WPL ऑक्शन के बाद कैसी दिख रही हैं पांचों टीमें?
मुंबई इंडियंस
खिलाड़ियों की संख्या: 16 (6 विदेशी)
महत्वपूर्ण चयन: MI ने ऑक्शन में हर वह प्रयास किया, जिससे उनका पिछला कोर ग्रुप बना रहे। उसी कोर ग्रुप के साथ उन्होंने पिछले तीन WPL सीज़न में दो ख़िताब जीता है। इसलिए उन्होंने नीलामी में अपनी पर्स का 52 फ़ीसदी न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमिलिया कर के लिए ख़र्च कर दिया। वह शबनिम इस्माइल को भी अपनी टीम में शामिल करने के इतने इच्छुक थे कि नीलामीकर्ता द्वारा नाम घोषित होने से पहले ही उन्होंने पैडल उठा दिया। MI ने फिर से एक मज़बूत टीम बनाई है। इसमें कई ऑलराउंड खिलाड़ियों का विकल्प मौजूद है। उनकी 16 खिलाड़ियों में सिर्फ़ तीन ही विशेषज्ञ गेंदबाज़ हैं।
संभावित प्लेइंग XI: जी. कमालिनी (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज़, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमिलिया कर, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, सैका इशाक
MI की टीम
बल्लेबाज़: हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़ रूपए)
विकेटकीपर: जी. कमालिनी (50 लाख रूपए), राहिला फ़िरदौस (10 लाख रूपए)
ऑलराउंडर: नैट सिवर-ब्रंट (3.5 करोड़ रूपए), हीली मैथ्यूज़ (1.75 करोड़ रूपए), अमनजोत कौर (1 करोड़ रूपए), अमिलिया कर (3 करोड़ रूपए), संस्कृति गुप्ता (20 लाख रूपए), एस. सजना (75 लाख रूपए), निकोला कैरी (30 लाख रूपए), त्रिवेणी वशिष्ठ (20 लाख रूपए), नाला रेड्डी (10 लाख रूपए), पूनम खेमनार (10 लाख रूपए)
स्पिनर: सैका इशाक ( 30 लाख रूपए)
तेज़ गेंदबाज़: शबनिम इस्माइल (60 लाख रूपए), मिली इलिंगवर्थ (10 लाख रूपए)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
खिलाड़ियों की संख्या: 16 (6 विदेशी)
महत्वपूर्ण चयन: RCB की टीम में विदेशी खिलाड़ी काफ़ी अच्छे हैं और यह टीम को ताक़त देते हैं। हालांकि एक भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाज़ की कमी है, जो मध्यक्रम और निचले मध्य क्रम को मज़बूत कर सके। डी हेमलता और गौतमी नायक संभावित विकल्प हैं। लेकिन इनमें से एक खिलाड़ी ने WPL में संघर्ष किया है और दूसरी खिलाड़ी का परीक्षण अभी तक नहीं हुआ है।
संभावित प्लेइंग XI: 1 स्मृति मांधना (कप्तान), 2 ग्रेस हैरिस, 3 एलिस पेरी, 4 डी. हेमलता, 5 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 6 नडीन डी क्लर्क, 7 पूजा वस्त्रकर, 8 राधा यादव, 9 श्रेयंका पाटिल, 10 अरुंधति रेड्डी, 11 लॉरेन बेल
RCB की टीम
बल्लेबाज़: स्मृति मांधना (3.5 करोड़ रूपए), जॉर्जिया वॉल (60 लाख रूपए), डी. हेमलता (30 लाख रूपए), गौतमी नाइक (10 लाख रूपए)
विकेटकीपर: ऋचा घोष (2.75 करोड़ रूपए), प्रत्यूषा कुमार ( 10 लाख रूपए)
ऑलराउंडर: एलिस पेरी (2 करोड़ रूपए), पूजा वस्त्रकर (85 लाख रूपए), ग्रेस हैरिस( 75 लाख रूपए), नडीन डी क्लर्क (60 लाख रूपए)
स्पिनर: श्रेयंका पाटिल (60 लाख रूपए), राधा यादव (65 लाख रूपए), लिंसी स्मिथ (30 लाख रूपए), प्रेमा रावत (20 लाख रूपए)
तेज़ गेंदबाज़: अरुंधति रेड्डी ( 75 लाख रूपए ), लॉरेन बेल ( 90 लाख रूपए )
UP वारियर्ज़
खिलाड़ियों की संख्या: 18 (6 विदेशी)
महत्वपूर्ण चयन: उनके पास नीलामी के समय सबसे बड़ा पर्स था और उन्होंने उसका पूरा उपयोग किया। पांच सबसे महंगी खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी उन्हीं के पास गईं। दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे और मेग लैनिंग उनके चयन की सबसे बड़ी हाइलाइट्स रहीं। दीप्ति को राइट टू मैच (RTM) विकल्प का उपयोग करके ख़रीदा गया। उन्हें 3.20 करोड़ रूपए की राशि दी गई। इस तरह से वह WPL नीलामी की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। UPW ने फ़ीबी लिचफील्ड पर 1.20 करोड़ और आशा शोभना पर 1.10 करोड़ रूपए ख़र्च किए। इसकी तुलना में सोफ़ी एकलस्टन (85 लाख रूपए), डिएंड्रा डॉटिन (80 लाख रूपए) और क्रांति गौड़ (50 लाख रूपए) उन्हें कम क़ीमत पर मिल गईं। WPL 2026 की एकमात्र एसोसिएट खिलाड़ी तारा नॉरिस भी उनकी टीम में ही हैं। संभावित प्लेइंग XI: 1 मेग लैनिंग, 2 किरण नवगिरे, 3 हरलीन देओल, 4 फ़ीबी लिचफ़ील्ड, 5 दीप्ति शर्मा, 6 डिएंड्रा डॉटिन, 7 सोफ़ी एकलस्टन, 8 आशा शोभना, 9 शिप्रा गिरी, 10 शिखा पांडे, 11 क्रांति गौड़
UPW की टीम
बल्लेबाज़: मेग लैनिंग (1.90 करोड़ रूपए), फ़ीबी लिचफ़ील्ड (1.20 करोड़ रूपए), किरण नवगिरे (RTM, 60 लाख रूपए), प्रतिका रावल (50 लाख रूपए), श्वेता सहरावत (रिटेन, 50 लाख रूपए), हरलीन देओल (50 लाख रूपए), सिमरन शेख़ (10 लाख रूपए)
विकेटकीपर: शिप्रा गिरी (10 लाख रूपए)
ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा (RTM, 3.20 करोड़ रूपए), डिएंड्रा डॉटिन (80 लाख रूपए), क्लोई ट्राईऑन (30 लाख रूपए), जी. त्रिशा (10 लाख रूपए), सुमन मीना (10 लाख रूपए)
स्पिनर: आशा शोभना (1.1 करोड़ रूपए), सोफ़ी एकलस्टन (RTM, 85 लाख रूपए)
तेज़ गेंदबाज़: शिखा पांडे (2.40 करोड़ रूपए), क्रांति गौड़ (RTM, 50 लाख रूपए), तारा नॉरिस (10 लाख रूपए)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
खिलाड़ियों की संख्या - 16 (6 विदेशी)
महत्वूपर्ण चयन: DC ने वेस्टइंडीज़ की ऑलराउंडर शिनेल हेनरी को ख़रीदने के लिए 1.3 करोड़ रूपए की बोली लगाई, जो इस ऑक्शन में उनकी संयुक्त रूप से सबसे ऊंची बोली थी। DC को पिछले सीज़न में हेनरी के प्रकोप का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने UPW के लिए खेलते हुए 23 गेंदों में 62 रन बनाए थे। उन्होंने भारत की वनडे विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली बाएं हाथ की स्पिनर एन. श्री चरणी को वापस ख़रीदने के लिए भी 1.3 करोड़ रूपए ख़र्च किए। उन्होंने अपनी टीम को ऑलराउंडरों और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों से भर दिया है, लेकिन उनके पास भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों की कमी है। उन्होंने हरियाणा की 16 वर्षीय दिया यादव को भी अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्हें DC के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने " युवा शेफ़ाली" बताया।
संभावित प्लेइंग XI 1 शेफ़ाली वर्मा, 2 लॉरा वुलफ़ार्ट, 3 जेमिमाह रॉड्रिग्स, 4 मरीज़न काप, 5 एनाबेल सदरलैंड, 6 शिनेल हेनरी, 7 निकी प्रसाद, 8 तानिया भाटिया (विकेटकीपर), 9 स्नेह राणा, 10 श्री चरणी, 11 नंदनी शर्मा
DC की टीम
बल्लेबाज़: शेफ़ाली वर्मा (2.20 करोड़ रूपए), जेमिमाह रॉड्रिग्स (2.20 करोड़ रूपए), लॉरा वुलफ़ार्ट (1.10 करोड़ रूपए), दिया यादव (10 लाख रूपए)
विकेटकीपर: तानिया भाटिया (30 लाख रूपए), लिज़ेल ली (30 लाख रूपए), ममता मदीवाला (10 लाख रूपए)
ऑलराउंडर: एनाबेल सदरलैंड (2.20 करोड़ रूपए), मरीज़न काप (2.20 करोड़ रूपए), निकी प्रसाद (50 लाख रूपए), शिनेल हेनरी (1.30 करोड़ रूपए), स्नेह राणा (50 लाख रूपए), मिन्नू मणि (40 लाख रूपए), लूसी हैमिल्टन (10 लाख रूपए)
स्पिनर: श्री चरणी (1.30 करोड़ रूपए)
तेज़ गेंदबाज़: नंदनी शर्मा (20 लाख रूपए)
गुजरात जायंट्स
खिलाड़ियों की संख्या: 18 (6 विदेशी)
महत्वपूर्ण चयन: सोफ़ी डिवाइन को उन्होंने 2 करोड़ रूपए की राशि से अपनी टीम में शामिल किया। वह उनकी सबसे महंगी ख़रीद थी। नीलामी से पहले बेथ मूनी और ऐश्ली गार्डनर को रिटेन करने के कारण, उनके पास एक मज़बूत बल्लेबाज़ी कोर है। लेकिन उनके अधिकांश भारतीय बल्लेबाज़ों के पास अनुभव की कमी है। रेणुका सिंह को छोड़कर, उनके भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के बारे में भी यही कहा जा सकता है। हालांकि तितास साधू और काश्वी गौतम प्रतिभावान युवा खिलाड़ी हैं। संभावित प्लेइंग XI: 1 बेथ मूनी (विकेटकीपर), 2 सोफ़ी डिवाइन, 3 भारती फुलमाली, 4 ऐश्ली गार्डनर, 5 जॉर्जिया वेयरहम, 6 कनिका अहूजा, 7 आयुषी सोनी, 8 काश्वी गौतम, 9 तनुजा कंवर, 10 तितास साधु, 11 रेणुका सिंह
GG की टीम
बल्लेबाज़: भारती फुलमाली (70 लाख रूपए), डैनी वायट-हॉज़ (50 लाख रूपए), शिवानी सिंह (10 लाख रूपए)
विकेटकीपर: बेथ मूनी (रिटेन 2.5 करोड़ रूपए), यास्तिका भाटिया (50 लाख रूपए)
ऑलराउंडर: ऐश्ली गार्डनर (रिटेन, 3.5 करोड़ रूपए), सोफ़ी डिवाइन (2 करोड़ रूपए), जॉर्जिया वेयरहम (1 करोड़ रूपए), काशवी गौतम (65 लाख रूपए), अनुष्का शर्मा (45 लाख रूपए), कनिका आहूजा (30 लाख रूपए), आयुषी सोनी (30 लाख रूपए)
स्पिनर: तनुजा कंवर (45 लाख रूपए), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख रूपए)
तेज़ गेंदबाज़: रेणुका सिंह (60 लाख रूपए), किम गार्थ (50 लाख रूपए), तितास साधू (30 लाख रूपए), हैप्पी कुमारी (10 लाख रूपए)