छठे अंडर-19 विश्व कप ख़िताब की तलाश में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

ESPNcricinfo स्टाफ़

Aaron George ने सेमीफ़ाइनल में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ शतकीय पारी खेली थी © ICC/Getty Images

अंडर-19 विश्व कप 2026 का फ़ाइनल दो ऐसी टीमों के बीच खेला जाएगा जिन्होंने इस संस्करण में अभी तक हार का मुंह नहीं देखा है। इंंग्लैंड फ़ाइनल में अपने कप्तान थॉमस रियू के 110 रनों की पारी की बदौलत गतविजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहुंचा है।

वहीं भारत सेमीफ़ाइनल में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ 311 रनों का रिकॉर्ड चेज़ कर फ़ाइनल में पहुंचा है। चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 101.01 के स्ट्राइक रेट और 74.05 की औसत से 299 रन बनाए हैं। इंग्लैंड भी उनसे ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल जैसा प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद करेगा।

पिच और परिस्थितियां

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इस टूर्नामेंट में अब तक तेज़ पिचें देखने को मिली हैं। भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी और दोनों टीमों ने मिलकर कुल 621 रन जोड़े थे। अगर फ़ाइनल में भी वही पिच रहती है तो एक बार फिर परिस्थितियों से बल्लेबाज़ों को लाभ मिलेगा।

शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मैच स्थानीय समयानुसार 9.30 बजे शुरू होगा और शाम के पांच बजे के बाद बारिश हो सकती है। खेल के दौरान तापमान 20 डिग्री से थोड़ा अधिक रहेगा।

Comments