलाफ़ इस चरण में उसका सर्वोच्च स्कोर था और 2012 में अहमदाबाद में बनाए गए 54/0 के स्कोर से बेहतर था।

45 जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में 45 रन दिए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके द्वारा दिए गए संयुक्त तीसरे सबसे अधिक रन हैं। बुमराह ने पावरप्ले में गेंदबाज़ी करते हुए तीन ओवरों में 34 रन दिए, जो इस चरण में उनके द्वारा दिए गए किसी टी20 मैच में सबसे अधिक रन हैं। (जहां गेंद-दर-गेंद डेटा उपलब्ध है)।

5 रविवार को भारत ने 5 मौके गंवाए, जो 2019 के बाद से पुरुषों के T20I में उनके द्वारा गंवाए गए सबसे अधिक मौके़ हैं। इससे पहले, उन्होंने 2023 में पुणे में श्रीलंका के ख़‍िलाफ चार मौके़ गंवाए थे।

3 T20I में हारिस रउफ़ ने सूर्यकुमार यादव को 3 बार आउट किया है। रउफ़ ने सूर्यकुमार को तीनों मुकाबलों में कुल दस गेंदों पर 11 रन देकर आउट किया है।

संपत बंडारुपल्‍ली ESPNcricinfo में स्‍टैटिशियन हैं।

Comments