इटली ने चुनी गेंदबाज़ी, नेपाल ने मिस्ट्री स्पिनर मल्ला को किया ड्रॉप

ESPNcricinfo स्टाफ़

Harry Manenti और Rohit Paudel टॉस के समय © Getty Images

T20 विश्व कप 2026 के एसोसिएट बनाम एसोसिएट मुक़ाबले में इटली और नेपाल आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर इटली ने पहले गेंदबाज़ी चुनी है। पहले ही मैच में चोटिल होने वाले उनके कप्तान इस मैच से बाहर हैं। दूसरी ओर नेपाल ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। मिस्ट्री स्पिनर शेर मल्ला को ड्रॉप कर दिया गया है जिन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन ओवर में 35 रन देकर फ़िल साल्ट का विकेट लिया था।

इस मैच में इटली की कप्तानी कर मनेंटी ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी मैच की तरह इसमें भी थोड़ी घबराहट थी। कप्तान को खो देना बड़ा टर्निंग पॉइंट था और हम अहम लम्हों में मोमेंटम हासिल करने में भी विफल रहे। हम हर बार साहस दिखाना चाहते हैं। हम उन टीमों के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं जो विश्व रैंकिंग में हमसे ऊपर हैं। हालांकि, हम अपनी टीम की क्षमताओं में भरोसा रखते हैं। हम साहसी होने के साथ चुनौती लेना चाहते हैं और शायद आज वो दिखेगा।"

रोहित ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे। टॉस ऐसी चीज़ है जो हमारे नियंत्रण में नहीं है। ये वही विकेट है जिस पर पिछला मैच खेला गया था तो दूसरी पारी में पिच से टर्न की उम्मीद है। एशिया की परिस्थितियों में खेलना बड़ा लाभ है। सारे मैच वानखेड़े में ही खेलने का लाभ होगा और हम इसका अधिक से अधिक फायदा लेना चाहेंगे। हमें लगता है कि हमें बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में सुधार करना होगा। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच के बाद हमने देखा था कि नेपाल में बहुत सारे लोग लाइव मैच देख रहे थे। इससे पूरी टीम को प्रेरणा मिलती है।"

नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्तेल, आसिफ़ शेख़ (विकेटकीपर), रोहित पॉडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ़ शेख़, लोकेश बाम, गुलसन झा, करन केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी

इटली (प्लेइंग इलेवन): एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन

Comments