वरुण: पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में खेल सकते हैं अभिषेक

Play 02:37
ब्रैथवेट: 'सैमसन के लिए यह एक टर्निंग पॉइंट'

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले भारत के मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं।

पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक नामीबिया के ख़िलाफ़ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि बाद में वह डिस्चार्ज भी हो गए और नामीबिया के ख़िलाफ़ मैच से पहले मैदान में भी थे। वहीं विश्व कप में उनका डेब्यू कुछ ख़ास नहीं था था और वह USA के ख़िलाफ़ पहले मैच में डक पर आउट हो गए थे।

वरुण ने कहा, "मुझे लगता है वह अगला मैच खेलेंगे। मैं पक्का नहीं कह सकता, लेकिन जितनी मेरी उनसे बात हुई है, वह ठीक लग रहे हैं। उन्होंने आज थोड़ा अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि वह वापसी की राह पर हैं।"

यह भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के टॉस के समय दिए गए बयान से ज्यादा सकारात्मक संकेत था। उन्होंने कहा था: "उन्हें एक-दो मैच लग सकते हैं, मुझे नहीं पता।"

मैच के बाद अर्शदीप सिंह के एक सोशल मीडिया वीडियो में भी अभिषेक दिखे, जिसमें उन्हें कहते सुना गया कि वह ठीक हैं, लेकिन उनका वजन थोड़ा कम हो गया है।

अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की और आठ गेंदों पर 22 रन बनाते हुए तीन छक्के जड़े। हालांकि, दूसरे ओपनर इशान किशन ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल सैमसन बैक-अप ओपनर ही हैं। किशन ने शारदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी जगह मज़बूती से पक्की कर ली है।

दया सागर ESPNcricinfo हिंदी में सब एडिटर हैं।dayasagar95

Comments